: नाम वापसी के बाद जिले की पांच विधानसभा से 40 अभ्यर्थी मैदान में
Thu, Nov 2, 2023
रतलाम 02 नवंबर
2023/
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में है जिसमे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 8, रतलाम ग्रामीण में 5, आलोट में 9, सैलाना में 10 तथा जावरा में 8 अभ्यर्थी शामिल है।
गुरुवार को नाम वापसी के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना से विक्रम चारेल निर्दलीय, रतलाम शहर से जितेंद्र राव निर्दलीय, रतलाम ग्रामीण से भेरूलाल खदेड़ा निर्दलीय, आलोट से रमेश मालवीय निर्दलीय तथा प्रकाश ररोतिया निर्दलीय, जावरा से डी.पी. धाकड़ तथा राधेश्याम अस्तोलिया निर्दलीय द्वारा नाम वापस लिए गए है।
: प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
Thu, Nov 2, 2023
रतलाम 1 नवंबर।
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा संबोधित करने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे है व बंजली में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में रतलाम सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री जी की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव समिति संयोजक श्री तोमर आज रतलाम में
भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
: जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा ADM श्रीवास्तव को दिया ज्ञापन
Wed, Nov 1, 2023
जिला कोंग्रेस उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आज एडिशनल कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया ,आज जिस तरह से रतलाम शहर मै व्यापारी को परेशान किया जा रहा है, आचार संहिता के नाम से व्यापारी के माल को जब्त किया जा रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग काफी भयभीत है। व्यापारीयो को बेवजह परेशान न किया जाए यह चर्चा भी की गई। ज्ञापन का वाचन संजय जी छाजेड द्वारा किया गया। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विशाल डांगी के साथ सोनू व्यास, अंकित सिसोदिया, मनोज जी शर्मा, पियूष बाफना, अल्पू जैन, प्रकाश लोढ़ा सहित अनेक व्यापारी उपस्थिति थे।