: आज का विचार में आज ख़ास : जीवन मे इंसान के कर्म ऐसे होना चाहिये कि आईने में जब नज़र मिले तो चेहरे पर शर्म न हो
Sun, Feb 26, 2023
प्रिय पाठकों ?
जो इंसान जीवन मे जीतता है वो हार भी सकता है , लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के दिलो को जीतता है , वो अपने जीवन में कभी भी नही हार सकता है । जीवन मे इंसान की योग्यता काम आती है । जीवन में कोई भी व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार चमकता है , इच्छा के अनुसार नही । जीवन मे हम जो भी प्रार्थना करते है , जरूरी नहीं है कि उसमें ईश्वर का नाम हो , क्योंकि इंसान का जीवन एक प्रार्थना ही है , बस शर्त है कि वो किसी के काम आए । जीवन मे इंसान की भाषा उसके शरीर का एक ऐसा अदृश्य अंग है , जिसमें इंसान का सब कुछ दिखाई देता हैं । आइए जीवन की कुछ सच्चाई जानने की कोशिश करते है ।
अब जीवन की सबसे बड़ी , सच्ची व ख़ास बात कि :--
जीवन मे जो इंसान अच्छे कर्म करेगा , ईश्वर उसको वैसा ही फ़ल देगें ।
जीवन मे जिस इंसान की आत्मा संतुष्ट हो तो वह बहुत ही सुखी इंसान हैं ।
इस सन्सार में श्रेष्ठ व्यक्ति वह है , जिसमें दृढ़ता हो , पर ज़िद नही , दया हो पर कमजोरी न हो , ज्ञान हो पर उसमें अहंकार नहीं हो ।
मेरे प्रिय पाठकों , जीवन में आप अगर किसी की इज़्ज़त नही करना चाहते हो तो मत करना , लेकिन किसी के सामने बैठकर किसी की बेइज्जती मत करना ।
है ईश्वर सभी को सद्बुद्धि देना ।
अब्दुल रशीद शेख़ पत्रकार पुलिस सर्विलांस , दबंग भोपाल न्यूज़ , दबंग केसरी व रिटायर्ड टी आई इंदौर 9827230419 जय हिंद जय भारत 🇮🇳
: परिवार ने किया देहदान का संकल्प पूरा
Fri, Feb 24, 2023
जीते जी आयुर्वेद के माध्यम से जनमानस को स्वस्थ करने वाले एवं मृत्यु उपरांत अपनी देह के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए देह को दान करने वाले आयुर्वेदिक महासम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश जोशी जी उम्र 82 वर्ष निवासी श्रीमाली वास द्वारा स्वयं की इच्छा अनुसार आज रतलाम मेडिकल कॉलेज को मृत्यु के पश्चात देहदान परिवार जन को लिखित में दी गई वसीयत अनुसार किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय दिनेश जोशी जी ने 22 जनवरी 2019 को ही अपनी पत्नी श्रीमती प्रभा जोशी की सहमति से शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय रतलाम के मानव संरचना विभाग प्रभारी राजेंद्र सिंगरौले को संकल्प पत्र देहदान का दिया था| आज दिनांक 24 को प्रातः स्वर्गीय दिनेश जोशी की अंतिम यात्रा उनके घर से अनुज वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, दामाद नीलेश शुक्ला ,भतीजे नीतेश जोशी बड़नगर,संजय जोशी मुंबई परिवार जन ,पत्रकार साथी,चिकित्सक बंधु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक बंधु गण, मातृशक्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ,अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप मिश्रा, सीएमओ विनय शर्मा ,मानव संरचना विभाग प्रभारी राजेंद्र सिंगरौले, डॉक्टर विजय चौहान एवं संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति सदस्य गोविंद काकानी की उपस्थिति में विद्यार्थी के अध्ययन हेतु रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय को सौंपी |
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा परिवार जन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
: सयुंक्त तत्वाधान में निशुल्क परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ
Wed, Feb 22, 2023
रतलाम। आज दिनांक 22 फरवरी 2023 बुधवार को सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पर
श्री सौभाग्य जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व पं डॉ. शिव शक्ति लाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय आयुष ग्राम बंजली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित
किया जा रहा है। जो 22 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक तीन दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
समय सुबह 9 बजे से शाम 4:00 बजे तक इसमें राजस्थान के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है एवं न्यूनतम शुल्क पर उपचार की दवाइयां दी जा रही है। शिविर संयोजक श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल ,श्री सौभाग्य जैन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टर जन्मेजय शाक्य पंचकर्म ,डॉक्टर फाल्गुनी जोशी उदयपुर, शिप्रा मिश्रा जोधपुर ,डॉक्टर अंजली जैन उदयपुर ,डॉक्टर नेहा कुमावत जयपुर तथा डॉक्टर योगेश राजपुरोहित राजस्थान से आये डॉक्टरों का स्वागत किया तथा स्वागत पश्चात शिविर को प्रारंभ किया गया।
सबसे पहले रोगी को डॉक्टरों की टीम ने स्वागत किया।शिविर के आयोजन में समिति के चेयरमैन संतोष मूणत, सह चेयरमैन लोकेश मेहता , अश्विन गंग, रौनक शाह, महेंद्र गंग, संदीप चौरड़िया, मिलन मेहता, निलेश मेहता, गिरीश गांधी, रवि मेहता, आशीष मेहता, राजमल चोपड़ा, रखब चत्तर, राजेश बोरदिया ,सौरभ मूणत, मनीष मंडलेचा एवं कन्हैयालाल गांधी, प्रकाश मूणत, हसमुख भाई शाह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।
जानकारी देते हुए चेयरमैन संतोष मूणत ने बताया कि शिविर तीन दिन तक चलेगा इसमें सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क आयुर्वेदिक व प्राकृतिक पद्धति से निशुल्क रोग निदान शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में 80 से अधिक रोगियों को निशुल्क परामर्श शिविर में प्राप्त हुआ तथा लाभ पहुंचा । कार्यक्रम का सफल संचालन रखब चतर ने किया। जिसमें अधिक से अधिक मरीज आकर लाभ लेवे।