प्रधानमंत्री आवास योजना : रतलाम नगर के 532 हितग्राही हुए लाभान्वित
Sun, Jul 13, 2025
रतलाम 11 जुलाई । ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 65 हजार से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा दिये गये उद्बोधन का सीधा प्रसारण नगर निगम सभागृह में हितग्राही व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, श्रीमती आयुषी सांकला, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, उपयंत्री राजेश पाटीदार आदि ने पीएमएवाय (शहरी) 1.0 के तहत नगरीय क्षेत्र रतलाम के 302 हितग्राहियों को गृह प्रवेश तथा पीएमएवाय (शहरी) 2.0 के तहत 230 हितग्राहियों को नवीन आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान कर हितलाभ वितरण किया। इस तरह कुल 532 हितग्राही लाभान्वित हुए।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने वाले नगर के 532 हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है अपना घर, गरीब व्यक्ति जो घर का सपना पुरा नहीं कर पाते हैं, उनका सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी ने पुरा किया है।
मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी ने आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करा रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार पार्षद रत्नदीप सिंह राठौर ने माना।
रोज़गार मेला : 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित
Sat, Jul 12, 2025
रतलाम 12 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेला में शामिल नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्त अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित थे, जो विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा आयोजित किए गए थे। प्रत्येक स्थान पर केंद्रीय मंत्री/ मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में रेलवे के अतिरिक्त भारतीय डाक विभाग, आईआईटी इंदौर, केंद्रीय बैंकों आदि जैसे अन्य सरकारी विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र स्थानों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सौंपे गए।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा रतलाम के सांस्कृति सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, माननीया सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में लगभग 194 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिनमें से 146 अभ्यर्थी रेलवे से संबंधित थे।रोज़गार मेला, प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक ठोस कदम है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने हेतु प्रेरक भूमिका निभाएगी।
देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर नियुक्त होंगे, जैसे कि टेक्नीशियन, सहायक, बैंक पीओ, पाइंटसमैंन, डाक सेवक आदि।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी तथा अन्य विभागों जैसे डाक विभाग, बैंक एवं आईआईटी इंदौर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विकास कार्यो की समीक्षा : रिश्वत लेने और पंचायतों में घटिया निर्माण कार्यों पर दी चेतावनी : Video
Sat, Jul 12, 2025
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता और जनपद सीईओ मनीष भंवर की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के बाजना जनपद क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की सयुंक्त बैठक लेकर पिछले दो वित्तीय वर्षों में हुए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक बाजना के जनपद सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विधायक ने बाजना जनपद के पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों के साथ विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक :
बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान बतौर क्रियान्वयन एजेंसी पंचायतों को प्राप्त मनरेगा योजना, पांचवा वित्त, पन्द्रहवा वित्त, जनजाति बस्ती विकास, राज्य मद, विधायक निधि, सांसद निधि, विभिन्न विभागों आदि से विकास कार्यों के लिए प्राप्त राशियों से किए गए समस्त कार्यों की समीक्षा करने के साथ शासन की संबल योजना, कर्मकार मंडल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जैसी विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में गहन चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक डोडियार ने कई ग्राम पंचायतों में पिछले कई वर्षों से एसबीएम योजना के अंतर्गत शोचालय, पीएम आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवास कार्यों और मजदूरों की फर्जी तरीके से हाजरी भर राशि निकालने और केंद्र सरकार की महती योजना मनरेगा के तहत हितग्राही मूलक कार्य स्वीकृत करने में रोजगार सहायकों द्वारा किए जाने वाले भेदभाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे से फर्जीवाड़ा नहीं करने की चेतावनी दी। विधायक ने बैठक में सीईओ को अवगत करवाया कि क्षेत्र के विधवा, दिव्यांग, महिला, बुजुर्ग आदि कमजोर वर्ग जनपद मुख्यालय पर अपने हित लाभ के लिए भटकते है इसलिए सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति से अपनी समस्या के समाधान के लिए जनपद कार्यालय के चक्कर नहीं कटवाए। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।
पांचवा और पंद्रहवा वित्त के तहत पंचायतों को मिलने वाली राशि से निर्माण कार्य ग्राम सभा में हो स्वीकृत :
विधायक ने बैठक में कहा कि पांचवा वित्त, पन्द्रहवा वित्त या किसी भी मद से पंचायत को प्राप्त निधि सचिव सरपंच मनमर्जी के बंदरबांट कर दे रहे हैं जो पब्लिक फण्ड का दुरुपयोग है वही सचमुच के ग़रीब लोग पलायन पर जाते हैं और फर्जी मजदूरों के नाम हाजरी भर भुगतान किसी तीसरे के खाते में कर दे रहे हैं आज अंतिम चेतावनी है आज बाद सीधे कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान कुछ ग्रामीण जनों ने बताया कि बिना रिश्वत लिए न सचिव काम करते हैं न रोजगार सहायक पैसे नहीं देने पर सचिव और रोजगार सहायक हितग्राहियों को जनपद कार्यालय भेज देते हैं जहां अलग अलग योजनाओं का काम करने वाले बाबू अपने दलालों के जरिये रिश्वत मांग लेते हैं।
जनपद कार्यालय में आमजनों से रिश्वत लेने और पंचायतों में घटिया निर्माण कार्यों पर दी चेतावनी :
विधायक डोडियार ने जनपद पंचायत में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर भड़ास निकालने के बाद आगे से सुधरने के निर्देश दिए। विभिन्न गांवों की महिलाओं की माँग पर लाड़ली बहना योजना के शेष आवेदकों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत मनीष भाभर को देने के निर्देश खंड पंचायत अधिकारी और पंचायत समन्वयकों द्वारा क्षेत्र में दौरा नहीं करने और क्लस्टरों में बैठक आयोजित कर विकास कार्यों और जनहितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नियमित समीक्षा नहीं करने पर नाराजगी जताई। सचिवों से कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान आने वाली विभिन्न दिक्कतों के संबंध में चर्चा करने पर पता चला कि कई साल पहले साधिकार योजना में बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड बनने के बाद ऑनलाइन बीपीएल पोर्टल में तहसीलदार द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करने के कारण सभी बीपीएल परिवार विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह रहे हैं वही स्कूल प्रवेश के चलते बच्चों को नए आधार बनाने और आधार कार्डों में अपडेट के लिए जनसंख्या की दृष्टि से नए आधार केंद्रों को शुरू करवाने पर चर्चा हुई।
आधार कार्ड संबंधी समस्या होने से केवाईसी भी नहीं हो पा रही है जिससे ग्राम वार सैंकड़ों लोगों के विभिन्न जनहितेषी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहने की संभावना है। वही खाद्यान्न की पात्रता पर्चियां जनरेट नहीं होने से कई ग़रीब परिवार राशन से वंचित रह रहे हैं। समीक्षा बैठक के अंत में जनहितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पंचायत के अंतर्गत विभिन्न गाँवों में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग जनजातीय कार्य विभाग आदि के कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि विकास दामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, भील एकता मिशन के पदाधिकारी पूनम डामर, कनीराम सिंगाड़ और बाजना जनपद के खंड पंचायत अधिकारी सहित सभी पंचायत समन्वय अधिकारी उपस्थित रहे।