: जावरा शहर मे पुलिस ने जनसहयोग से तैयार किया सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम
Sun, Mar 12, 2023
रतलाम मप्र। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री सुशांत कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन मे जिले में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील एवं मुख्य स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्य योजना तैयार की गई ।
योजना अनुसार जिले के जावरा शहर मे स्थानीय लोगो से चर्चा कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरो की उपयोगिता के बारे मे अवगत कराकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियो एवं स्थानीय लोगो को सम्मिलित कर दिनांक 09.10.2022 को जन सहयोग समिति का गठन किया गया एवं स्थानीय लोगो के सुझावो के आधार पर कैमरे लगाये जाने हेतु संवेदनशील स्थानो का चयन किया गया।
जनसहयोग समिति द्वारा योजना को व्यापक स्तर पर विस्तार किये जाने हेतु जावरा शहर में जागरुकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगो को आर्थिक सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस योजना को स्थानीय लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया एवं भरपूर सहयोग प्रदान किया गया जिसके परिणाम स्वरुप जावरा शहर में कुल 229 व्यक्तियो द्वारा 33 लाख 400 रुपये की जनसहयोग राशि प्रदान की गई जिसमे स्थानीय लोगो द्वारा निम्नतम 500/- रुपये से अधिकतम 02 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया।
जनसहयोग से एकत्रित की गई राशि से जावरा शहर मे 40 संवेदनशील स्थानो पर कुल 98 सीसीटीवी कैमरे लगाये गयें जिसके लिये कुल 25 कि.मी. की फाईबर केबल लाईन बिछाई गयी। कैमरो के माध्यम से नियंत्रण एवं देखरेख हेतु थाना जावरा शहर को कन्ट्रोल एंव मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है। उक्त सभी 98 कैमरो मे रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होने से थाना एवं बीट स्तर के पुलिस अधिकारीयो द्वारा कैमरो के माध्यम से क्षेत्र मे निगाह रखी जा रही है ।
जावरा शहर मे सीसीटीवी नेटवर्क के द्वारा निगरानी में लिए गए संवेदनशील स्थल :
प्रमुख चौराहे, धार्मिक स्थल, धार्मिक जुलूसों का मार्ग, मिश्रित आबादी वाले स्थान /क्षैत्र बस स्टैंण्ड /रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, स्कुल /कॉलेज के बाहर, सुनसान क्षैत्र
सीसीटीवी सर्विलांस नेटवर्क के माध्यम से पुलिस को प्राप्त सफलाताएं
दिनांक 21.01.23 को सौरभ धारीवाल की सुनी दुकान पर अज्ञात बदमाश द्वारा दराज का ताला तोडकर नगदी 32000 रूपये चोरी कर लिये थे । जिसे एक घण्टे के भीतर सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से ट्रेस कर आरोपी से 32000 रूपये बरामद किये गये।
दिनांक 13.02.23 को जितेन्द्र जाट की हाथीखाना स्थित दुध डेयरी की दुकान से गल्ला तोडकर 67000 रूपये नगदी की चोरी अज्ञात बदमाश द्वारा कारित की गई थी । जिसे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता लगाकर आरोपी से 63500 रूपये बरामद किये गये ।
इसके अलावा शहर मे भीड भाड वाले चौराहो पर तेज गति से वाहन चलाने वालो वाहनो के नम्बर सीसीटीवी केमरे से निकालकर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।
जावरा शहर में हिन्दु एवं मुस्लिम धर्मो की मिश्रित जनसंख्या होने से दोनो ही समुदाय के जुलुस जलसे के समय अधिक संवेदनशीलता वाले मार्गो पर सीसीटीवी की निगरानी के कारण विवादो की संभावना कम हुई है। रात्रि में चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त पाईंट के अलावा थाने में कन्ट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से त्वरित निगरानी की जा रही है।
जनसहयोग समिति की आगामी योजना :
उक्त योजना के सफलता पूर्वक क्रियान्वत उपरांत जन सहयोग समिति द्वारा त्योहारों एवं विभिन्न जुलुस एवं जलसो के समय असामाजिक तत्वो पर नजर रखने हेतु ड्रोन कैमरे की आवश्यकता महसुस होने से एक ड्रोन कैमरा भी खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया है, जो भविष्य मे ड्रोन कैमरा खरीदकर उपयोग में लाया जाएगा।
: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी का जावरा भ्रमण 6 के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
Fri, Mar 10, 2023
रतलाम
10
मार्च
2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा नगर पालिका जावरा की कालोनियों का भ्रमण किया गया। एसडीएम कार्यालय में बैठक लेकर कालोनियों के विकास के सम्बन्ध में टाईम लाईन तय की। कालोनियों का निरीक्षण किया। पार्षदगणों एवं नागरिकों से चर्चा की।
वर्ष
2016
के पूर्व की
44
अवैध कालोनियों में से
5
में पूर्व से एफआईआर करवाई जा चुकी है। तीन कालोनिया ग्रामीण क्षेत्र में पाई गई हैं।
9
कॉलोनाइजर की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा
30
कालोनियों में एफआईआर की कार्रवाई अभी कुछ समय पूर्व नगर पालिका के आवेदन से थानों में प्रचलित हैं। निरीक्षण में कलेक्टर ने जावरा की नित्यानन्द कालोनी में
बगैर अनुमति निर्मित पैथालाजी सेन्टर को ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
शहर की अविकसित
38
कालोनियों में
6
कॉलोनाइजरों पर कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिनके द्वारा अनुमति देने के बाद भी शासन के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया।शेष
32
कॉलोनियों के कॉलोनाइजर्स पर भी पड़ताल पश्चात एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में एवं अवैध कालोनियों के विकास हेतु अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जारी कर दी जाए जो शार्ट टेंडर होंगे। आगामी
25
मार्च तक अंतिम प्रकाशन करने तथा उसके पश्चात दावे आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए इसके अलावा आगामी
17
मार्च तक स्टीमेट तैयार करने हेतु निर्देशित किया।
44 अनाधिकृत कालोनियों में शीघ्र प्रारम्भ होंगे निर्माण कार्य
: अभिन्यास का अंतिम प्रकाशन होने के उपरांत उक्त
44
कालोनियों के रहवासियो को विकास शुल्क जमा करने के उपरांत नागरिक अधोसंरचना एवं भवन अनुज्ञा प्रदान की जा सकेगी तथा कालोनियों में सडक, नाली व अन्य निर्माण हो सकेंगे जिससे कालोनी के रहवासी लाभान्वित होंगे।
कालोनियों के विकास के सम्बन्ध में बैठक लेकर समय सीमा निर्धारित की
: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति तथा मुख्य न.पा. अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया को उक्त कालोनियों के भूमि सर्वे क्रमांकों की सूची तथा ग्राम निवेश को भिजवाये जाकर ग्रीन बेल्ट की जानकारी प्राप्त करने तथा म.प्र.वि.वि. कम्पनी से विद्युत कार्य के प्राक्कलन तैयार करने
,
कालोनी में कराए जाने वालेअन्य विकास कार्यों का प्राक्कलन निकाय स्तर पर तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्यों को पूर्ण किए जाने हेतु समयसीमा निर्धारित की गई
17
मार्च तक प्राक्कलन
, 20
मार्च तक अभिन्यास का प्रकाशन तथा
25
मार्च को अंतिम प्रकाशन करते हुए
15
अप्रैल तक निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर द्वारा एच.एस. राठौर कालोनी का निरीक्षण किया गया तथा कालोनाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने हेतु निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अविकसित कालोनियों में भूखण्ड एवं भवनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु आदेश जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अविकसित कालोनी नित्यानन्द धाम कालोनी में सार्वजनिक स्थान पर बने पैथालाजी भवन को तत्काल हटाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। प्रताप नगर कालोनी
1,
प्रताप नगर कालोनी
2,
प्रताप नगर कालोनी
3,
बन्नाखेडा प्रताप नगर के पास एवं नित्यानंद धाम अविकसित कालोनियों के कालोनाइजरों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देश दिए गए।
31
दिसम्बर
2016
के पूर्व अस्तित्व में आई
44
चिन्हित अनाधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना एवं भवन अनुज्ञा प्रदान करने के लिए म.प्र. नगर पालिका (कालोनी विकास) नियम
2021
नियम
23 (3)
के तहत प्रकाशन किया गया तथा नियम
23 (4)
के तहत अभिन्यास का प्रकाशन किए जाने हेतु नगर पालिका जावरा के तकनीकी अमले को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति
,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया
,
परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक
,
कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास
,
सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी आदि उपस्थित थे।
: दो अधिकारियों का कटा वेतन व एक को कारण बताओ नोटस जारी
Wed, Mar 8, 2023
रतलाम 07 मार्च 2023/
गरीब बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लाडली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना के आवेदन भरवाने की कार्रवाई तथा अन्य गतिविधियां उत्सवी माहौल में की जाना है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसका क्रियान्वयन सफलतम रूप में सुनिश्चित करना है। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए गए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में सभी बहनों के प्रपत्र भरवाने, बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने, 23 वर्ष से 60 वर्ष आयु की महिलाओं की ईकेवाईसी करवाने, योजना में प्रतिदिन के सर्वे की जानकारी गूगल शीट पर दर्ज करने, अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ करना है जिससे कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। लाडली बहना योजना के संबंध में कलेक्टर ने सभी संसाधनों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैंक में डीबीटी इनेबल्ड खाते खुलवाने, समग्र आईडी में सुधार करवाने के लिए भी एसडीएम, जनपदों के सीईओ की जिम्मेदारी निर्धारित की।
बैठक में जनजाति कार्य विभाग के तहत अंतर जाति विवाह प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि 9 प्रकरणों में संबंधित जोड़े को राशि दी जाना बाकी है। कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरणों का निराकरण बगैर देरी किए करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर उपसंचालक मत्स्य तथा एसडीओ फॉरेस्ट का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा उपसंचालक उद्यानिकी को शोकाज नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया
। श्रम विभाग को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन में 75 प्रतिशत वेटेज प्राप्त नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। जनसुनवाई के लंबित शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की गई। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत स्कूलों को प्राप्त मरम्मत की राशि के उपयोग का सत्यापन के निर्देश सभी एसडीएम तहसीलदार को दिए गए।