: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न : सुधार हेतु लिए ये महत्त्वपूर्ण निर्णय
Fri, Sep 6, 2024
रतलाम 5 सितंबर 2024/
रोड सेफ्टी समिति की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अनुराग सिंह, एसडीएम श्री अनिल भाना, एमपीआरडीसी के एसडीओ श्री अतुल मूले, एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक श्री राहुल पाटीदार, निगम के कार्यपालन यंत्री श्री जी के जायसवाल आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आरटीओ को बगैर परमिट बसो के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए
: बैठक में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी को निर्देशित किया कि जिले में बगैरयू परमिट चलने वाली बसों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में बगैर परमिट चलने वाले मैजिक वाहनों की विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिए गए। परिवाहन अधिकारी ने बताया कि मैजिक वाहनों में पैनिक बटन लगाए जाने हैं।
सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने हेतु भी निगम आयुक्त को निर्देशित किया
: साथ ही निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को निर्देशित किया कि शहर में बढ़ती हुई पशु विचरण की समस्या के दृष्टिगत पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में भेजने के लिए मुहिम संचालित की जाए।
कान्वेंट स्कूल को नोटिस व गर्ल्स कॉलेज के पीछे के गेट पर अतिक्रमण हटाए के दिए निर्देश :
रतलाम शहर में कान्वेंट स्कूल के सामने बच्चों के आगमन तथा स्कूल से प्रस्थान के समय वाहन तथा लोगों के एकत्रीकरण के कारण यातायात अवरुद्ध होने पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा ने निर्देशित किया कि स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया जाए, इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पीछे के गेट पर अतिक्रमण पर भी चर्चा करते हुए उसे हटाने के लिए बैठक में कार्य योजना तैयार की गई।
मेडिकल कॉलेज के सामने अतिक्रमण तथा यातायात अवरुद्धता के निवारण हेतु भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग को 3 वर्षों का डाटा उपलब्ध किया जाएगा। जिसके आधार पर सड़कों के ब्लैक स्पॉट एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विभाग कार्रवाई करेगा। कलेक्टर श्री बाथम ने रतलाम शहर तथा महू नीमच हाइवे पर डिवाइडर के रंग रोगन एवं मरम्मत के लिए निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने जिले में सड़कों पर ब्लैक स्पॉट निवारण की समीक्षा की सात रूंडा पर ब्लैक स्पॉट समस्या के निराकरण हेतु विभाग का कार्य ठीक से नहीं होने के कारण कलेक्टर ने निर्देशित किया गया कि तकनीकी सलाह के अनुसार रंबल स्ट्रिप की संख्या बढ़ाई जाए, जो कम संख्या में एक निश्चित अनुपातिक दूरी पर छोटे आकार में होंगे। जावरा में ब्लैक स्पॉट के संबंध में बताया गया कि वहां फ्लाईओवर निर्माण से ही निराकरण हो सकेगा। कलेक्टर द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया गया, इसी प्रकार इप्का फैक्ट्री के सामने भी रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए गए। जावरा के भीमा खेड़ी फंटा पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने एक्सप्रेसवे पर पत्थर बाजी की घटना के दृष्टिगत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक श्री पाटीदार को निर्देशित किया कि लोकेशन पर जालियां लगवा कर रोकथाम की जाए, इसी प्रकार महू नीमच हाइवे पर कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कट बना लिए गए हैं जिनके माध्यम से आवागमन करते हैं इस पर सख्त कार्रवाई के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।
हिट एंड रन प्रतिकर योजना पर बैठक में समीक्षा की गई
बैठक में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन की योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में निराकरण की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। शासन के नियमानुसार दिए जाने वाले मुआवजे के वितरण में देरी नहीं हो, अन्य बिंदुओं पर भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने भी विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर तथा एसपी ने शहर में यातायात सुधार हेतु किया निरीक्षण
: बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने रतलाम शहर में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानो का निरीक्षण किया। अधिकारी चांदनी चौक पहुंचे जहां आजाद चौक के मध्य मल्टीलेयर पार्किंग बनाने हेतु निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात राम मंदिर क्षेत्र में यातायात सुधार के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए नागरिकों से चर्चा भी की। मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे जहां अतिक्रमण तथा यातायात सुधार के लिए स्पॉट निरीक्षण किया गया। इसके अलावा हाथी खाना क्षेत्र में भी निरीक्षण किया गया।
: स्वच्छंद विचरण करने वाली 37 गायो को सागोद गौशाला पंहूचाया
Wed, Sep 4, 2024
रतलाम 3 सितम्बर । निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर में स्वच्छंद विचरण करने वाली गायों को गौशाला पंहूचाये जाने के तहत 37 गायों को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित सागोद गौशाला पंहूचाया गया तथा खुले में कचरा डालकर गंदगी करने वाले 4 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया। अभियान के तहत गढ़ कैलाश, तेजा नगर, चमारिया नाका, राम मंदिर, सज्जन मिल रोड, डोंगरे नगर, राजीव नगर आदि क्षेत्रों में स्वच्छंद विचरण करने वाली 37 गायों को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित सागोद गौशाला पंहूचाया गया।
खुले में कचरा एवं गंदगी करने वाले 5 व्यक्तियों पर किया जुर्माना
इसके अलावा खुले में कचरा डालगर गंदगी करने वाले आर.आर.जे. ज्वेलर्स व कमल मेहता कस्तुरबा नगर पर 500-500, आकाष कहार महू रोड पर 250 व षाहिद खान हाट की चौकी पर 200 रूपये का जुर्माना कर भविश्य में कचरा एंव गंदगी ना करने की समझाईष दी।
उक्त कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी राजेन्द्र सिंह पवांर के अलावा ऋरिष पंड्या, राकेश, चरण सिंह, कृष्णा बैरागी, रवि टांक, कमलेश, सुनील आदि उपस्थित थे।
: मंदिर और शास्त्र संभाल लोगे तो धर्म अपने आप संभल जाएगा : साध्वी श्री अनंत गुणा श्री जी मसा.
Tue, Sep 3, 2024
सौ.वृ.त. श्री राजेंद्र सूरी त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्री संघ एवं चातुर्मास समिति द्वारा नीम वाला उपाश्रय खेरादी वास में रतलाम नंदन प. पू .श्री 1008 जैन मंदिर के प्रेरणादाता, राष्ट्र संत कोकण केसरी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय लेखेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती एवं मालवमणि पूज्य साध्वी जी श्री स्वयं प्रभा श्री जी म.सा. की सुशिष्य रतलाम कुल दीपिका शासन ज्योति साध्वी जी श्री अनंत गुणा श्रीजी म.सा,श्री अक्षयगुणा श्रीजी म.सा. श्री समकित गुणा श्री जी म.सा. श्री भावित गुणा श्री जी म.सा. उपासना में विराजे हैं जिनका चातुर्मास में नित्य प्रवचन चल रहे हैं इसी तारतम्य में आज 3 सितंबर 2024,मंगलवार को परम पूज्य साध्वी श्री अनंत गुणा श्रीजी मसा. ने अपने मंगल व्याख्यान में बताया कि भारतीय संस्कृति के सभी संप्रदायों में दो चीज मिलती हैंऔर दो चीज समझ में आ जाती है तो पूरा ग्रंथ समझ में आ जाता है वह दो चीजें मंदिर और शास्त्र है। मंदिर और शास्त्र नहीं होते तो धर्म को समझ नहीं पाते। शंखेश्वर पारसनाथ हजारों साल पुराना है जिसके पास शास्त्र नहीं है जिसके पास में मंदिर नहीं है उसके पास में धर्म भी नहीं है। इन शास्त्रों को समझने के लिए धर्म बना है।
हर धर्म के पास शास्त्र है हिंदुओं के पास रामायण है, मुसलमान के पास कुरान है। सिखों के पास में गुरु ग्रंथ साहिब है और ईसाइयों के पास में बाइबल है। बोध्दो के पास त्रिपट है ऐसे ही जैनो के पास में 45 आगम है। जिसके पास 45 आगम है वह कितना महान है उसे हमने समझा ही नहीं 45 आगम में तीन चीज हैं। गणधर भगवान शास्त्रों को लिखते हैं तो समाज के पास पहुंचता है परमात्मा देषणा देते हैं और गणधर लिखते हैं आगम में चार चीज होती कथनानुसार योग, द्रव्यानुसार योग, गणितानुसार योग और चरण करणानुसार योग है। कथनानुसार योग में महापुरुषों का चरित्र रहता है। द्रव्यानुसार योग में द्रव्य के गुण आदि आते हैं। गणितानुसार योग में जैसे समुद्र की गहराई लंबाई चौड़ाई इत्यादि आता है। और चरणानुसार योग में आचार्य की विशेष क्रियाएं आती है। कल्पसूत्र मैं भगवान के निर्माण के 170 बाद भद्रबाहु स्वामी ने लिखा है जो नेपाल में भूटान में लिखा गया था उन्होंने 12 वर्ष तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त किया। पहले जो साधक होते थे उन्हें श्रुत ज्ञान होता था वह सुनने से याद कर लेते थे परन्तु धीरे-धीरे सब भुलते चले गए और समाज में लुप्त नहीं हो जाए इसलिए ग्रंथ लिखना चालू किया।
500 आचार्य को इकट्ठा ग्रंथ लेखन प्रारंभ किया और आज भी बलवीरपुर की पालीताणा में प्रतिमा है। लिखने के लिए उनके पास पेन और किताब नहीं होती थी ताड़पत्र पर लिखा जाता था और बैलगाड़ी के पहिए का ग्रीस और गुड़ मिलाकर अनार की कलम बनाकर लिखते थे। अभी जैन धर्म दो भागों में है एक भाग मंदिर है और दूसरा भाग शास्त्र है जो आप लोग शास्त्र कभी पढ़ने नहीं और मंदिरों का मूल्य आप लोगों ने नहीं जाने के कारण घटा दिया है। आपके पास नो टाइम का बोर्ड लगा हुआ है तो ज्ञान कहां से आएगा 4 महीने प्रवचन सुन लो तो कितना ज्ञान प्राप्त हो जाएगा इसकी कल्पना की जा सकती है पर्युषण पर्व के बाद उपाश्रय खाली मिलता है। आप लोग गप्पे मारते हैं तो उसमें कर्म बंधन हो जाता है यह मालूम और यह मालूम नहीं पड़ता कि कर्म बंधन हो गया है। इस कल्पसूत्र में 24 तीर्थंकर का चरित्र रहता है और सबसे पहले महावीर स्वामी का नेमिनाथ का और पार्श्वनाथ का विस्तृत रूप से है उसके बाद सभी तीर्थंकरों का आता है।
सबसे पहले पेंटिंग जापान में हुई वहां से भारत लाई गई। ध्रुव सेन राजा थे चतुर्मास चल रहा था और उसने उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी। उसे समय गुरु महाराज ने के चतुर्मास चल रहे थे उन्होंने कहा कि महाराज को आना चाहिए महाराज ने बोला पंचमी के दिन मैं नहीं आ सकता और एक दिन पहले या बाद में आ जाओ तब महाराज ध्रुवसेन आए तब से संवतसरी चौथ के दिन से प्रारंभ हुई। कल्पसूत्र ग्रंथ में पढ़ने वाले गुरु भी उच्च कोटि के होना जरूरी है। कल्पसूत्र चढ़ावा लेकर हाथी पर बजे बजे के साथ उपस्थिति में म.सा. को देकर प्रार्थना करते हैं कि आप कल्पसूत्र समझाएं कल्पसूत्र का वाचन करें क्योंकि कल्पसूत्र समझना और समझना सामान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं है बताने वाला उत्तम होना चाहिए। उक्त बात प्रवचन में कहीं। आज शाम को भगवान की अंग रचना ऊन से की गई तथा रात्रि को 8:00 से 10:00 तक भजन किए गए। सौ. वृ.त. त्रीस्तुतिक जैन श्री संघ एवं राज अनंत चातुर्मास समिति, रतलाम के तत्वाधान में बड़ी संख्या में श्रावक एवं श्राविकाए उपस्थित थी।