: शिवगढ क्षेत्र में चोरी करने वाले नकाब पोश चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Tue, Oct 24, 2023
घटना विवरण- दिनांक 23.10.2023 को फरियादी मानवेन्द्रसिंह पिता स्व. उपेन्द्रसिंह राठोर उम्र 49 साल निवासी शिवगढ़ थाना शिवगढ़ द्वारा रिपोर्ट कि गयी कि मेरे पेलेश शिवगढ़ कचेरी में पेतृक पलंग था जिसके पाये में चांदी की परत लगी थी । नवरात्री होने से में अपने कचेरी में साफ सफाई के लिये गया व देखा तो मेरे पलंग के पाये में लगी चांदी की परत करीबन दो किलो कीमती 90 हजार रुपये को दिनांक 21.10.23 की रात्री के पूर्व कोई अज्ञात बदमाश कचेरी में से चुराकर ले गया है, जिस पर थाना शिवगढ पर अपराध क्र 423/2023 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष कुमार भलावी के नेतृत्व में प्रकरण में माल मुल्जिम की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई , टीम के द्वारा माल मुल्जिम की लगातार पतारसी के अथक प्रयास कर मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही सुरपाल उर्फ सुरेश पिता राजु मईडा जाति भील उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपाडा थाना शिवगढ जिला रतलाम (म.प्र.) से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया ।
जप्त सामग्री
1.पलंग के पाये पर लगी चाँदी की परत (चद्दर) के 08 टुकडे वजनी 2 किलो कीमती -90,000/-रू.
गिरफ्तार आरोपी
सुरपाल उर्फ सुरेश पिता राजु मईडा जाति भील उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुंवरपाडा थाना शिवगढ जिला रतलाम (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त नकबजनी (चोरी ) की घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ निरी.लीला सोलंकी, कार्य.सउनि शंकरसिंह शक्तावत, कार्य.सउनि.सोबान सिंगाड, कार्य.प्रआर.302 धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, आर.1103 विजयपालसिंह सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई ।
: यातायात पुलिस की अपील मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग कर असुविधा से बचे
Mon, Oct 23, 2023
दिनांक 24.10.2023 को विजयदशमी पर्व पर दोपहर 4 बजे से रतलाम शहर मे श्री राममंदिर एवं नगर निगम से 2 रामरथ यात्राए निकली जावेगी एवं रावण दहन किया जावेगा, जिनमे काफी संख्या में आमजन भाग लेंगे। उक्त रामरथ यात्रा के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।
रामरथ यात्रा
नगर निगम
से 5 बजे प्रारंभ होकर महलवाडा, पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नोलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टाकिज, न्यूरोड, दोबत्ती चोराहा, घोडा चोराहा से स्टेशरोड पुलिस थाने के समनो होते हुए पोलोग्राउण्ड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
राम रथ यात्रा
श्री राममंदिर
से रामरथ यात्रा शाम 6 बजे प्रारंभ होकर सज्जनमील चोराहा, अलकापुरी चोराहा, शाक्षी पेट्रोल पंप, होते हुए विधायक सभागृह बडबड पहुचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
मार्ग डायवर्जन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था
: रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी व्यवस्था के दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी व्यवस्था के दोरान यात्रा रुट पर समस्त प्रकार के दो पहिया/चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पोलोग्राउण्ड के बाहर दिवाकर आटो पार्ट्स के सामने एवं कांवेण्ट चोराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहनो को पार्क किये जावेंगे। पोलोग्राउण्ड विजयादशमी में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दो बत्ती चोराहा-घोडा चोराहा से छत्रिपुल कि ओर एवं छत्रिपुल से घोडा चोराह- दोबत्ती की ओर तथा कांवेण्ट तोराहे से पोलोग्रउण्ड जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
बडबड सभागृह विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए बडबड सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किये जा सकेंगे
।
: SST टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 155 किलो चांदी की सामग्री
Mon, Oct 23, 2023
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 219 की SST टीम द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सातरुण्डा चेक पोस्ट पर अपने रूटिन वाहन चैकिंग दौरान आज दिनांक 23.10.2023 को दोपहर में बस क्र MP09FA9291 इंदौर से रतलाम आ रही बस को रोककर चैकिंग करते समय रामकुमार पिता खुबीराम परमार उम्र 25 वर्ष निवासी आगरा हाल मुकाम 22 मार्तण्डचौक गुरूकृपा इंदौर से लगभग 155 किलो चांदी का सामान जो तीन सफेद थेलो में मिला तथा उक्त चांदी की सामग्री के दस्तावेज मांगने पर संबंधित से केवल 121 किलो वजन के बिल पेश किए गए है, शेष 34 किलो के बिल पेश नही किए जाने पर SST टीम द्वारा विधिवत जप्ती की गई है, SST टीम द्वारा जप्त सामग्री कोषालय में जमा की जाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।