: बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं ग्राम हरथली और तीतरी में 300 स्वेटर बांटे
Tue, Dec 26, 2023
रतलाम । बच्चों की तकलीफ हम सबके लिए बड़ी वेदना का विषय होती है उनका दर्द करूणा मय और असहनीय होता है निराश्रित एवं गरीबों के बच्चों के लिए तो और भी मन व्यथित हो जाता है जब यह बच्चे कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते हुए कापते हुए विद्यालय पढ़ने के लिए जाते हैं इसलिए उनकी पीड़ा को समझते हुए उनकी मदद करना प्रत्येक समाज सेवी संस्था का प्रमुख कर्तव्य है।
उक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा ग्राम हरथली के माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गरम स्वेटर वितरित करते हुए अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने व्यक्त किए । आपने कहा कि बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं उनकी सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शीत ऋतु में बच्चों को इस प्रकार के स्वेटर वितरित किए जाते हैं । संस्था द्वारा इस अवसर पर ग्राम तीतरी, खाराखेड़ी, शिरूखेड़ी के बच्चों को भी स्वेटर वितरित किए गए ।
इस अवसर पर परस्पर सेवा संस्था द्वारा शनिवार को बच्चों को ऊनी वस्त्र स्वेटर का वितरण शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम हरथली में बच्चों को देकर एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा किया गया । जिसमे सस्था के मार्गदशर्क अभय सूराना ,अध्यक्ष महेश अग्रवाल ,कमलेश पालीवाल ,चन्दन राठौर ,मिलन राखेचा, अभय लोढ़ा , निलेश शुक्ला, रमेश पोरवाल ,अनिल बरमेचा, सोनू चौहान, अभिसार हाड़ा ,कमलेश पतरावाला ,महेश व्यास ,राजेश जोशी, राजेन्द कसेरा ,पंकज चौहान, तरुण परमार ,आशीष राखेचा ,मेहुल बम ,दशरथ पोरवाल,मनीष बोहरा, अनिल बरमेचा, सुभाष नागोरी, नीतीश खिमेसरा, राजेंद्र कसेरा, राजेश जोशी,रमेश पोरवाल, प्रीतम भरगट, मितेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे ।
: शिविर में 68 दिव्यांगों को 137 सहायक उपकरण वितरित
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर 2023/
जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम उज्जैन के सहयोग से रतलाम विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक-माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत चयनित 68 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम में सम्पन्न हुआ।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निर्मल कटारिया के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहनलाल सांसरी ने की। प्रारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री विवेक नागर खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक रतलाम ने दिया। कार्यक्रम में ट्राईसाईकल, कैलीपर्स, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, बैसाखी के 137 सहायक उपकरण विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मान सहित वितरित किए गए।
सहायक सामग्री वितरण में दिप्ती बेन अग्रवाल का सहयोग रहा। संचालन श्री दिनेश परिहार एवं आभार कार्यक्रम संयोजक अजय बख्शी ने माना। इस अवसर में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में महापौर ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
: कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने जावरा पिपलोदा में किया निरीक्षण
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम 22 दिसम्बर 2023/
कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने शुक्रवार को जिले के जावरा तथा पिपलोदा पहुंचकर राजस्व न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने जावरा तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पिपलोदा तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कालूखेड़ा तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। तहसीलों में रिकॉर्ड रूम में पहुंचकर दस्तावेजों के संधारण का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओ की कार्यप्रणाली देखी। पिपलोदा जनपद पंचायत कार्यालय में शाखाओं का निरीक्षण किया। पिपलोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।