Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश

Raj Kumar Luniya

Tue, Jul 7, 2026

शहर के लक्कड़पीठा रोड स्थित यूको बैंक शाखा में ग्राहकों की फिक्स डिपॉजिट (FD) को धोखाधड़ी और षड्यंत्रपूर्वक तोड़कर राशि अपने खातों में ट्रांसफर करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में माणकचौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बैंक कर्मचारी सहित ७ लोगों को गिरफ्तार किया है।

​मोबाइल ऐप के जरिए दिया वारदात को अंजाम : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी दिनेश बंजारा ने 30 जून 2026 को माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर ने उसके और अन्य कई लोगों की एफडी को मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से षड्यंत्रपूर्वक समय से पहले ही तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी राहुल ने उस राशि को स्वयं के और अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर अवैध लाभ कमाया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक २६६/२६ के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा ३१८(४) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।

​एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम : मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसपी विवेक कुमार लाल, एएसपी राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम और साइबर सेल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर बैंक धोखाधड़ी से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की भूमिका : इस कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. शांतिलाल चौहान, उनि. लोकेन्द्रसिंह डाबर, उनि. सुभाष अग्निहोत्री, सउनि. आशीष मांगरिया, प्रआर. राजसिंह, प्रआर. दिनेश जाट, प्र.आर. विकास बौरासी, प्र.आर. विजय झोडिया, आर. महेश मईडा, अविनाश मिश्रा, मनोहर सिंह, हेमन्त यादव, संदीप शर्मा, जीवन विश्वकर्मा, सुरेन्द्र राठौर, अविनाश राठौर, अशोक सीनम, विरेन्द्रसिंह बारोड, संजीव शर्मा एवं सायबर सेल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें