: 33kv का कार्य किये जाने के कारण इन क्षेत्रो का विद्युत प्रदाय आज रहेगा बंद
Sun, Jul 2, 2023
समस्त सम्मानीय उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02.07.2023 (रविवार) को 220 उपकेन्द्र धानासुता रोड रतलाम में 33 केवी तार बदलने का कार्य किया जावेगा, जिससे पॉवर हाउस रोड, दैनिक भास्कर कार्यालय, शास्त्री नगर, श्रीगुरु तेग बहादुर स्कूल, रतलाम हॉस्पिटल, श्रीराम मेंशन गली, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, जेल रोड, सिविल हॉस्पिटल, घोडा चौक, जनक हॉस्पिटल, कोर्ट परिसर, जिला पंचायत, छ्त्रीपुल फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, डीआरएम ऑफिस, होटल बालाजी पैलेस, पुलिस लाइन, रोटरी हॉल, अजंता पैलेस, रतलाम प्लाजा, न्यू रोड, गुरुनानक बेकरी, रिलायंस पट्रोल पंप, एसडीओ बीएसएनएल, नगर निगम वाटर वर्क्स सम्प्वेल, सैलाना बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट, मुख्य डाकघर, पोस्ट ऑफिस रोड, बाल चिकित्सालय, एम.सी.एच. हॉस्पिटल, गायत्री सिनेमा, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, शहर सराय, नाहरपुरा, डालूमोदी बाज़ार, कॉलेज रोड, नगर निगम चौराहा, पैलेस रोड, खिड़की दरवाजा, राजस्व कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, सरस्वती शिशु मंदिर, श्रम शिविर, जैन कन्या स्कूल, काटजू नगर, मेहरा नर्सिंग होम, अंकुर हॉस्पिटल, वेद व्यास कॉलोनी, एल.आई.सी ऑफिस काटजू नगर, बी.एस.एन.एल. ऑफिस काटजू नगर , दो बत्ती, महू रोड, महू रोड बस स्टैंड, गीता मंदिर रोड, यामाहा शोरूम, रंगोली मैरिज हॉल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लोकेंद्र भवन, सिंडिकेट बैंक, फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, डीआरएम ऑफिस, होटल बालाजी पैलेस, पुलिस लाइन, रोटरी हॉल, अजंता पैलेस, रतलाम प्लाजा, न्यू रोड, गुरुनानक बेकरी , गुलमोहर कॉलोनी, टीआईटी रोड, राज बॉक्स, पेपर मिल, बस स्टैंड,उजाला पैलेस, सीता वाटिका, दिलबहार सिल्वरइन कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, पुलिस कंट्रोल रूम, चौराहा, यादगार होटल, स्टेशन रोड, मनोहर गली, इटावा माताजी रोड चौराहे तक के सभी निम्नदाब/उच्चदाब उपभोक्ता चेतना प्रेस, चावला वायर, रिलायंस इन्फोकॉम, साभार दर्शन, हाड लैब, गोल्डन प्लास्टिक, राज वायर, ताज हाईवे, नाकोडा वायर, नवकार वायर, नजमी प्लास्टिक, एल.के.कॉटन, पुष्प परिसर, कृषि उपज मंडी आसपास, मोती नगर ,टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड, चांदनी चौक, गोल चक्कर, वी.के.मार्केट, गणेश देवरी, नोलाईपुरा, माणकचौक पुलिस थाना, जस्सूपन्ना की हवेली, झालानी कॉलोनी, तोपखाना, बजाजखाना, धनजी बाई का नोहरा, नीमचौक, हरदेवलाला की पिपली, लौहार रोड, कनेरी रोड, पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, डोंगरे धाम कॉलोनी, आर.के. नगर, धोलावाड़ रोड, ग्लोबस कॉलोनी, सूरजश्री कॉलोनी, सूरजश्री एक्सटेंशन, धीरजशाह नगर, सैफी नगर, गौड गृह निर्माण कॉलोनी, राम नगर, करण नगर, ओसवाल नगर, शुभम सिद्धिविनायक कॉलोनी, रुद्राक्ष गोल्ड कॉलोनी, साईं श्री कॉलोनी, टाटानगर पंचमुखी हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, अमृत सागर तालाब के आसपास, कनेरी रोड, त्रिवेणी मेला ग्राउंड, त्रिपोलिया गेट, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, बालाजी नगर, तेजा नगर, शुभम रेसिडेंसी, संत रविदास चौक, करमदी रोड, कालिका विहार कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी,बजरंग नगर, सुरजमल जैन नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समता परिसर, समता सिटी, अरिहंत परिसर, अरिहंत परिसर एक्सटेंशन, ऑफिसर कॉलोनी क्लब के पास,मिल्लत नगर, काजीपूरा, जय भारत नगर, खाजीपुरा, शेरानीपूरा, सुदामा परिसर, जूनी कलाल सेरी, अशोक नगर, ग्रीन सिटी, रुद्राक्ष कॉलोनी, रत्नेश्वर रोड, हरमाला रोड, चार चक्की चौराहा, सेठिया मेरिज गार्डन, बिचलावास, लक्ष्मी नगर, पाटीदार धर्मशाला, शुभ विहार कॉलोनी , उंकाला रोड, अर्जुन नगर, दिलीप नगर, सालाखेड़ी पुलिस चौकी, एयरटेल एवं आइडिया टावर, हुंडई शोरूम, उच्चदाब/निम्नदाब उपभोक्ता पूनम इंडस्ट्रीज, महेश रोप, आरेष इंडस्ट्रीज, सलूजा इंडस्ट्रीज, गोकुल इंडस्ट्रीज, राजेंद्र ऋषभ जिनिंग, अरिहंत इंडस्ट्रीज, इजी टेक्निक, प्लाई फैक्ट्री, मालवा टाइल्स, रिलायबल ट्रांसफार्मर, नवकार इंडस्ट्रीज, डिस्पोजल हाउस, कोठारी कोल्ड स्टोरेज, ईट भट्टा, झाबुआ रोड, साई नाथ कॉलोनी, आनंद बिग माल, भक्तन की बॉउडी,सम्यक गोल्ड सिटी, अहिंसा ग्राम, जावरा रोड, मछली मार्किट, महावीर नगर, सैयद टेडर्स, रहमत नगर, अम्बेडकर नगर, डी-मार्ट, होमगार्ड कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सनावदा गांव, मोती नगर ,टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड, चांदनी चौक, गोल चक्कर, वी.के.मार्केट, गणेश देवरी, नोलाईपुरा, माणकचौक पुलिस थाना, जस्सूपन्ना की हवेली, झालानी कॉलोनी, तोपखाना, बजाजखाना, धनजी बाई का नोहरा, नीमचौक, हरदेवलाला की पिपली, लौहार रोड, कनेरी रोड, पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, डोंगरे धाम कॉलोनी, आर.के. नगर, धोलावाड़ रोड, ग्लोबस कॉलोनी, सूरजश्री कॉलोनी, सूरजश्री एक्सटेंशन, धीरजशाह नगर, सैफी नगर, गौड गृह निर्माण कॉलोनी, राम नगर, करण नगर, ओसवाल नगर, शुभम सिद्धिविनायक कॉलोनी, रुद्राक्ष गोल्ड कॉलोनी, साईं श्री कॉलोनी, टाटानगर पंचमुखी हनुमान मंदिर, दीनदयाल नगर, अमृत सागर तालाब के आसपास, कनेरी रोड, त्रिवेणी मेला ग्राउंड, त्रिपोलिया गेट, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, बालाजी नगर, तेजा नगर, शुभम रेसिडेंसी, संत रविदास चौक, करमदी रोड, कालिका विहार कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी,बजरंग नगर, सुरजमल जैन नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समता परिसर, समता सिटी, अरिहंत परिसर, अरिहंत परिसर एक्सटेंशन, ऑफिसर कॉलोनी क्लब के पास,मिल्लत नगर, काजीपूरा, जय भारत नगर, खाजीपुरा, शेरानीपूरा, सुदामा परिसर, जूनी कलाल सेरी, अशोक नगर, ग्रीन सिटी, रुद्राक्ष कॉलोनी, रत्नेश्वर रोड, हरमाला रोड, चार चक्की चौराहा, सेठिया मेरिज गार्डन, बिचलावास, लक्ष्मी नगर, पाटीदार धर्मशाला, शुभ विहार कॉलोनी , उंकाला रोड, अर्जुन नगर, दिलीप नगर, सालाखेड़ी पुलिस चौकी, एयरटेल एवं आइडिया टावर, हुंडई शोरूम, उच्चदाब/निम्नदाब उपभोक्ता पूनम इंडस्ट्रीज, महेश रोप, आरेष इंडस्ट्रीज, सलूजा इंडस्ट्रीज, गोकुल इंडस्ट्रीज, राजेंद्र ऋषभ जिनिंग, अरिहंत इंडस्ट्रीज, इजी टेक्निक, प्लाई फैक्ट्री, मालवा टाइल्स, रिलायबल ट्रांसफार्मर, नवकार इंडस्ट्रीज, डिस्पोजल हाउस, कोठारी कोल्ड स्टोरेज, ईट भट्टा, झाबुआ रोड, साई नाथ कॉलोनी, आनंद बिग माल, भक्तन की बॉउडी,सम्यक गोल्ड सिटी, अहिंसा ग्राम, जावरा रोड, मछली मार्किट, महावीर नगर, सैयद टेडर्स, रहमत नगर, अम्बेडकर नगर, डी-मार्ट, प्रताप नगर, मिड टाउनशिप, सम्यक सिटी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, एस.आर. पोल्ट्री फॉर्म
इत्यादि क्षेत्रों का विघुत प्रदाय प्रातः 10 से 14 बजे तक बंद रहेगा |
: खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए
Thu, Jun 29, 2023
रतलाम 28 जून 2023/
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को शहर में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित निर्माण खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
श्री गुरुकृपा बेकरी से केक पाउडर
,
श्री श्याम नमकीन भंडार से सेव और बेसन एवम गणेश बेकरी ब्राह्मणों का वास से ब्रेड और बिस्किट के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम
2006
के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
: मोहन नगर में 90.60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत
Thu, Jun 29, 2023
रतलाम 28 जून 2023।
शहर में वर्ष 1998 से पहले की 50 अविकसित कॉलोनियों में विकास के द्वार खुल गए है। लगभग दस हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए 90.60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कही।
श्री काश्यप ने कहा कि महापौर जी निगम परिषद का सम्मेलन बुलाकर वर्तमान में अवैध कॉलोनियों के कानून के तहत इन्हे वैध करे। 11 और अन्य ऐसी सभी 30-40 कॉलोनियों जिनमें विकास कार्य नहीं हुआ है, उनका प्राक्कलन बनाकर विकास कार्यों को परिषद की स्वीकृति दिलाए। यह पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम से हुआ है, जो पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण हो रहा है। अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की शुरूआत आज रतलाम के वार्ड क्रमांक 11 से हो चुकी है। 17 अन्य अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना कार्य के टैण्डर आ चुके है, जल्द ही निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासियों ने क्षेत्र की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा मंचासीन रहे।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्या का निदान विधायक श्री काश्यप की मजबूत इच्छा शक्ति के चलते हुए हुआ है। अब शहर की अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, प्रकाश हेतु विद्युत पोल इत्यादी की सुविधाऐं उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि शहर की अविकसित कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्या के निदान के लिए विधायक श्री काश्यप ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पुरा करेंगे।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक जी के अथक प्रयासों का परिणाम है। आज से नगर की अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य की शुरूआत हो चुकी है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि रतलाम नगर का दिन प्रतिदिन तीव्र गति से विकास हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया व आभार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।