: रतलाम पुलिस द्वारा घरेलू नौकरों, एवं किराएदारों का किया जा रहा सत्यापन
admin
Wed, Nov 27, 2024
आम नागरिक संबंधित थाने पर दे सकते है किराएदारों की जानकारी :पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले की कानून व्यस्था बनाए रखने आम लोगों के जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले वासियों से अपने घर पर रहने वाले घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाने में दिए जाने की अपील की गई है। सभी आम नागरिक अपने संबंधित थाने पर उपलब्ध फॉर्म भरकर घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की जानकारी दे सकेंगे।
जिले के 5000 किराएदारों का वेरिफिकेशन किया गया : पुलिस द्वारा किरायेदारों की सूची की अपने स्तर पर वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नागरिकों द्वारा उपलब्ध किराएदारों की जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन के क्रम में लगभग 5000 किराएदारों का वेरिफिकेशन किया गया, यह प्रक्रिया लगातार जारी है। आवश्यकता होने पर किराएदारों के स्थाई पते से संबंधित थानो पर भी संपर्क कर रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। रतलाम पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों, घुमक्कड़ एवं अस्थाई रूप से तम्बू या डेरे बनकर रहने वाले लोगों का भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सभी थाना पुलिस द्वारा संबंधित धर्मशालाओं, होटल, लॉज आदि की भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन