: निगम के साधारण सम्मेलन में कार्यकाल 2024-25 का बजट प्रस्तुत
Fri, Mar 8, 2024
7 मार्च 2024 रतलाम मप्र। निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने अपने कार्यकाल का द्वितीय अर्थ वर्ष 2024-25 आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट पर विचार-विमर्श एवं स्वीकृति हेतु 9 मार्च शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से निगम का साधारण सम्मिलन निगम सभागृह में आयोजित किया गया है।
निगम के 2024-25 बजट के मुख्य बिंदु
मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार निगम द्वारा प्रथम चरण में 61 अनाधिकृत कॉलोनियॉ में नागरिक अधोसंरचना और भवन अनुमति देने के साथ ही निगम के स्वंयम के मद से 22 करोड़ के कार्य प्रारंभ किये गए है। कई कॉलोनीयों में तो कार्यपूर्ण भी हो गए है तथा कुछ में कार्य प्रगति पर है, बची हुई कॉलोनियों में भी जल्द ही कार्य प्रारंभ किये जावेगे। दूसरे चरण में 64 कॉलोनियों में नागरिक अधोसरंचना और भवन अनुमति की कार्यवाही प्रारंभ होकर अंतिम चरण में है, जल्द ही इनमें भी विकास कार्य करवाये जावेगे।
वर्ष 2024-25 के बजट में रोड निर्माण हेतु रू. 55.85 करोड़, स्वच्छता पर कार्य हेतु रू. 36.00 करोड़, शहर के नाला/नालीयो का निर्माण हेतु रू 05.00 करोड़, नवीन पाईप लाईन स्थापना हेतु (अमृत 2.0 योजना को छोडकर) रू. 05.00 करोड़, नवीन उद्यान विकास हेतु रू. 9.25 करोड़, एम.पी. 43 एवं हार्कस झोन एवं मछली एवं मटन मार्केट हेतु रू. 6.00 करोड़, शहर के सौन्द्रर्यी करण एवं कालिका माता लोक रू. 3.00 करोड़, सिंहस्थ मद में नवीन बस स्टेण्ड निर्माण हेतु रू. 7.00 करोड़, नवीन वाहन खरीदी हेतु रू. 11.00 करोड, विभिन्न मेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु रू. 1.15 करोड़, कुत्तो के बधियाकरण हेतु 1.00 करोड़।
इसके अतिरिक्त अन्य अनावश्यक व्ययों में कटौती एवं आवश्यक व्ययां में वृद्धि कर बजट आय व्यय पत्रक मदों में संशोधन के उपरांत अर्थ वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें विभिन्न मदों की आय रूपये 38447.15 (तीन अरब चौरासी करोड़ सैतालीस लाख पन्द्रह हजार रूपये) व इसके विरूद्ध व्यय रूपये 38431.50 (तीन अरब चौरासी करोड़ इक्कतीस लाख पचास हजार रूपये) जिसमें रूपये 15.65 (पन्दह लाख पैसठ हजार रूपये) की बचत अनुमानित कि गई है।
साधारण सम्मिलन के सभी प्रस्ताव हुए पारित आयोजित सम्मेलन में शहर के सभी टू लेन ओर फोर लेन मार्गो के सेन्ट्रल लाईट पोल पर प्रचार प्रसार हेतु स्मकलाईट बोर्ड के निर्माण, संचालन, रखरखाव को लायसेंस शुल्क के आधार पर 5 वर्श्ष् की अवधि के लिये दिये जाने हेतु निविदा आमंत्रण पर चर्चा उपरान्त पारित किया गया।
अमृत सागर तालाब उद्यान में मनोरंजन पार्क के राजस्व सृजन, संचालन, रख रखाव और विकास के लिए एजेंसी का पी.पी.पी मोड निजी फर्म द्वारा संचालन/संधारण करने संबंधी उच्चतम निविदा दर राषि रूपये 12.00 लाख प्रतिवर्ष तथा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने नगर निगम विकास शाखा के आवंटित भवन/भूखण्ड की लीज अवधि आगामी तीस वर्ष के लिये बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया। इसके अलावा आयोजित सम्मेलन में सम्मानित पार्षदगणों द्वारा पुछे गये 11 प्रश्नों पर चर्चा की जाकर उत्तर दिये गये।
आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदगणों ने चर्चा में हिस्सा लिया।
: क्रिश्चियन कॉलोनी, गणेश नगर व लोक कल्याण नगर में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
Wed, Mar 6, 2024
रतलाम 6 मार्च । वार्ड क्रमांक 5 स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में 12 लाख की लागत से नवीन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, नेता पक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, श्री लोकेश जायसवाल, धर्मवीर सिंह, जुझारसिंह तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जो वादे किये वह निभायें हैं शेष बचे हुए कार्य भी शीघ्र पुरे होंगे, विकास के लिये हम दृढ़ संकल्पित है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
वार्ड क्रमांक 8 स्थित गणेश नगर व लोक कल्याण नगर में 15.48 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाये जाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद व महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री तोलाराम शर्मा, कमलेश मालवीय, राजेन्द्र सोड़ा, महेन्द्रसिंह राठौर, विजय पाटीदार, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, अनारसिंह सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
: कलेक्टर के निर्देश पर 7 अवैध कालोनी के कॉलोनाइजरों पर होगी F.I.R
Tue, Mar 5, 2024
रतलाम
05
मार्च 2024/
जिले के जावरा क्षेत्र में 7 अवैध अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों पर एफ.आई.आर. लिए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके लिए एसडीएम जावरा को अधिकृत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से जुडी सात अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं के द्वारा स्वयं की आधिपत्य की भूमियों के टुकड़े कर विक्रय किए जाने से अवैध कालोनी विकसित किया जाना पाया गया है।
जिन कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं उनमें जावरा के सुनील कुमार, बाबू शाह, हिम्मत सिंह आंजना निवासी ग्राम कामलिया, जावरा के अनिल कुमार, ग्राम नांदलेटा के सिकंदरसिंह, रतलाम के सुभाषचंद्र, जावरा के नूर खां तथा नादिर शाह शामिल है। कॉलोनाइजरों की भूमियों के संबंध में एसडीएम जावरा को उक्त भूमि स्वामियों के भूमि के सर्वे क्रमांकों के भू अभिलेख के कालम क्रमांक 12 में अवैध कॉलोनी की भूमि दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंजीयन रतलाम तथा उप पंचायत जावरा को भूमियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपसंचालक ग्राम तथा नगर निवेश को आवासीय, व्यावसायिक अधिन्यास मानचित्र के अनुमोदन पर रोक लगाई जाने तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को आवासीय या व्यावसायिक निर्माण आदि की अनुमति पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर सात अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों पर एफआईआर करने हेतु एसडीएम को अधिकृत किया
।