: दिल दहलाने वाली रेल दुर्घटना पर सांसद श्री डामोर ने किया शोक व्यक्त
Sat, Jun 3, 2023
रतलाम। उडीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर झाबुआ रतलाम आलीराजपुर के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने शोक जताते हुए अपनी संवेदनायें व्यक्त की है । उन्होने कहा कि उडीसा में ट्रेन हादसे की घटना से पूरा संसदीय क्षेत्र व्यथित है । दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होने कहा कि उडीसा के बालेश्वर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं । उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना के लिए प्रार्थना करता हूं। घटना के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया है। एनडीआरएफ, राज्य सरकार की टीमें और एयरफोर्स भी राहत बचाव कार्य में जुट गई है ।
श्री डामोर ने रेल हादसे को भयावह व त्रासदी दायक बताते हुए कहा कि बालासोर में हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। इस हृदय विदारक घटना से समग्र मानवता मर्माहत है। उन्होने परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए ईश्वर से मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है ।
श्री डामोर ने कहा कि ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। उडीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने तथा घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। श्री डामोर ने सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, तथा दुर्घना मे मृत हुए लोगों को दी श्रद्धाजंलि ।
: शहर कांग्रेस ने किया महाकाल लोक की घटना के विरोध में धरना एवं सद्बुद्धि यज्ञ : Video
Fri, Jun 2, 2023
रतलाम/उज्जैन स्थित महाकाल लोक में सप्त ऋषि की 6 मूर्तियों के गिरकर, खंडित होने की स्याही अभी सूखी ही नही थी, कि आज शाम को लाल पत्थर से बने नंदी द्वार के ऊपर बना हुआ कलश नीचे गिर गया और कई तीर्थयात्री दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे ।
महाकाल लोक की घटना धर्म के नाम पर कलंक है, और इससे पूरे विश्व में, देश की छवि के साथ ही आम जनता की आस्था को भी ठेस पहुंची है! सरकार के इस भ्रष्टाचार के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कॉलेज रोड पर अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में धरना एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया! मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में ही मूर्तियों का गिरना और खंडित होना आश्चर्यजनक है जो कि बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया पूर्व विधायक पारस सकलेचा, शांतिलाल वर्मा ,मयंक जाट, शैलेंद्र सिंह अठाना,यास्मिन शेरानी सतीश पुरोहित श्रीमती कुसुम चाहर रजनीकांत व्यास राजीव रावत सुजीत उपाध्याय,वीरेंद्र प्रताप सिंह जोएब आरिफ ने संबोधित किया।
https://youtu.be/zeICT79Pjwk
इस अवसर पर मांगीलाल जैन, प्रकाश प्रभु राठौड़, गणेश यादव विशाल डांगी अभिजीत सुराणा सोहेल काजी नीलेश शर्मा महीप मिश्रा पार्षद कविता महावर रामचंद्र धाकड़ शांतू गवली जितेंद्र हाड़ा,विजय उपाध्याय, अमर सिंह शेखावत विकास छाजेड़ राजेश प्रजापत पार्षद सलीम भाई बागवान सैयद अकील सौरभ अग्रवाल पियूष बाफना अंकित सिसोदिया महमूद भाई शेरानी सोनू व्यास पंकज शर्मा निरंजन बच्चन विजय उपाध्याय ,वेणु हरिवंश शर्मा प्रदीप राठौर शाकिर हुसैन इकरार चौधरी हेमंत नेका विकास छाजेड़ अश्विन पाल आरिफा कछवाय राहुल दुबे बंटी मेघवाल ,अनु धवाई, ताज मंसूरी ,हिना शेख सुनील महावर राधा प्रजापत विजय पंड्या लाला सुरेश राठौड़, कैलाश राठौड़ गुड्डा भरत सेन दीपेश व्यास इक्का बेलूत वीरपाल सिंह राठौर मनोज खोईवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे इसके पश्चात अमरेश्वर महादेव को दोषियों को सजा देने के लिए ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया।
: मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में तेजी से हुआ विकास : सांसद श्री डामोर
Tue, May 30, 2023
रतलाम झाबुआ आलीराजपुर /नरेंद्र मोदी नीत सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर रतलाम झाबुआ आलीराजपुर के सांसद श्री गुमानसंह डामोर ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था, भारत ने दो स्वदेशी कोविड-19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की।
उन्होनेे कहा भारत वो दिन नहीं भूला है, जब ये कहा जाता था कि, हम तो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं और देश ये दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता है।
श्री डामोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों के साथ खड़ा है, उनकी सेवा में दिन-रात जुटा है। भारत ने वो दिन भी देखा है, जब पोलियो, टेटनस और बीसीजी जैसे टीकों को भारत आने में 50 से ज्यादा साल लग गए थे।
ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी दुर्गम इलाकों में भारत सरकार ने सुनिश्चित कराई। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखों लोगों का टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार्य हासिल किया, और वह भी एक सदी में सबसे खराब ज्ञात वैश्विक महामारी के सामने। पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था, भारत ने दो स्वदेशी कोविड-19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की।
सांसद श्री डामोर ने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नहीं देखी गई। स्वतंत्र भारत में इससे पहले कभी भी महिलाओं ने घर के निर्णय लेने में इतनी सक्रिय भूमिका नहीं निभाई है। घर-घर जल पहुंचने से कितने लाभ हुए, पहले जो बेटियां दूर पानी लाने जाती थी अब वो अपनी पढ़ाई को समय दे पा रही हैं क्योंकि अब उन्हें पानी लाने नहीं जाना पड़ता।
शौचालय के निर्माण से क्या हुआ ? महिलाओं के प्रति अपराध घटे व बीमारियों से दूरी बढ़ी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 1121 लाख मीट्रिक टन अनाज गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया। आज साथ ही वन नेशन वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवार लाभ उठा रहे हैं।