कैबिनेट मंत्री
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 22 मई को रतलाम दौरे पर आए। मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत ठिकवा
,
जनपद पंचायत रतलाम में कुडेल नदी उद्गम स्थल पर 104 किमी लंबी कुडेल नदी के पुनर्जीवन कार्य का विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। कुडेल नदी का पुनर्जीवन कार्य म.प्र सरकार एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से किया जा रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जल संरक्षण का पुण्य कार्य कर रही हैं
,
जनता की पानी की समस्या का समाधान करने के काम को प्राथमिकता से कर रही हैं। पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार करके जल स्तर बढाने के लिए पूरे प्रदेश में काम हो रहा है।
नदी नालो में पूरे बारह माह पानी बहता रहे इसके लिए उनके स्त्रोत जीवित करने का काम किया जा रहा है। इस काम में आमजन भी सहयोग करें
,
इसके लिए लगातार काम करते रहे
,
आने वाली पीढ़ी के लिए पानी सुलभता से उपलब्ध हो सकेगा। सभी मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संवर्धन के लिए काम करें एवं वर्षाकाल में सभी पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करे
,
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे बहुत जरूरी है।
हम प्रकृति से जो ले रहे
,
उसे लौटाये भी तभी मानव जीवन सुखी हो पाएगा
,
जल का दोहन कर रहे हैं
,
तो जल संरक्षण भी करे
,
पेड़ पौधों से फल
,
लकड़ी
,
शुद्ध वायु हम ले रहे हैं
,
तो पौधारोपण अवश्य करें
,
छोटी छोटी जल संरचनाओं के बनने से जल स्तर बढेगा। इसलिए छोटी छोटी जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करें। विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरा लाल डामोर
,
ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताई।
कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय
,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभूलाल
,
जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल
,
उपाध्यक्ष श्री हितेंद्र सिंह सिसोदिया
,
सरपंच श्री बलराम चौधरी
,
श्री ईश्वर लाल जी पाटीदार
,
श्री दीनदयाल पाटीदार
,
श्री गोविंद काकानी
,
श्री गोपाल काकानी
,
डीआईजी श्री मनोज सिंह
,
एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर
,
उपाध्यक्ष श्री शंकरलाल जाट सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।