: मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में तेजी से हुआ विकास : सांसद श्री डामोर
Tue, May 30, 2023
रतलाम झाबुआ आलीराजपुर /नरेंद्र मोदी नीत सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर रतलाम झाबुआ आलीराजपुर के सांसद श्री गुमानसंह डामोर ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था, भारत ने दो स्वदेशी कोविड-19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की।
उन्होनेे कहा भारत वो दिन नहीं भूला है, जब ये कहा जाता था कि, हम तो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं और देश ये दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता है।
श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों के साथ खड़ा है, उनकी सेवा में दिन-रात जुटा है। भारत ने वो दिन भी देखा है, जब पोलियो, टेटनस और बीसीजी जैसे टीकों को भारत आने में 50 से ज्यादा साल लग गए थे।
ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी दुर्गम इलाकों में भारत सरकार ने सुनिश्चित कराई। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखों लोगों का टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार्य हासिल किया, और वह भी एक सदी में सबसे खराब ज्ञात वैश्विक महामारी के सामने। पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था, भारत ने दो स्वदेशी कोविड-19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की।
सांसद श्री डामोर ने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नहीं देखी गई। स्वतंत्र भारत में इससे पहले कभी भी महिलाओं ने घर के निर्णय लेने में इतनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई है। घर-घर जल पहुंचने से कितने लाभ हुए, पहले जो बेटियां दूर पानी लाने जाती थी अब वो अपनी पढ़ाई को समय दे पा रही हैं क्योंकि अब उन्हें पानी लाने नहीं जाना पड़ता।
शौचालय के निर्माण से क्या हुआ ? महिलाओं के प्रति अपराध घटे व बीमारियों से दूरी बढ़ी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 1121 लाख मीट्रिक टन अनाज गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया। आज साथ ही वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।
: संगठन की आवाज बुलंद करने मे पत्रकार साथी करे सहयोग : जेसीआई
Thu, May 25, 2023
देश के सभी पत्रकार साथियों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) संगठन संकल्पित है और पिछले तीन वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा है जिसके चलते पत्रकारों की समस्याओ को सरकार तक पहुंचाने मे सफल भी हुआ है।
संगठन का मानना है कि हमारी समस्त समस्याओ का निराकरण तभी संभव है जब वह शासन प्रशासन तक पहुंचेगी। यह तभी संभव है जब आवाज बुलंद होगी आवाज बुलंद तब होगी जब उसमे आपकी कलम की ताकत का भी समावेश होगा।इसके लिए जरूरी है कि पत्रकार साथी हमारी आवाज के साथ अपनी आवाज मिलायें न कि आवाज का गला घोंटे।
संगठन में देश के लगभग 29 प्रदेशों के पत्रकार साथी किसी न किसी रूप मे जुड़े हुए है।जिसमे उत्तर
प्रदेश, बिहार,छत्तीसगढ,मध्यप्रदेश, पंजाब,हरियाणा,उड़ीसा,झारखंड,राजस्थान के कुछ पत्रकार साथी सक्रिय रहते है लेकिन अधिकांश साथी निष्क्रय बने रहते है उनका निष्क्रय बना रहना आने बाले समय मे और घातक होगा। यह निश्चित है।
इसीलिए संगठन सभी पत्रकार साथियों से अपील करता है कि पत्रकार हित मे सभी साथी संगठन की आवाज को अपने पोर्टल समाचार पत्र व चैनल के माध्यम से बुलंद करने में सहयोग करे।जिससे सरकार तक हमारी बात पहुंचे और उसका निराकरण हो
।
: 25 मई 2023 : आज की देश एवं राज्यों से 15 बड़ी खबरे आपके समक्ष
Thu, May 25, 2023
1
/ 3 देशों के दौरे से लौटे PM मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, उमड़े बीजेपी कार्यकर्ता
2
/ भारत लौटने के बाद पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर संबोधन, बोले- विदेश में मिला सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का
3
/आज दुनिया भारत को सुनती है', तीन देशों की यात्रा से लौटकर बोले पीएम- ये यश मोदी का नहीं
4
/ नई संसद के बायकॉट पर मोदी का विपक्ष को जवाब, बोले- ऑस्ट्रेलिया के भारतीय इवेंट में वहां का सत्ता पक्ष-विपक्ष साथ बैठा, ये लोकतंत्र की आत्मा है
5
/ ग़ुलाम नबी आज़ाद बोले- नया संसद भवन कांग्रेस की ही सोच, अब कोई इसका बहिष्कार करता है तो इस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है
6
/ पीएम मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, 28 से देहरादून-दिल्ली के बीच होगा परिचालन
7
/ नई संसद के उद्घाटन समारोह से विपक्ष ने किया बायकॉट का एलान तो NDA ने घेरा, सरकार को मिला पटनायक, रेड्डी और बादल का साथ
8
/ ज्ञानवापी मामले में 26 मई को दोबारा होगी सुनवाई, हाई कोर्ट ने बहस के बाद सुरक्षित रखा था फैसला
9
/ 64% भारतीयों के पास 2000 के नोट नहीं, 'नोटबंदी' के फैसले से खुश; सर्वे ने बताया हाल
10
/ आरहा है वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन, एलुमिनियम के बने होंगे कोच, रफ्तार भी रहेगी तेज
11
/ पायलट का अल्टीमेटम-कांग्रेस का प्लान, नई पार्टी या बड़ा पद, कहां पहुंचेगा विवाद ?
12
/ साथ आएंगे सचिन पायलट और CM अशोक गहलोत? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बुलाई दिल्ली में बैठक, बडे़ नेता होंगे शामिल
13
/ जयपुर में जमकर हुई बारिश, जम्मू में ओले गिरे, अगले 3 दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 4-6 डिग्री तक गिरेगा तापमान; लू भी कम चलेगी
14
/ दिल्ली-यूपी समेत तीन दिनों तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, गिरेंगे ओले भी, मौसम विभाग की चेतावनी
15
/ लखनऊ को लगातार दूसरे साल एलिमिनेटर में मिली हार, 81 रन की जीत के साथ मुंबई दूसरे क्वालिफायर में