: राधाकृष्ण मंदिर से मार्निंग स्टार स्कूल तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
Wed, Feb 21, 2024
रतलाम 20 फरवरी । राधाकृष्ण मंदिर नयागांव से इन्द्रलोक नगर मार्निंग स्टार स्कूल तक 25 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने किया।इस अवसर पर कहा कि इन वार्डो में हो रहे करोड़ो के विकास कार्यो का श्रेय में नागरिकों को देता हूॅं क्योंकि उनका विश्वास ही मुझे विकास कार्य करने का संबल प्रदान करता है। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किये थे उन्हे हम दृढ़ इच्छा शक्ति से तेजी से पुरा कर रहे है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पुरे किये जायेगें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने रतलाम नगर के विकास हेतु करोड़ो के विकास कार्य कर इतिहास लिख दिया है शहर का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हो। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद श्री पप्पु पुरोहित व श्री शक्तिसिंह राठौर ने दिया।
वार्ड क्रमांक 7 में 22 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
वार्ड क्रमांक 7 स्थित जनता नगर, राजगढ़, नयागांव में 22 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि हुआ।
: वार्ड क्रमांक 29 में 62 लाख से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़कें हुआ भूमिपूजन
Tue, Feb 20, 2024
रतलाम 20 फरवरी । वार्ड क्रमांक 29 महू रोड आनन्द पैलेस के पीछे स्थित राजस्व कॉलोनी की विभिन्न सड़कों का 62.54 लाख की लागत से सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित,क्षेत्रिय पार्षद श्री परमानन्द योगी, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिशद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री योगेश पापटवाल, श्री रणजीत टांक, श्री शक्तिसिंह राठौर, श्री राधेश्याम मारू सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर मातृ शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
: जनसुनवाई में आए 46 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश
Tue, Feb 20, 2024
रतलाम
20
फरवरी 2024
/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्राप्त
46
आवेदनों के निराकरण हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव तथा अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई द्वारा संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान मोहन नगर रतलाम निवासी संतोषबाई पांचाल ने आवेदन देते हुए बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण प्रार्थिया की समग्र आई.डी. में त्रुटिपूर्ण जानकारी इन्द्राज होने से विगत सात-आठ माह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलना बन्द हो गया है। निगम के कर्मचारियों से बात करने पर कहते हैं कि अन्य विभाग से आई.डी. ठीक होगी। महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया कि आई.डी. ठीक करने का कार्य नगर निगम का है। दोनों ही विभाग समग्र आई.डी. ठीक नहीं कर रहे हैं। प्रार्थिया की आर्थिक स्थिति भी अत्यन्त दयनीय है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। समस्या का निदान कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को प्रेषित किया गया है।
सैफी नगर के रहवासियों द्वारा संयुक्त रुप से जनसुनवाई में बताया गया कि सैफी नगर वार्ड
20
दीनदयाल नगर से जुडा हुआ है तथा उसमें स्थित बगीचे की जमीन पर प्लाट काटने की नियत से भू-माफियाओं से सांठगांठ कर
11
फरवरी को सडक निर्माण हेतु चूना लाईन डाल दिया जिसका मोहल्ले के रहवासियों द्वारा विरोध करने पर संबंधित पार्षद व ठेकेदार द्वारा कहा गया कि उक्त जमीन पर रोड बनाने की अनुमति दी गई है। इस सम्बन्ध में सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करने पर कार्य रोक दिया गया है। उक्त बगीचे की जमीन पर तार फेंसिंग की जाकर पेड-पौधे लगाए जाकर बगीचे का स्वरुप प्रदान किया जाए
,
ताकि जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सके। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को भेजा गया है।
ग्राम रत्तागढखेडा निवासी मीराबाई ने बताया कि प्रार्थिया की कृषि भूमि ग्राम में ही स्थित है जिस पर फसल लगी हुई है। समीप के खेत से निकलने वाला पानी प्रार्थिया के खेत में एकत्रित हो रहा है जिससे फसल को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी बढने का खतरा पैदा हो गया है
,
कृपया निराकरण करें। आवेदन जनपद सीईओ को निराकरण के लिए भेजा गया है। पुरोहितजी का वास रतलाम निवासी सायरा बी. पति रईस खाँ ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया द्वारा एक निजी स्कूल में आठ वर्ष तक अध्यापन कार्य किया गया परन्तु निजी कारणों से विद्यालय छोड दिया। विद्यालय द्वारा प्रार्थिया का एक माह का वेतन तथा पी.एफ. राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कृपया भुगतान करवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला शिक्षा विभाग को भेजा गया है।
थावरिया बाजार रतलाम निवासी घनश्याम कसेरा ने बताया कि थावरिया बाजार भंडारी गली स्थित श्री गणेश मंदिर की दीवार पर विद्युत खंभा टूटकर गिर गया जिससे मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना की शिकायत विद्युत वितरण कम्पनी को की जा चुकी है परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उचित कार्यवाही की जाए। आवेदन निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी को प्रेषित किया गया है।
ग्राम हिम्मतगढ के निवासियों ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि ग्राम हिम्मतगढ से पलाश फण्टे तक आवागमन हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत सडक निर्माण हेतु विगत एक वर्ष पूर्व राशि स्वीकृत होने के बाद भी सडक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है
,
जिससे राहगीरों के साथ ही आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। साथ ही गांव के विद्यार्थियों को स्कूल तथा कालेज जाने में काफी दिक्कतें होती हैं एवं घटना-दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया