Breaking News
पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 शूटर गिरफ्तार Video जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित
12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video | पैसों के विवाद में सुपारी : सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 शूटर गिरफ्तार Video | जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video | पैसों के विवाद में सुपारी : सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 शूटर गिरफ्तार Video | जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की कार्रवाई : जगदीश रेडियो की दुकान से हटाया 4 ट्रॉली इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ | जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया : पत्रकारिता का संकट केवल मीडिया का नहीं, पूरे लोकतंत्र का | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित |

12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, योग के बाद बच्चों को बांटी साइकिलें : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रतलाम के पोलो ग्राउंड पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ योग कर स्वास्थ्य और निरोग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया।

​भारत का गौरव बढ़ा है: कैबिनेट मंत्री : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जिला स्तरीय आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर भारत की सांस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में मान दिलाया है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि योग केवल एक दिन का विषय नहीं है, यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्म को भी मजबूत करता है, इसलिए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

​स्वस्थ शरीर से होगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण : इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नियमित योग से देश में एक स्वस्थ और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण होगा, जो आगे चलकर भारत को महाशक्ति बनाएगी। वहीं विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क के विकास के लिए भी बेहद जरूरी है। उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने भी उपस्थित जनसमुदाय को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​स्कूली बच्चों को मिली साइकिल और हेलमेट : योग दिवस के इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों को साइकिल और हेलमेट का वितरण भी किया गया। जिला स्तरीय इस आयोजन में जिला योग प्रभारी आशा दुबे एवं मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने विभिन्न योग पद्धतियों और आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका विनीता ओझा एवं शिक्षक रवि उपाध्याय द्वारा किया गया।

​प्रशासनिक अमला रहा मौजूद : इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, निगमायुक्त अनिल भाना, एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार प्रीति साठे, आयुष विभाग से डॉ. आशीष राठौड़ सहित जिला शहरी विकास अभिकरण के पीओ अरुण कुमार पाठक, डॉ. मनीष सिंह और बी.के. पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

YogaInspiration

FitIndia

HealthyIndia

PMModi

InternationalYogaDay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें