पोदार इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम में शुक्रवार को कला प्रदर्शनी
'आर्ट शेप्स द फ्यूचर'
का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि
श्री नीरज पवैया
(जज, रतलाम कोर्ट) एवं
श्री रत्नेश विजयवर्गीय
(जिला समन्वयक, मप्र जनअभियान परिषद्) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा १ से ८ तक के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मनमोहक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। नन्हे कलाकारों ने न केवल अपनी चित्रकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि
'बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट'
(व्यर्थ सामग्री से श्रेष्ठ निर्माण) के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान चित्रों के जरिए यह प्रभावी संदेश भी दिया गया कि वर्तमान समय में कला के क्षेत्र में भी एक उज्ज्वल करियर बनाया जा सकता है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अभिभावकों और आगुन्तकों ने बच्चों की रचनात्मकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य
डॉ. निश्चल गुप्ता
, रीजनल आर्ट फैसिलिटेटर योगेश दांडगे, कला शिक्षक कनक नाथ, पतंजलि योगपीठ के विशाल वर्मा एवं प्रेम पुनिया, तथा एओ अमित हार्डिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।