: जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्व. नानाजी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया
Sun, Feb 9, 2025
जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं पूर्व विधायक स्व.नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नानाजी) की पुण्यतिथि पर रक्त दान कार्यक्रम आयोजित करके वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की रतलाम इकाई द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर साल की तरह इस साल भी स्वर्गीय नानाजी की स्मृति में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन रतलाम शहर के कॉलेज रोड स्थित मानवसेवा समिति पर आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रतलाम जिला प्रभारी संजय जी छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति मेंबर झमक जी भरघट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालित जी चोरड़िया, वरिष्ठ वैश्य बंधु कमलेश जी बम, सेवा भावी हेमंत जी मेहता, जिला युवा इकाई अध्यक्ष राज लूनिया, जिला सह मीडिया प्रभारी सुमित तलेरा आदि वैश्य बंधु उपस्थित थे।
: वित्तय अनियमितता के कारण ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित
Sat, Feb 8, 2025
रतलाम 8 फरवरी 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर ग्राम पंचायत रिछा चांदा के पंचायत सचिव श्री दिलीप जोशी को निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय की सीईओ जिला पंचायत द्वारा विगत दिवस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पंचायत सचिव द्वारा जल जीवन मिशन की नगद राशि अपने पास रखते हुए जमा नहीं कराई जाकर पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। राशि का कोई हिसाब नहीं बताने के कारण प्रथम दृष्टया अनियमितता होना पाया गया।
: अवैधानिक नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध रतलाम पुलिस की कारवाई
Fri, Feb 7, 2025
दिनांक 01.01.2025 से 05.02.2025 तक श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा के निर्देशन में श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात अनिल कुमार रॉय द्वारा हमराह फोर्स थाना प्रभारी यातायात का.निरीक्षक संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सुबेदार सोनु वाजपयी यातायात चौकी प्रभारी जावरा द्वारा रतलाम जिले मे वाहन चैकिंग के दौरान दिनांक 01.01.2025 से 05.02.2025 तक लगभग 550 से अधिक दो पहिया वाहनो को चैक किए गए।
जिसमे से 157 फेंसी नम्बर, प्रतिक चिन्ह व लोगो लगी प्लेट, नाम की आकृती वाली नम्बर प्लेट व WITHOUT HIGH SECURITY NUMBER PLATE होने पर पाये जाने पर जप्त करके चालानी कार्यवाही कर 78500/- रूपये समन शुल्क वसुल किया गया । यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगी ।