रतलाम
16
फरवरी
2023/ विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। देश व प्रदेश के मुखिया को निचले तबके के विकास को लेकर चिंता बनी रहती है जिसके फलस्वरूप विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है।
उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने नगर पालिका परिषद द्वारा जावरा नगर में प्रारम्भ की गई विकास यात्रा के शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा
,
श्रीमती रानी सोनी
,
श्री पवन सोनी
,
श्रीमती सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकी
,
श्रीमती पिंकी सोनू यादव
,
श्रीमती सोनू सोलंकी
,
श्रीमती पिंकी यादव
,
श्रीमती रुक्मणी राजेश धाकड़
,
श्री इरशाद बाबा
,
श्री अनिल मोदी
,
श्री रजत सोनी
,
श्री शिवेंद्र माथुर
,
श्री कीर्तिशरण सिंह
,
श्री अभय कोठारी
,
अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति
,
सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया मंचासीन रहे।
विकास यात्रा के अवसर पर
50
लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लिनिंक का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने कन्या पूजन किया। उसके पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं का उल्लेख किया। हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण किया गया। अतिथियों ने स्व सहायता समूह
,
स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का अवलोकन कर कार्यो व सामग्री की सराहना की। कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई विकास यात्रा को अतिथियों ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया।
विधायक डॉ. पांडेय
,
श्री कालूखेड़ा
,
श्रीमती सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पुराना अस्पताल स्थित लगभग
50
लाख से निर्मित होने वाली दो संजीवनी क्लिनिक का भूमिपूजन किया। बीएमओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि इन संजीवनी क्लिनिंक पर ढाई सौ प्रकार की दवाईया व
75
प्रकार से अधिक जांच व प्रसव आदि की सुविधाएं मिल सकेगी। कार्यक्रम में अशोक जैन आंटियां
,
धर्मचंद चपडोद
,
जेश शर्मा
,
समरथ साहू
,
मोतीलाल यदुवंशी
,
सोनू यादव
,
राहुल उपमन्यु
,
देवेंद्र सिंह जादोंन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।