: आज का विचार में आज ख़ास : सन्सार की चकाचौंध दुनिया में हम कितने दूर निकल गए
Tue, Jun 20, 2023
आज का विचार में आज ख़ास , सन्सार की चका
चौंध दुनिया में हम कितने दूर निकल गए कि हमने रिश्तों को निभाते निभाते व अपनो को पाते पाते हमने ख़ुद को खो दिया :
प्रिय पाठकों ? जीवन मे इंसान का सबसे सच्चा साथी उसका स्वास्थ्य होता है क्योंकि जिस दिन भी इंसान के स्वास्थ्य ने साथ छोड़ना शुरू किया बस उसी दिन से उसका हर रिश्ता बोझ बन जाता हैं ।
जीवन में रिश्तों का महत्व :
सांसारिक जीवन में सभी रिश्ते एक दूसरे के बगैर नही चल सकते है । हर रिश्ता एक दूसरे के बगैर अधूरा है । आज के युग में क़लयुगी भेड़ियों ने कई पवित्र
रिश्तों को तार तार कर दिया है ।
इंसान को चाहिए कि कोई भी रिश्ता बनानें में जल्दबाजी नही करें व इंसान को चाहिए कि वह रिश्ते को जीवन पर्यन्त निभाये ।
मेने जीवन में अक्सर देखा है कि मुसीबत के समय कोई भी साथ नही देता है ।
मुझ अब्दुल रशीद शेख़ रिटायर्ड टी आई इंदौर का कहना है कि
" जीवन में इंसान को अच्छे के बदले सरल बनना चाहिए । जीवन मे अच्छा इंसान आंखों तक पहुँच पाता है व सरल इंसान ह्रदय तक । जीवन मे लहरों का सुकून तो सबकों पसंद है , लेकिन तूफानों में कश्ती निकालने का मजा ही कुछ औऱ ही है "।
अब जीवन की सबसे बड़ी , सच्ची व ख़ास बात कि :--
1, सन्सार में सबसे बड़ा रिश्ता पति पत्नी का होता है व सबसे पवित्र रिश्ता भाई बहन का माना गया है ।
2, इंसान को चाहिए कि वह रिश्तों में कभी भी दरार नही आने दे क्योंकि रिश्तों को बनाने में जिंदगी निकल जाती है व जरा सी दरार आने पर रिश्ते टूटे कांच की तरह भरभराकर बिखर जाते है ।
3, जिंदगी में हम सभी ने अनुभव किया है कि जब तक कांच ( आईना ) फ़्रेश है अच्छा लगता है व उसके फूटने के बाद उसे कितना भी जोड़ों दरार रह ही जाती है । वही हाल रिश्तों का है एक बार टूटा तो फ़िर दरार रह ही जाती है ।
4, आज के युग में इंसान रिश्तों का महत्व ही नही समझता है वह अपनी भलाई के लिए हर रिश्तों को त्यागने के लिए हमेशा तैयार रहता हैं ।
5, सांसारिक जीवन में मानो तो हर रिश्ता रिश्ता है वर्ना क़लयुगी समय में कोई किसी का नही सब रिश्ता अधूरा अपना अपना है ।
6, है ईश्वर सांसारिक जीवन में हर रिश्तों को सही सलामत व जीवन पर्यन्त निभाने की हर इंसान में शक्ति दो ।
अब्दुल रशीद शेख़ पत्रकार पुलिस सर्विलांस , दबंग भोपाल न्यूज़ , दबंग केसरी व रिटायर्ड टी आई इंदौर 9827230419 जय हिंद जय भारत 🇮🇳
: रतलाम में टेलेन्ट की हुई नई शुरुआत, रोमांच दृश्य देख हर कोई रह गया दंग
Wed, Jun 14, 2023
रतलाम। शहर में रतलाम के प्रतियोगी को मंच देने के लिए नई शुरुआत सोशल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन संस्था द्वारा आयोजित किए गए टैलेंट ऑफ रतलाम में प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया टैलेंट ऑफ रतलाम कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष हिम्मत जैथवार ने बताया कि नई शुरुआत सोशल एन्ड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन संस्था द्वारा आयोजित किए ऑडिशन में 70 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था जिसमे 30 बच्चों को सिलेक्ट किया ।
कालिका माता संस्कृतिक मंच पर हुए आयोजन में सिलेक्ट हुए 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में डांस सिंगिंग मॉडलिंग तबला सहित कई अनेक प्रस्तुतियां दी गई। रतलाम के टैलेंट को म्यूजिक डायरेक्टर अल्तमस खान,मूवी डायरेक्टर हरीश शर्मा, जितेंद्र चौहान ने जज किया।
जिसमे सब जूनियर प्रथम पुरस्कार शरद गाँधी सेकेंड आकाशी राठी थर्ड पुरस्कार हार्दिक बावरिया ने जीता वही सब जूनियर में फस्ट परमजीत गांधी सेकेंड प्रियांशी पाटीदार थर्ड प्राइज दीपा अश्वानि सीनियर के फस्ट विशाल स्वामी सेकेंड देव श्री और थर्ड फिजा डेविड विनर रहे। टेलेंटेट ऑफ रतलाम के सभी विनरो को पुरस्कृत किया गया
आयोजन का संचालन नीलेश शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रोनित,गिरिश शर्मा, वीरेंद्र गोयल, राईटर कम्पोजर साबिर अजीम खान ,राजेन्द्र सिंह चौहान, ललित चोपड़ा, अशरफ बेलिम,नीलेश बड़ोदिया,विशाल कुमार, समर पटेल आदि उपस्थित था।
: सही व्यक्ति की उपेक्षा हमें जीवन भर पछताने को मजबूर कर सकती है
Mon, Jun 5, 2023
आज का विचार में आज ख़ास , जीवन में ग़लत व्यक्तियों का चयन हमारे जीवन को प्रभावित करें या न करें , लेकिन एक सही व्यक्ति की उपेक्षा हमें जीवन भर पछताने को मजबूर कर सकती है
प्रिय पाठकों ? जीवन मे आपके बचपने से लेकर बुढापे तक के समय तक कितने ही दोस्त बनेगें व बिछड़ेगे । इसी बीच आपको अच्छे व सच्चे दोस्तों , साथियों
का साथ करना है , क्योंकि इंसान के जीवन में कई ऐसे लोग भी मिलेंगे जो कि आपको ग़लत राह दिखाएंगे । इसलिए ध्यान रहे किसी अच्छे व्यक्ति की उपेक्षा न हो पाए जिसके कारण हमें जीवन भर पछताना पढ़ें ।
जीवन में कोंन इंसान सुखी हैं :
इस सन्सार में वही व्यक्ति सबसे सुखी हैं जिसकी काया ( शरीर ) निरोगी हो । जीवन में ऐसे व्यक्ति आप भी हो सकतें हो जबकि आपकी सोच सकारात्मक हो ।
आपके मन में सभी के लिए प्रेम हो । आप सभी धर्मों का आदर करें । बुजुर्गों का सम्मान करें ।
जीवन में आप अपने दुःखों का पिटारा हर किसी के सामने मत खोलों , क्योंकि ईश्वर ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि आप अपने
दुःखों को किसी के सामने खोलों या ना खोलो आपके दुख आपके ही रहेगें बस दूसरों को अपना दुखड़ा सुनाने से आपका मन
थोड़ा हल्का जरूर हो जाएगा ।
" जीवन में वक़्त हंसाता है , वक़्त ही रुलाता है , वक़्त बहुत कुछ सिखाता है , आप सभी वक़्त की कीमत को पहचान लो , क्योंकि जीवन में जिस व्यक्ति ने वक़्त को पहचाना , वही मंजिल को पाता है । खो देता हैं वक़्त को जो वह जीवन भर पछताता है , क्योंकि गुजरा हुवा वक़्त कभी भी लौटकर नही आता है "
अब जीवन की सबसे बड़ी , सच्ची व ख़ास बात कि :--
1, जीवन में सोच समझकर ही दोस्तों का चुनाव करना ।
2, जीवन में जल्दबाजी में किसी के ऊपर विश्वास मत करना , पहले उसे परखना फ़िर उस पर विश्वास करना ।
3, जीवन में लोग पल पल में धोखा देते हैं , व गिरगिट से भी जल्द रंग बदलते है
4, अपना दुखड़ा सबके सामने मत खोलना , क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का ग़लत फ़ायदा उठाते है ।
5, जिंदगी हंसने , हँसाने के लिए हैं आप जैसे रोकर गुजारो या हंसकर आपको ही गुजारना हैं ।
6, जीवन अनमोल हैं , सफऱ यादगार बनावें ।
7, हैं ईश्वर सभी का जीवन सफ़ल बना दो । सभी के मन से नफ़रतों को अलविदा कर दो
अब्दुल रशीद शेख़ पत्रकार पुलिस सर्विलांस , दबंग भोपाल न्यूज़ , दबंग केसरी व रिटायर्ड टी आई इंदौर 9827230419 जय हिंद जय भारत 🇮🇳