बाजेडा फांटा : कलेक्टर के निर्देश पर यातायात सुधार कार्य संपन्न
Fri, Nov 7, 2025
प्रबंधक एम.पी.आर.डी.सी. के अनुसार, गत दिवस कलेक्टर मिशा सिंह एवं एसपी अमित कुमार द्वारा बाजेडा फांटा पहुंच कर यातायात एवं सड़क सुरक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, दुर्घटना की रोकथाम और यातायात सुरक्षा सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए बाजेडा फांटा पर सड़क संकेतक पट्टे स्थापित किए गए, जर्जर हिस्सों की पैच मरम्मत की गई। सड़क के दोनों ओर अप्रोच रोड पर रंबल स्ट्रिप्स और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए गए। हाइवे की खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की गईं और जोखिम बिंदुओं की पहचान कर सुधार कार्य किए गए।
इस सुधार कार्य से न केवल दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी, बल्कि क्षेत्रवासियों और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में भी सुधार होगा।
नम आँखों से हुई विदाई : रतलाम में हुआ ऐतिहासिक चातुर्मास
Fri, Nov 7, 2025
श्रमणसंघीय आचार्य डॉ शिवमुनी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी, गुरुणी पूज्या कमलावती जी म.सा. की शिष्या, दक्षिण चंद्रिका महासती डॉ संयमलताजी, साध्वी डॉ अमितप्रज्ञा जी, साध्वी डॉ कमलप्रज्ञा जी, साध्वी सौरभ प्रज्ञा जी आदि ठाना का श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ नीमचौक में आराधनमय वर्षावास संपन्न कर आज प्रातः जैन स्थानक से विदाई विहार रखा गया।
नम आँखों से हुई विदाई : विदाई समारोह के मंगल अनुष्ठान की कलश स्थापना इस समारोह के लाभार्थी मिट्ठूलाल अजय कुमार, आयुष कुमार खीमेसरा परिवार ने की। इस अवसर पर डॉ कमलप्रज्ञा जी म सा और साध्वी सौरभ प्रज्ञा जी ने स्तवन के माध्यम से "रतलाम वालो को ना भूलेंगे हम" विदाई गीत गया। गीतिका के दौरान श्रावक श्राविकाओं की आंखे नम हो गई।
संयमलता जी का संदेश : जैन दिवाकरीय महासध्वी डॉ संयमलता जी म सा ने कहा कि किसने कहा विदाई है किसने कहा जुदाई है, यह तो परमात्मा महावीर का आदेश है जहाँ चार माह तक साधु साध्वी आते है उनहे वापस जाना है, मगर रिश्ते नाते नही छुटते है यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।
श्रीसंघ की ओर से आभार : श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने कहा कि संयमलता जी की सिद्धि, अमितप्रज्ञा जी की ज्योतिषी, कमल प्रज्ञा जी का मधुर गान, सौरभ प्रज्ञा जी की जोशीला तान ने इस चातुर्मास को ऐतिहासिक सफल बनाया। आपकी उचित दिशा निर्देशन मे पूरे चातुर्मास मे सभी कार्यक्रमों श्रावक श्रविकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
रेडक्रास सोसायटी निर्वाचन : कल होगा सभापति, उपसभापति और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन
Sun, Aug 24, 2025
रतलाम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा के जिला शाखा कार्यकारिणी समिति के लिए सभापति, उपसभापति, कोषाध्यक्ष और सदस्यों का निर्वाचन 25 अगस्त 2025 को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में होगा।
निर्वाचन की प्रक्रिया
नामांकन पत्र : प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
संवीक्षा : दोपहर 12:00 से 12:15 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी।
नाम वापसी : दोपहर 12:15 से 12:45 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन दिया जा सकता है।
मतदान : दोपहर 01:30 बजे से 04:00 बजे तक मतदान होगा।
मतगणना और परिणाम : मतदान के पश्चात मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मतदाताओं के लिए निर्देश
सभी मतदाताओं/रेडक्रॉस सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना पहचान परिचय पत्र/आधार कार्ड के साथ आमसभा की बैठक में उपस्थित रहें।