: व्यापारियों को भय और आंतक के कानूनों से मुक्त कराएगी कांग्रेस
Mon, Jun 19, 2023
जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का सार्थक, उपयोगी और प्रभावी संवाद : 2023 समारोह रतलाम में हुआ संपन्न
रतलाम। वर्तमान की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में व्यापारी, किसान, उद्योगपति, बेरोजगार सभी परेशान है। व्यापारी और उद्योगपति भय और आंतक के बीच व्यापार कर रहे है। तमाम तरह के करों की वसूली के कारण छोटे व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत प्रदान की जाकर उन कानूनों में संशोधन कराया जाएगा जो व्यापारियों के लिए संकट का कारण बने हुए है।
उक्त बात प्रदेश सरकार के पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित संवाद-2023 समारोह में कही। इस मौक पर तमाम व्यापार से जुड़े व्यापारियों व्यापार में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से प्रकोष्ठ के नेताओं को अवगत कराया।
समारोह में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहां कि रतलाम में सेव, सोना और साड़ी जिस तरह अपनी कसौटी पर खरे उतरते है, उतने ही खरे यहां के व्यापारी भी है। मगर अफसोस है कि यहां के व्यापारियों को काले कानूनों का सामना कर व्यापार मेे परेशानियां झेलना पड़ रहा है। उन्होने कहां कि वर्तमान की भाजपा सरकार नारों और वादों पर चल रही है और धरातल पर किसी भी वर्ग के लिए को काम नही हो रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर इन तमाम विसंगतियों को दूर कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी जाएगी।
जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विशाल डांगी के नेतृत्व में आयोजित संवाद-2023 समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने की वही मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री दीपक जोशी शामिल रहे। विशेष अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कल्याणी, जयेश झालानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारियां, और पूर्व विधायक पारस सकलेचा मौजूद थे।
संवाद 2023 समारोह की भूमिका और स्वागत भाषण की प्रस्तुति देते हुए में जिलाध्यक्ष विशाल डांगी ने कहां कि रतलाम का व्यापारी वर्षो से मूलभुत सुविधाओं को तरस रहा है। व्यापारी सरकार के अवैतनिक कर्मचारी है, मगर सरकार व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है, तमाम तरह के कानूनों के कारण व्यापारियों के मन मेें हमेशा भय बना रहता है।
श्री डांगी ने कहां कि सरकारी अमला लगातार नियम कायदों के नाम पर व्यापारियों का शोषण करता आ रहा है। हम चाहते है अगर रतलाम के व्यापार को बढ़ावा देना है तो कानूनों में व्यापार के हित से जुडी नीतियों का समावेश किया जाना चाहिए।
समारोह में प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कल्याणी ने कहां कि आने वाले समय में चुनी जा रही कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों व उद्योगपतियों को बड़ी राहत दी जाएगी। इनकी दिक्कतों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल कर तमाम विसंगतियों को दूर किया जाएगा।
सहनशील और संस्कारी है रतलाम के व्यापारी
: प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा नेे कहां कि रतलाम में सेव, सोना और साड़ी तो मशहूर है साथ ही यहां के व्यापारी भी सहनशील और संस्कारी है। हमे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में व्यापारी जिल्लत, भय और आतंक के बीच व्यापार करने पर मजबूर है। व्यापारियों से तमाम तरह के करों की वसूली की जा रही है, मगर उन्हे सुविधाए शून्य दी जा रही है। पीएम और सीएम केयर फंड के नाम पर वसूली होती है, मगर छोटे व्यापारियों के सुनवाई कभी होती ही नही है। सरकार संविधान को मानने की बजाय अपनी मनमानी पर उतारु है।उन्होने कहां कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में हम सभी प्रदेश के हर जिले में जाकर व्यापारियों और उद्योगपतियों की दिक्कतों को समझ रहे है और इन दिक्कतों को कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनते ही दूर किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, जयेष झालानी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारियां आदि नें भी अपने विचार व्यक्त कर व्यापारियों को राहत दिलाने का संकल्प लिया है।
जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संवाद 2023 समारोह में अतिथियों के समक्ष विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने अपनी परेशानी रखी और उनका निदान कराने की मांग की है।
रतलाम के
साड़ी व्यापार
से जुड़े संजय चणोदिया ने कहां कि रतलाम का साड़ी व्यवसाय देश के कई राज्यों तक फैला है, मगर रतलाम में इस व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास कभी किए ही नही गए है। यहां के प्रमुख साड़ी बाजारों में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है, जिन्हे दूर किया जाना चाहिए।
रतलाम
सराफा व्यापार
से जुड़े किर्ती बडज़ात्या ने कहां कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रतलाम का सराफा व्यापार लगातार प्रभावित होता आ रहा है। उन्होने कहां कि धारा 411 का सहारा लेकर पुलिस महकमा सराफा व्यापारियों को आए दिन परेशान करता है और यह शोषण वर्षो से होता आ रहा है। इस कानून में संशोधन कर व्यापारियों का राहत दिलाई जाना चाहिए। इसी तरह संजय छाजेड़ ने भी पुलिस की चालानी वसूली का विरोध कर सराफा क्षेत्र में मूलभुत सुविधाए देने की मांग प्रस्तुत की है।
सराफा व्यापार
से जुड़े व्यापारी उमराव मूणत ने कहां कि सरकारे बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम हो रही है, मगर रतलाम का व्यापारी वर्षो से युवाओं को रोजगार देता आ रहा है, मगर सरकारे व्यापारियों पर तमाम तरह के टेक्स और कानून लाद कर परेशान करती आ रही है। छोटा व्यापारी हर कानून का पालन करनें में सक्षम नही होता है, ऐसे में हर वर्ग के व्यापारी को कानूनों में राहत मिलना चाहिए।
नमकीन व्यापारी हर्षित खण्डेलवाल ने नमकीन कलस्टर विकास पर जोर दिया।
आटो मोबाईल
से जुड़े व्यापारी विजय नवलखा नें कहां रतलाम में सेव, सोना और साड़ी के साथ ही प्रापटी लेन-देन से भी कई लोग जुड़े हुए है, मगर यहां के रजिस्ट्रार आँफिस में व्यापारियों को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, चार-चार दिन सर्वर डाऊन रहते है। बुजुर्गो और महिलाओं के लिए मूलभुत सुविधाओं का अभाव वर्षो से बना हुआ है। रतलाम के औधोगिक क्षेत्र में बिजली, पानी और सडक़ की मांगे वर्षो से की जा रही है जो आज तक पूरी नही हो पाई है।
सब्जी और फल व्यापारी
के साथ ही नगर निगम परिषद में पार्षद सलीम भाई ने प्याज और लहसुन व्यापार पर की जाने वाली टेक्स वसूली से अतिथियों को अवगत कराते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 1.5 प्रतिशत की वसूली हो रही है, वही राजस्थान और गुजरात में 0.5 प्रतिशत टेक्स वसूला जा रहा है।
जावरा व्यापार प्रकोष्ठ
से जुड़े व्यापारी ने बताया कि जावरा सहित पूरे रतलाम जिले का किराना व्यापारी सैम्पलिंग के नाम पर होने वाले शोषण से परेशान है, अफसर और कर्मचारी जब चाहे तब दुकान में घुसे चले आते है और व्यापारियों को परेशान करते है, हर व्यापारी पर 30 से 40 हजार रुपए जुर्माना हर साल वसूला जा रहा है।
सैलाना से आए व्यापारी
ने मौजूदा सरकार पूंजिपतियों की विचारधार रखती है, कई तरह के लोन पर सब्सिीडी खत्म की जा चुकी है जिससे छोटे व्यापारी परेशान है। उन्होने सैलाना क्षेत्र में औधौगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग की है।
समारोह में ये भी रहे मौजूद
: संवाद -2023 समारोह में शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना फैयाज मंसूरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभू राठोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, नीलू अग्रवाल, पियूष बाफना, धमेन्द्र मंडवारिया विनोद मेहता संजय मंडोत आयुष जैन बाबू सेठ पिरोदिया साजिद मंसूरी सोनू व्यास रामबाबू शर्मा पीयूष बाफना अविजीत सुराना मनोज शर्मा प्रकाश लोढ़ा अंकित सिसोदिया मावा वाला राकेश आचार्य हर्षित खंडेलवाल देवेंद्र कुमार धारीवाल सौरभ संघवी सौरभ अग्रवाल वैभव पितलिया रूपेश कर बेटा आशुतोष सोनी अनिल नांदेड़ अल्पेश नागोरी मोहन भाई पट्टी वाला सहित विभिन्न व्यापार से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।
: वाणिज्य कॉलेज से सागोद रोड़ तक की सड़क का हुआ भूमिपूजन संपन्न
Sun, Jun 18, 2023
रतलाम 18 जून । डोंगरे नगर क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, आने वाले कुछ समय में यहां अन्य महानगरों की तरह 750 सीट वाला सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा। उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के 1.56 करोड की लागत से डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि सुभाष नगर ब्रीज के निर्माण के कारण mn इस सड़क पर यातायात का दबाव बड़ा है, यातायात के दबाव के चलते सड़क के नव निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। श्री काश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, वाणिज्य महाविद्यालय के पीछे सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण होने से यहां कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। उन्होने कहा कि शहर के साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है इस हेतु वे भी पुरे प्रयास करें कि घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के पृथक-पृथक भागों में डालें।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सड़क निर्माण हेतु सभी को शुभकामना देते हुए घोषणा की कि क्षेत्रिय नागरिकों की मांग पर स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के डामरीकरण के साथ ही बौधी स्कूल के उत्तर में स्कूल से ऋषभदेव नगर तक की सड़क का भी डामरीकरण किया जायेगा साथ ही मोहन नगर की सड़कों का नव निर्माण भी कायाकल्प अभियान में किया जायेगा। नगर की जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर हम खरा उतरेंगें विकास की रफ्तार को कम नहीं होने देंगे।
: निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा द्वारा निगम परिषद के निर्णयों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा बैठक ली गयी
Fri, Jun 16, 2023
रतलाम 15 जून । निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार के साथ नगर निगम के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर परिषद द्वारा पारित किये गये निर्णयों के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की साथ ही लोक निर्माण विभाग, जलप्रदाय विभाग, विकास शाखा सहित निगम के अन्य विभागों के कार्यो में गति लाये जाने के निर्देश दिये। निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने सर्वप्रथम नव नियुक्त उपयंत्री व समयपाल से परिचय प्राप्त कर आशा व्यक्त की कि वे सौंपे गये कार्यो को पुरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से पूर्ण करेंगे।
आयोजित बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निगम परिषद द्वारा पारित किये गये प्रस्तावों पर विभागों द्वारा क्या-क्या कार्यवाही की गई है उसकी विभागवार समीक्षा की। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा विकास षाखा की व्यवस्था एवं कार्यो में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश संबंधित को दिये ताकि नागरिक नामांतरण व लीजरेंट आदि के लिये परेशान ना हो उन्होने कहा कि इस संबंध में परिषद द्वारा भी पारित किया गया है।
इसके अलावा ग्रीष्म ऋतु में नगर के सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इसकी सुनिश्चित्ता करने व अमृत मिशन के तहत धोलावाड़ में नवीन मोटर पम्प लगाने का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि पाईप लाईन व वॉल्व लीकेजों को तत्काल दुरस्त किया जाये ताकि पेयजल का अपव्यय ना हो।
निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि नगर के कई क्षेत्रों व गलियों में सीवरेज हाउस कनेक्शन नहीं हुए हैं उन्हे बारिश पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे व नव नियुक्त उपयंत्री व समयपाल उपस्थित थे।