: जनसुनवाई में 63 आवेदनों के निराकरण के दिशा निर्देश जारी
Wed, Aug 14, 2024
रतलाम 13 अगस्त 2024/
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई, कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आरएस मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे, एसडीएम श्री विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत ने जनसुनवाई की इस दौरान 63 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए।जनसुनवाई में ग्राम बांगरोद के चतर सिंह ने आवेदन दिया कि उसके स्वामित्व और अधिपत्य में कच्चा आवासीय मकान जो कि वर्तमान में जीर्ण शीर्ण होकर दीवार गिर चुकी है, ऐसी स्थिति में उपरोक्त पीएम आवास निर्माण की चयन सूची में चयनित प्रार्थी का आवासीय भवन निर्माण की राशि स्वीकृत करवा कर भुगतान करवाया जाए। आवेदन पर जिला पंचायत की शिकायत शाखा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
ग्राम जुलवानिया की रेखा निनामा ने आवेदन दिया कि उसके पति की अचानक से मृत्यु हो गई है, घर में कमाई करने वाला कोई नहीं है, आर्थिक संकट में परिवार फस गया है आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, आवेदन पर संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए। समता परिसर कॉलोनी रतलाम निवासी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आवेदन दिया कि पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, आर्थिक स्थिति कमजोर है पत्नी का उपचार करवाना है आर्थिक सहायता दी जाए, आवेदन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जावरा सागर पैसा निवासी रफीक उल्ला ने आवेदन दिया कि उसकी अपनी कृषि भूमि पर पैदल आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, शहर के अन्य व्यक्तियों द्वारा आने जाने के रास्ते को ट्रैक्टर से जोत कर समाप्त कर दिया गया है, आवेदन पर तहसीलदार जावरा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। रतलाम की छोटी बायपास रोड अहिंसा ग्राम के सामने स्थित सम्यक गोल्ड सिटी कॉलोनी के रहवासियों ने आवेदन दिया कि कॉलोनी में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनाइजर द्वारा विकास के कार्य अधूरे रखे गए हैं, आवेदन पर कार्रवाई के लिए कार्यपालन यंत्री कॉलोनी सेल रतलाम नगर निगम को निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सरोज कुशवाहा ने आवेदन दिया कि अन्य व्यक्तियों को आवास आवंटित हो चुका है परंतु उसको नहीं हुआ है, मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। इसी तरह भागीरथ भवर निवासी घोड़ा खेड़ा ने आवेदन दिया कि उसकी पत्नी की जहरीले जानवर द्वारा काट लेने से मृत्यु हो गई है आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, आवेदन पर रतलाम एसडीएम ग्रामीण को निर्देशित किया गया।
रतलाम के सकवाल नगर की श्रीमती अंछी बाई ने आवेदन दिया कि उसके द्वारा वर्ष 2004 में हनुमान नगर कॉलोनी में भूखंड क्रय किया गया था परंतु अब मौके पर उक्त भूखंड उपलब्ध नहीं है इस पर अन्य व्यक्ति का कब्जा हो गया है, आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम मलवासा के शरीफ ने आवेदन दिया कि उसको आवासीय भूखंड का पट्टा स्वीकृत किया जाए, आवेदन पर एसडीएम रतलाम ग्रामीण को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। रतलाम वरदान नगर निवासी आशा पति रमेश ने आवेदन दिया कि उसके मकान के पास में शासकीय भूमि पर चार पेड़ लगाए गए हैं अन्य व्यक्तियों द्वारा पेड़ों को हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है और उनके द्वारा विवाद किया जा रहा है, आवेदिका ने विवाद करने वाले व्यक्तियों को समझाइश दी जाने और पेड़ों को उखाड़ने से बचाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर तहसीलदार रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
: त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कार्यवाही
Wed, Aug 14, 2024
रतलाम
13
अगस्त
2024/
कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
रतलाम में कार्यवाही करते हुए ग्राम मथुरी में स्थित श्रीराज मिल्क प्रोडक्ट्स जहा मावा निर्माण किया जाता है वहा से मावे के दो नमूने लिए गए। महू बस स्टैंड स्थित राशिद मावा कोल्ड स्टोरेज से मावे के दो नमूने लिए गए।नामली स्थित श्री बालाजी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिठाई और सोन पपड़ी के नमूने लिए गए। बाजना में कार्यवाही करते हुए श्री नाकोड़ा रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू , साईनाथ होटल से मावा बर्फी,सांवरिया स्वीट्स एंड नमकीन शिवगढ़ से सेव और गणेश रेस्टोरेंट शिवगढ़ से मावा बर्फी के नमूने लिए गए।जावरा स्थित अरिहंत नमकीन से सेव और सोयाबीन तेल, न्यू नागर किराना से सौंफ और अरिहंत धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।
सभी खाद्य संस्थानों को परिसर में गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवम विक्रय करने एवम स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए और लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के आधार पर जुलाई महीने में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के लक्ष्य से तीन गुना अधिक नमूने लेने में खाद्य एवम् औषधी प्रशासन जिला रतलाम पूरे प्रदेश में 326% के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
: जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप मेन द्वारा जैन कन्या स्कूल में बच्चों को स्कूल गणवेश का वितरण किया गया
Mon, Aug 12, 2024
रतलाम जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप मेन द्वारा सेवा कार्यों की कड़ी में एक नई कड़ी ओर जुड़ गई है ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया सोशल ग्रुप 25 वर्षों से रतलाम नगर में सेवा कार्य कर रहा है एवं अन्य एक्टिविटी कार्य बिना जाति भेदभाव के समाज हित में कार्य करता आ रहा है इन सभी सेवा कार्यों का 8 से 10 पूर्व अध्यक्ष का योगदान रहा है।वर्तमान अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा के अधिक अनुभव के कारण सेवा कार्यों के क्रम को अधिक बढ़ा दिया है। कई कार्यो को सोशल ग्रुप गुप्त सहयोग करता रहता है ताकि जिसे सहयोग करें उसे पता भी नहीं चलना चाहिए वेसा ही कार्य आज भी कर रहा है जिन बच्चों को स्कूल गणवेश वितरण की गई उन्हें पता भी नहीं होगा कि सोशल ग्रुप द्वारा उन्हें प्रदान की गई। जिससे बच्चों के मन में हीन भावना व उनका मनोबल नहीं गिरे यही एक उद्देश्य है इसीलिए ग्रुप परिवार ने श्री जैन कन्या उच्चतर विद्यालय के स्टाफ सुनीता सिरोलीया,जगदीश पाटीदार व सीमा मोदी व अन्य स्टाफ के माध्यम से प्रदान किया इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
फेडरेशन के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा, फेडरेशन कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका फेडरेशन के रिजन प्रभारी जयवंत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोद, सचिव निलेश काकड़ी वाला, विपिन पुंगलिया,मुकेश धाकड़, विनोद कोचर,अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, शैलेंद्र चोपड़ा, निर्मल गोखरू, महेन्द्र कांठेड़, अनिल तलेरा,संजय भटेवरा, मनोज लोढ़ा,नितेश नाहर, संतोष सिसोदिया,दिलीप जैन, सुनील बोहरा, तरुण खिमेसरा, राजेश कोठारी, मनीषा चोपड़ा,सीमा मोदी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जगदीश पाटीदार ने किया और आभार विपिन पुगलीया ने माना। राजेश रांका ने दी।