: परमात्मा के जीवन से प्रेरणा ले,धर्म को लक्ष्य बनाए और पुरूषार्थ करेे
Fri, Apr 21, 2023
रतलाम 20 अप्रैल।
श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी मसा ने परमात्मा के जीवन से प्रेरणा लेने, धर्म को लक्ष्य बनाने और पुरूषार्थ करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा किसी भी जीव के प्रति अपे्रम नहीं रखते। उनके लिए सभी समान है। उनका उपदेश जीव मात्र के कल्याण के लिए है। परमात्मा के कार्यों की सफलता के पीछे उनका सबसे प्रेम का संबंध ही रहता है।
नोलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक में प्रवचन के दौरान प्रवर्तकश्री ने जैसी दृष्टि-वैसी सृष्टि का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का नजरिया जैसा होता है, उसे सबकुछ वैसा ही दिखता है। परमात्मा की दृष्टि निर्मल होती है और सदैव हमारे लिए प्रेरणादायी रहती है। व्यक्ति जब राग-द्वेष से मुक्त होकर अनंत से जुडता है, तो उसकी दृष्टि निर्मल हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रेम और मोह में अंतर है। आत्मा से जुडना प्रेम है, जबकि शरीर से जुडना मोह होता है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक सुख-दुख सबके साथ जुडे रहते है। किसी को भी ये एक साथ नहीं मिलते। विडंबना है कि संसार में आजकल लोग किसी का अच्छा होता देखना पसंद नहीं करते और बुरा होते देखने में उन्हंे प्रसन्नता होती है। प्रत्येक व्यक्ति को इन भावों से निराकार रहकर परमात्मा के नजरिये से सबको देखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि परमात्मा की दृष्टि ही हमे सदैव सुखी रखेगी।
प्रवचन में अभिग्रहधारी श्री राजेशमुनिजी मसा ने वर्षीतप पारणा महोत्सव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 21 अप्रैल को भक्तामर पाठ से होगा। 22 एवं 23 अप्रैल को सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में संत-साध्वीगण सहित 75 से अधिक तपस्वी अक्षय तृतीया पर वर्षीतप की आराधना पूर्ण कर पारणा करेंगे। उन्होंने धर्मावलंबियों से महोत्सव में अधिक से अधिक सहभागी बनने का आव्हान किया। इस दौरान पंडित रत्न श्री महेन्द्र मुनिजी मसा, श्री दर्शनमुनिजी मसा, पूज्य श्री अभिनंदन मुनि जी मसा एवं महासती श्री रमणीक कुँवर जी मसा, पूज्या श्री चंदना जी मसा, पूज्या श्री लाभोदया जी मसा, पूज्या श्री जिज्ञासा जी मसा पूज्या श्री चंदनबाला जी मसा, पूज्या श्री कल्पना जी मसा आदि ठाणा उपस्थित रहे। संचालन रखब चत्तर ने किया। अंत में प्रभावना का वितरण निर्मल कुमार-हीरालालजी मूणत परिवार द्वारा किया गया।
: योगमय हर वार्डों में महापौर योग शाला लगाईं जाएगी : प्रहलाद पटेल
Fri, Apr 21, 2023
पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के तत्वावधान में गुरुनानक भवन सिंधी गुरुद्वारे विरियाखेड़ी रतलाम स्थित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल 2023 प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि स्वरूप नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल नरेन्द्र ममतानी अध्यक्ष शहीद हेमू कालानी चेरिटेबल ट्रस्ट रतलाम विशेष अतिथि समाजसेवी अनिल झालानी डॉ प्रदीप जैन अध्यक्ष महावीर इंटरकांटिनेंटल रतलाम की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिप प्रज्वलन कर अतिथियों का सम्मान कर शिविर आरंभ किया गया।
युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया द्वारा समस्त असाध्य रोगों के उपचार की विधियां अष्टांग योग आसन प्राणायाम सूर्य नमस्कार दंड बैठक ध्यान क्रिया के माध्यम से योग प्रशिक्षण दिया गया सामूहिक योग के साथ साथ यज्ञाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा 81 प्रकार की दिव्य औषधीय जड़ी बूटी युक्त यज्ञ हवन किया गया साधकों द्वारा आहुतियां दी गई।
कुशल योग शिक्षकों द्वारा आफलाइन/ आनलाइन योग प्रशिक्षण में रतलाम जिले सहित प्रदेश के कई जिलों से योग साधक जुड़े योग में अपना कैरियर बनाने के उद्देश्य से 25 दिवसीय योग शिविर में भाग लेकर परीक्षा देकर स्केल इंडिया एवं पतंजलि के सहयोग से सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं जो योग के क्षेत्र में कैरियर के लिए उपयोगी साबित होगा जिसमे 60 योग शिक्षक तैयार हो रहे है।
रजिस्ट्रेशन अभी दो दिन तक शिविर स्थल पर ही होंगे रतलाम पतंजलि संगठन के आधार स्तंभ वरिष्ठ योग गुरु प्रकाश चन्द्र बिलाला विनय मोघे जिला प्रभारी उत्तम शर्मा राजमल कुमावत पतंजलि चिकित्सालय के अपार उपाध्याय श्रीमती निर्मला उपाध्याय कृष्णा अग्रवाल ललीता कुमावत के सानिध्य मार्गदर्शन में योग शिविर संचालित किया जा रहा है।
केन्द्रीय समिति में म.प्र.पश्चिम युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा महामंत्री सुश्री जयश्री राठोड़ यज्ञाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे राजेश चांदवानी महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य शिविर कार्यालय प्रभारी राजश्री राठोड़ मुख्य योगदान दे रहे हैं।
युवा भारत योग शिविर प्रबंध समिति प्रमुख जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा ने रतलाम नगरवासियों योग साधकों के उत्साह को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ा दी गई हैं सामान्य साधकों के लिए निःशुल्क योग शिविर का में स्वास्थ्य लाभ लेने आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।
: संसार में आत्म बल से कोई बडा बल नही : प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा
Wed, Apr 19, 2023
रतलाम 19 अप्रैल।
आत्मा की शक्ति के सामने कोई शक्ति प्रमाणित नहीं है। आत्मा अनंत शक्ति का पुंज और भण्डार है। आत्म शक्ति को जगाने के लिए सदगुरू का सानिध्य जरूरी है। प्रभु की वाणी आत्मा को जागृत करने में सहायक है।
यह बात श्रमणसंघीय प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी मसा ने नोलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक में प्रवचन देते हुए कही। उन्होंने कहा कि परमात्मा भी संसार में आत्मबल से जीते है। आत्मबल नहीं हो, तो कोई बल काम नहीं करता। साधक जब साधना के क्षेत्र में उतरता है, तो वहां भी संग्राम जैसी स्थिति ही होती है। आत्म बल नहीं होने पर साधना भी सफल नहीं होती। सैनिक और साधु कफन साथ लेकर चलते है। दोनो को ही पता नहीं होता कि कब जिदंगी की शाम हो जाए। उनके काम भी सिर्फ आत्मबल ही आता है।
प्रवर्तकश्री ने कहा कि साधक वहीं होता है, जो किसी भी परिस्थिति में नहीं घबराता। प्रत्येक मनुष्य को साधक बनने का प्रयास करना चाहिए। संसार में नाम उसी का चलता है, जिसकी पुण्यवानी होती है। तीर्थंकरों का नाम भी पुण्यवानी से ही हुआ। आज संसार मे ंनाम के झगडे होते है,लेकिन वास्तव में नाम उसी का होता है, जिसकी पुण्यवानी रहती है। पुण्यवानी नहीं हो, तो पुत्र, पिता की और पत्नी, पति की सेवा नहीं करती। इसलिए सबकों आत्मबल मबजूत कर साधक के रूप में पुण्य अर्जित करने चाहिए।
प्रवचन के आरंभ में अभिग्रहधारी श्री राजेशमुनिजी ने वर्षीतप पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व खाचरौद से विहार पश्चात पंडित रत्न श्री महेन्द्र मुनिजी मसा का वर्षीतप पारणा महोत्सव के लिए मंगल प्रवेश हुआ। प्रवचन के दौरान श्री दर्शनमुनिजी मसा, पूज्य श्री अभिनंदन मुनि जी मसा एवं महासती श्री रमणीक कुँवर जी मसा, पूज्या श्री चंदना जी मसा, पूज्या श्री लाभोदया जी मसा, पूज्या श्री जिज्ञासा जी मसा पूज्या श्री चंदनबाला जी मसा, पूज्या श्री कल्पना जी मसा आदि ठाणा उपस्थित रहे। संचालन सौरभ मूणत ने किया। प्रभावना का वितरण रेखा बहन-मिलन मेहता की स्मृति में कमलाबाई-दीपचंद गांधी परिवार द्वारा किया गया।