रतलाम 26 जून 2025/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (एमपी राइज-2025) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नये आयाम देगा। यह आयोजन निवेश, रोजगार, कौशल विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के समावेशी मॉडल को साकार करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन, ऋण वितरण, एमओयू हस्ताक्षर, रोजगार मेले का शुभारंभ और हितग्राहियों से संवाद करेंगे।
858.57 करोड़ रु. की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण, भूमि-पूजन :
राइज-2025 कॉन्क्लेव में रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों में 858.57 करोड़ रु. लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा। इन इकाइयों से लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
27 इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र वितरण :
कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रतलाम और मालवा अंचल में निवेश का मजबूत वातावरण तैयार होगा।
2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण की कार्यवाही :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टेंडअप इंडिया और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को 2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण करेंगे।
2 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभांवित :
राइज-2025 कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा इसमें स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य लोकहित योजनाएं शामिल हैं।
राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि-पूजन :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की राज्य क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। यह इकाइयां स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को औद्योगिक संरचना से जोड़ने का कार्य करेंगी, इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
2.96 करोड़ रु. की डीबीटी राशि हितग्राहियों को ट्रांसफर होगी :
कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2.96 करोड़ रु. की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता का स्पष्ट संदेश जाएगा।
वॉलमार्ट, ओएनडीसी, एनएसडीसी के साथ एमओयू, ग्लोबल स्किलिंग की दिशा में बड़ा कदम :
कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किए जाएंगे, जो प्रदेश में ग्लोबल स्किलिंग मॉडल को साकार करेंगे। इन एमओयू से युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार और उद्यमिता के अवसर सुलभ होंगे।
रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से कॉन्क्लेव का वर्चुअल कनेक्शन :
कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे राइज अभियान को राज्यव्यापी स्वरूप मिलेगा और जिला स्तर पर भी औद्योगिक पहलों को बल मिलेगा।
तीन जिलों के डीटीआईसी कार्यालयों का लोकार्पण :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 3 जिलों निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन के 4.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे।
रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियो को आशय पत्रों का वितरण :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर और उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और निवेश परियोजनाओं के लिए आशय पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री चयनित जिलों के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बैंकों को सम्मानित भी करेंगे।
16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण :
कॉन्क्लेव में 243 करोड़ रुपये लागत के 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण किया जाएगा। दो लाख से अधिक हितग्राहियों को 2400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में औद्योगिक ईकाइयां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित करेगी :
रतलाम में
27
जून
205
को आयोजित हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में रतलाम तथा प्रदेश के अन्य जिलों की औद्योगिक इकाईयां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी
,
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
कॉन्क्लेव में जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा उनमें वाटर कूलर, प्यूरीफायर, रतलाम में शेयर बाजार, मुरब्बा, प्लास्टिक, फर्नीचर, मोबाइल कवर निर्माण, कुल्फी कौन, आइसक्रीम ग्रेप, वायनरी, खिलौने, डेकोरेटिव मेटल, आर्टिकल्स, कैनवस मेकिंग, बायोडिग्रेडेबल बैग, इलेक्ट्रिक वाहन, बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजल, फ्रोजन फूड्स, नाइट्राइल ग्लव्स, नोटबुक निर्माण इत्यादि सामग्री बनाने वाली औद्योगिक इकाईयां सम्मिलित है। इनमें रतलाम के अलावा इंदौर, भोपाल, धार, देवास, उज्जैन, रायसेन, बुरहानपुर, शिवपुरी की औद्योगिक इकाईयां सम्मिलित है।