: रोटरी क्लब प्राइम ने दिलीप नगर शासकीय विद्यालय को लिया गोद
Sat, Jul 8, 2023
रोटरी क्लब रतलाम प्राइम शिक्षा क़े क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाता हुआ अपने लक्ष्य क़े प्रति सम्र्पित हैँ पूर्व अध्यक्ष प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरभ छाजेड ने बताया कि क्लब ने 2019-20 से विद्यालय को गोद लेने का आवेदन दिया था। क्लब क़े प्रकल्पो को देखते हुए जिलाशिक्षा अधिकारी द्वारा दिलीप नगर शा.ए.मा.विद्यालय क्र 2 सूरजपोर को ज़िला शिक्षा अधिकारी और शासन ने गोद देने कि स्वीकृति पत्र दीया।
क्लब अध्यक्ष हितेश सुराणा सचिव गौरव ऐरन द्वारा जि.शि.अधिकारी के. सी. शर्मा और भारद्वाज जी का सम्मान किया गया श्रीमती सुलोचना गोपाल जी जोशी शर्मा का विशेष सहयोग रहा क्लब द्वारा उनका भी सम्मान किया गया ने आगे बताया कि रोटरी इंटरनेशनल क़े हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट सौरभ छाजेड ने बताया कि क़े तहत क्लब द्वारा विगत कई वर्षो से दिलीप नगर ने बच्चों क़े लिए शिक्षण सामग्री, खेलकूद क़े संसाधन, ठण्ड में स्कूली स्वेटर और विशेष कर संस्था द्वारा क्लब क़े सहयोग से 2019-20 में 2000 स्वे.फिट का एक कक्ष विद्यालय को भेंट किया जो छात्र छात्राओं क़े लिए बहुत ही सुविधा पूर्ण साबित हुआ उसके आगे क़े सत्र में कंप्यूटर लेब बनाकर दी गई जिसमे 4 कंप्यूटर विद्यालय को भेंट किये गए,क्लब द्वारा 8th के बाद 9th क्लास के लिए 9 छात्राओं का स्कूली शिक्षण पूरा क्लब द्वारा वहन किया गया,विद्यालय में सुविधाघर को नवीनीकरण किया गया वर्ष 2022-23 में क्लब द्वारा विद्यालय को 50 इंची स्मार्ट LED टीवी भेंट कि गई, बच्चों क़े उज्जवल भविष्य क़े लिए विद्यालय को नये नये संसाधन भेंट कर सुसज्जित किया गया।
प्राइम क्लब क़े अध्यक्ष हितेष सुराणा सचिव गौरव ऐरन व पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया,मनोज उपाध्याय,सौरभ छाजेड,सदस्य अंकित जैन उपस्थित थे,आभार सचिव गौरव ऐरन ने माना।
: रतलाम जिले की सभी गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए
Thu, Jul 6, 2023
रतलाम
05
जुलाई
2023/
मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंदजी गिरी ने बुधवार को रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति की बैठक में सम्मिलित होते हुए निर्देशित किया कि रतलाम जिले की समस्त गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिले में जो भी निराश्रित गोवंश हैं
,
उनको गौशालाओं में रखा जाए। कोई भी गोवंश इधर-उधर भटके नहीं
,
उनको सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ गौशालाओं में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
,
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा
,
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े
,
उपसंचालक पशुपालन डॉ. डी.के. जैन तथा जिले की गौशालाओं के संचालक उपस्थित थे।
बैठक में गौ संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखने के लिए कार्य योजना बनाकर
15
से
20
दिनों में अमल किया जावे
,
रिपोर्ट भी प्रेषित करें। जिले में गौशालाओं का संचालन सुनियोजित ढंग से किया जाए। गोवंश की सुविधा के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करें
,
कोई भी एनजीओ
,
महिला स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम पंचायत की मदद गौशाला संचालन के लिए ली जा सकती है। जो भी गौशाला का संचालन कार्य हाथ में ले उसे सेवा भाव से नियोजित ढंग से करें। गौशालाओं की आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि अधिकाधिक दुधारू गाय उपलब्ध हो
,
इनसे प्राप्त होने वाले दुग्ध
,
गोबर
,
गोमूत्र इत्यादि का उपयोग व्यवसायिक रूप से किया जाकर अधिकाधिक अर्थ उपार्जन गोशाला हेतु किया जा सकता है। गायों से मिलने वाले दुग्ध के विक्रय से गौशाला की आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। गौ संवर्धन बोर्ड प्रति गोवंश
20
रुपए प्रतिदिन के मान से अनुदान राशि जारी कर रहा है। इस वर्ष के प्रथम त्रैमास की राशि जारी की जा चुकी है
,
शीघ्र ही सबको मिल जाएगी परंतु यह सुनिश्चित किया जाए कि गौशालाओं में गोवंश हेतु प्रकाश
,
चारा
,
पानी
,
उचित शेड्स की व्यवस्था हो। अवैध परिवहन द्वारा पकड़े जाने वाले गोवंश के रखने के लिए भी गौशालाओं में उचित प्रबंध किए जाएं। यह आवश्यक भी है कि अवैध परिवहन में पकड़े जाने वाले गोवंश को जिले में उचित सुविधा मिले।
गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जिस गोचर भूमि पर अतिक्रमण है
,
प्रशासन उसे अतिक्रमण से मुक्त कराएं। प्रशासन से अनुमति लेकर ही किसी भूमि पर गौशाला का निर्माण किया जाए। कलेक्टर को निर्देशित किया कि जिले में गौशालाओं के विस्तार के लिए जहां भी उपलब्ध हो भूमि आवंटित की जाए। आपने बताया कि गौशालाओं में गोवंश से प्राप्त गोबर तथा गोमूत्र से उपयोगी सामग्री निर्मित की जाकर व्यावसायिक विक्रय किया जा सकता है जिसका लाभ गौशालाओं को मिलेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि जिले में गौशालाओं के रख-रखाव पर शत-प्रतिशत ध्यान दिया जा रहा है। गोवंश को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो यह सुनिश्चित किया गया है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में गौशालाए एक मॉडल स्वरूप में अनुकरणीय रूप में निर्मित हो।
बैठक में उपसंचालक डॉ. डी.के. जैन ने बताया कि जिले में अशासकीय रूप से संचालित
33
गौशालाओं में से
31
गौशालाए क्रियाशील हैं। इसके अलावा मनरेगा से निर्मित की गई
5
गौशाला विभिन्न ग्रामों में संचालित है।
: लोगो के घरो का सपना होगा पुरा : महापौर श्री पटेल ने 52 ईडब्ल्यूएस फ्लेटों का लाटरी से किया आवंटन
Thu, Jul 6, 2023
रतलाम 5 जुलाई । प्रधानमंत्री आवास योजना शहर एएचपी घटक के अन्तर्गत मुखर्जी नगर में 1, ग्राम डोसीगांव में 36 तथा बजंली में 15 रिक्त ईडब्ल्यूएस फ्लेटों का आवंटन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति में प्रतिक्षा सूची के हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से नगर निगम सभागृह में किया गया।
नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजन एएचपीघटक में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लेट हेतु डीपीआर-1 मुखर्जी नगर में 36 फ्लेट, डीपीआर-2 डोसीगांव में 196 फ्लेट एवं डीपीआर-3 बंजली में 224 कुल 456 ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये जाना थे। निर्धारित दिनांक तक ईडब्ल्यूएस फ्लेट्स की संपूर्ण राशि रूपये 3,50,000/- प्रति फ्लेट, 120 हितग्राहियों द्वारा जमा की गई थी। शासन नियमों के अनुरूप पूर्ण भुगतान करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता पर 120 फ्लेट आवंटित किये गये हैं। इसके उपरांत मार्जिन मनी राशि रूपये 35,000/- जमा करने वाले शेष डोसीगांव डीपीआर-2 के 188 ईडब्ल्यूएस फ्लेट तथा डीपीआर-3 बंजली के 148 ईडब्ल्यूएस इस प्रकार कुल 336 ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये गये थे। जिसमें से कुल 52 हितग्राहियों द्वारा मार्जिन मनी की राशि वापस की गई है तदानुसार वर्तमान में कुल 52 फ्लेट मुखर्जी नगर में 1, बंजली में 15 व डोसीगांव में 36 फ्लेट रिक्त था।
उक्त अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम कुमार सोनी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे, उपयंत्री श्री राजेश पाटीदार सहित हितग्राही उपस्थित थे।