: शिविर में 68 दिव्यांगों को 137 सहायक उपकरण वितरित
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर 2023/
जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम उज्जैन के सहयोग से रतलाम विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक-माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत चयनित 68 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम में सम्पन्न हुआ।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहनलाल सांसरी ने की। प्रारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री विवेक नागर खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक रतलाम ने दिया। कार्यक्रम में ट्राईसाईकल, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, बैसाखी के 137 सहायक उपकरण विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मान सहित वितरित किए गए।
सहायक सामग्री वितरण में दिप्ती बेन अग्रवाल का सहयोग रहा। संचालन श्री दिनेश परिहार एवं आभार कार्यक्रम संयोजक अजय बख्शी ने माना। इस अवसर में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में महापौर ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
: कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने जावरा पिपलोदा में किया निरीक्षण
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर 2023/
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने शुक्रवार को जिले के जावरा तथा पिपलोदा पहुंचकर राजस्व न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने जावरा तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पिपलोदा तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कालूखेड़ा तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। तहसीलों में रिकॉर्ड रूम में पहुंचकर दस्तावेजों के संधारण का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओ की कार्यप्रणाली देखी। पिपलोदा जनपद पंचायत कार्यालय में शाखाओं का निरीक्षण किया। पिपलोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
: अवैध सिंचाई : तीन दिन में धोलावाड़ मुख्य पाईप लाईन से 37 कनेक्शनों को विच्छेद कर पाईप जब्त किए
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर । मोरवानी से धोलावड में मध्य सड़क के दोनो और डली 600 एमएम डाया की डी आई व सी आई पाइप लाइन से रात्रि में गेहूं की फसल हेतु अज्ञात नागरिकों द्वारा पानी की चोरी की जा रही होने के कारण तीसरे दिन षुक्रवार को निगम जल प्रदाय टीम द्वारा लगभग 12 अवैध कनेक्शन विच्छेद कर पाइप जप्त किए गए कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही आगामी दिवस में भी जारी रहेगी ,साथ ही रात्रि में पेट्रोलिग हेतु कर्मचारी भी नियुक्त किए जा रहे है पश्चात भी नागरिकों द्वारा पानी चोरी करना नही रोका गया तो पुलिस में शिकायत दर्ज की जावेगी। नगर निगम के जलप्रदाय विभाग द्वारा अभियान के तहत तीन दिनों में 37 कनेक्शनों को विच्छेद कर पाईप जब्त किये गये।