: कलेक्टर ने दिए जावरा के कॉलोनाइजर के विरुद्ध FIR दर्ज करने के निर्देश
Sun, Apr 2, 2023
रतलाम 1 अप्रैल 2023/
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जावरा के कॉलोनाइजर दिनेश पिता कन्हैयालाल सैनी के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री अरुण पाठक ने बताया कि नगर परिषद पिपलोदा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में सर्वे नंबर 1388
,
1390
,
1433/2
,
1434 रकबा क्रमशः 0.206
,
2.903
,
0.405
,
1.036 हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 2016 के पश्चात कॉलोनी निर्मित होना पाए जाने से मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 तथा मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम 2021 में विहित प्रावधानों के तहत कॉलोनाइजर को कॉलोनी सेल द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर कॉलोनी के सभी चिन्हांकन एवं सभी प्रकार के निर्माण कार्य हटवाया जाकर 15 दिवस की समयावधि में मय दस्तावेजों के 21 फरवरी तक समक्ष में उपस्थित होने हेतु लिखा गया था। किंतु कॉलोनाइजर द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही अपना उत्तर प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त भूमियों के भूव्यपवर्तन आदेश जारी किए गए हो तो तत्काल निरस्त करते हुए भूमि अभिलेख के कॉलम नंबर 12 में अनाधिकृत कॉलोनी की भूमि दर्ज करें तथा मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम 2021 के नियम अनुसार अनधिकृत कॉलोनी में विकास निर्माण हटाते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज करवाये। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा जिला पंजीयक को निर्देशित किया गया है कि उक्त भूमि सर्वे क्रमांको की भूमि के अंतरण पर तत्काल रोक लगावे।
: जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, नामली में बना नकल प्रकरण
Wed, Mar 29, 2023
रतलाम
28
मार्च
2023/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित कक्षा
12
वीं की वार्षिक परीक्षा का
28
मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा एवं दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। शासकीय जवाहर उ.मा.वि. विरियाखेडी रतलाम पर केन्द्राध्यक्ष
,
सहायक केन्द्राध्यक्ष तथा पर्यवेक्षकों का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। इसी प्रकार शास. बालक उ.मा.वि. नामली का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद कर नकल प्रकरण बनाया गया तथा कक्ष में ड्यूटी कर रहे पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
: सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाई जाएगी गढ़खंखई माता जी को चुनरी
Tue, Mar 28, 2023
आज चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 28 मार्च 2023 मंगलवार सायं को 5:30 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर (राजमहल) पर माता रानी की पूजा, अर्चना, आरती एवं चुनरी चढ़ाकर तथा श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर, यहां से 111 भगवा ध्वजों के साथ, 111 फीट लंबी चुनरी को लेकर श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा 39 किमी तक भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई।
चुनरी यात्रा में ज्योतिषाचार्य पंडित श्री संजय शिवशंकर जी दवे, संस्थापक वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ द्वारा "एक लाख ग्यारह हजार" अभिमंत्रित रुद्राक्ष का निशुल्क प्रसादी के रूप में वितरण किया। सामाजिक, धार्मिक एवं सहयोगी संगठनों द्वारा चुनरी यात्रियों के लिए रास्ते में 35 से अधिक स्थानों पर फरियाल, स्वल्पाहार, ठंडाई, चाय पानी आदि की व्यवस्था रही ।
चुनरी यात्रा श्री पद्मावती मंदिर राज महल से पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, धांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, शिवगढ़ होते हुए पूरी रात पैदल चल कर सुबह 05 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा पहुचेगी। हिन्दू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण की भावना के साथ माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी ।
चुनरी यात्रा में सर्वप्रथम ऑटो रिक्शा उसके पश्चात घोड़े पर भगवा ध्वज लेकर घुड़सवार, उसके पश्चात उज्जैन से बुलाया गया विशेष साऊंड एवं लाइट वाला आयशर वाहन, उसके पश्चात एक सौ ग्यारह भगवा ध्वज को लेकर बहने और सदस्य गण, उसके पश्चात बेंड, बेंड के बाद में रुद्राक्ष वितरण रथ, रथ के बाद में नासिक के नगाड़े, नगाड़े के बाद चुनरी एवं चुनरी के बाद वाहन रहें।
चुनरी यात्रा मैं रतलाम शहर विधायक चेतन कश्यप महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मयंक जाट, पूर्व पार्षद सीमा टांक, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, रत्ना पाल, अनीता कटारिया, सपना त्रिपाठी, आयुषी सांखला, सोनू नेका व आयोजन समिति सदस्य गण बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए ।यह जानकारी जनक नागल ने दी ।