रतलाम मप्र 5 अक्टूबर 2024। रतलाम जिले की नगर निगम सीमा के सायर चबूतरा क्षेत्र में जैन एवं सनातन समाज के विरोध के बाद नगर निगम द्वारा वहां पर चल रही मांस विक्रय की दुकान को सील किया गया। क्षेत्र वासियो का कहना है की विगत कुछ समय से सायर चबूतरा कार्नर पर नॉनवेज की दुकान मेन रोड पर खुलती जा रही हैँ। कुछ समय पूर्व एक दुकान थी, अब दूसरी दुकान फिर खुल गई, इस क्षेत्र मैं जैन साधू संत भगवंत, श्रावक श्राविका का मंदिर उपाश्रय मैं आना जाना लगा रहता हैँ।
इस संदर्भ मैं
गुजराती धर्मशाला सायर चबूतरा पर एकत्रित होकर
सकल जैन समाज, संयुक्त जैन महासंघ, युवा संघ, जीव मैत्री परिवार, गुजराती उपाश्रय समिति, सायर चबूतरा जैन समिति, विश्व हिन्दू परिषद, विश्व हिन्दू संघठन, भगवा हिन्द संघठन, समस्त विश्व हिन्दू सदस्य, गुजराती उपाश्रय समिति ,सायर चबूतरा समिति, शांति नगर सोसायटी, वैश्य महासम्मेलन, माली कुंवा मौहल्ला क्षेत्र रहवासी, सेठजी का बाजार समिति, पोरवाडो का वास समिति व सभी अहिंसा प्रेमियों द्वारा
तहसील दार को एसडीएम के नाम
ज्ञापन दिया गया।
https://youtu.be/i9Z1zQHh5EU?si=IH3LoUal2c-TOX6T
प्रशासन द्वारा उक्त ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही कर नॉनवेज दुकान को सील किया गया, समाजजनों द्वारा प्रशासन व नगर निगम का आभार व्यक्त किया गया और शहर के अन्य क्षेत्रों में खुले मे व अवैध रूप से संचालित हो रही नानवेज की दुकानों पर कार्यवाही की मांग की गई। उपस्थित समाजजनों ने मेहता जी के वास से सेठिया मैरिज कार्नर चौराहा पर, मोचिपुरा से कलेक्टोरेट जाने वाली पुलिया पर, जावरा फाटक चौराहा पर, मेडिकल कॉलेज के बाहर व नाहरपुरा गली पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के खुले में मांस पर प्रतिबंध के आदेश की अवहेलना करते हुए खुले में नॉनवेज बिक्री होने की बात कही व कार्यवाही की मांग करी।