: जिला शांति समिति की बैठक आयोजित : त्यौहारो के शांतिपूर्ण आयोजन की बात कही
Wed, Oct 2, 2024
रतलाम
01 अक्टूबर 2024/
जिला शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। कलेक्टर राजेश बाथम ने बैठक में त्योहारों के दौरान प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने समस्त सदस्यों के सहयोग से आगामी त्यौहारो के शांतिपूर्ण आयोजन की बात कही। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने त्योहार के आयोजन के दौरान पुख्ता सुरक्षा एवं पुलिस तैनाती के संबंध में जानकारी दी। त्यौहारों के सुचारू आयोजन हेतु सदस्यों द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, शहर काजी श्री अहमद अली, श्री मोहम्मद सलीम ताज, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविंद काकानी, वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी, श्री राजेश मूणत, श्री सुरेंद्र लालवानी, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना, सीएसपी श्री अभिनव बारंगे, सुश्री सीमा टॉक, श्री प्रवीण सोनी, श्री सलीम मेव, श्री जमील पटेल, श्री पवन सोमानी, श्री फैयाज मंसूरी, श्री कृष्णकांत सोनी, श्री अशोक चौटाला, श्री शंभूलाल चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
सदस्यों ने बैठक में आवारा श्वान तथा आवारा पशुओं के कारण लोगों को हो रही परेशानी का जिक्र किया। सदस्यों ने बिजली के खम्भों पर लटक रहें तारों को हटाने, पुराने खम्भों को बदलने का सुझाव रखा। कलेक्टर श्री बाथम ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को विद्युत खम्भों के संबंध में सुरक्षात्मक उपाय कर रिपोर्ट देने को कहा ताकि किसी प्रकार की कोई हानि न हो। कलेक्टर श्री बाथम ने नवरात्रि पर्व पर गरबा पांडालों में सी.सी टी.वी. कैमरे लगाने तथा आयोजन समिति द्वारा माताजी की प्रतिमा क्षैत्र की सुरक्षा करने, ध्वनि विस्तार संबंधी सर्वाच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करने ,धार्मिक रेकार्डिंग बजाने के निर्देश दिये ताकि त्यौहारों को शांतिपूर्ण तथा परम्पराओं के अनुरूप मनाया जा सके। विद्युत वितरण कंपनी को सतत विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही रतलाम सहित जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर सर्वेक्षण करके लटकते, झूलते तारों, सड़े हुए बिजली खंभों को हटाने, दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं एवं आवारा श्वानो पर नियंत्रण के लिए निगम को समुचित निर्देश दिए गए है। सागोद रोड स्थित गौशाला में और अधिक पशुओं को स्थान मिल सके, इसके लिए गौशाला को अतिरिक्त भूमि आवंटन की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें समीक्षा के साथ विस्तृत रूप से आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पुलिस विभाग ने चेक लिस्ट तैयार की है, आयोजक चेक लिस्ट अनुसार निर्देशों का पालन करेंगे। संवेदनशील स्थलों पर निरीक्षण करके उचित निर्णय लिए जाएंगे। शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन से यातायात बाधित न हो, किसी को परेशानी नहीं होना चाहिए, व्यवस्था उतम रहेगी।
राम मंदिर क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया गया। माताजी की प्रतिमा विसर्जन, दशहरे पर रावण दहन की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
: 60 आवेदनों पर जनसुनवाई, निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी
Wed, Oct 2, 2024
रतलाम
01 अक्टूबर 2024/
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव तथा सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा 60 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान राम रहीम नगर रतलाम निवासी हबीबुर्रहमान ने अपने आवेदन में बताया कि प्रार्थी जिस भवन में निवास करता है उस भवन के समीप ही एक विद्युत पोल लगा हुआ जो कि झुक कर प्रार्थी के मकान से टकरा रहा है। उक्त विद्युत पोल से निकल रहे विद्युत तार भी प्रार्थी के मकान के समीप ही झूल रहे हैं जिससे कभी भी कोई जन-धन की हानि हो सकती है। अतः उक्त विद्युत पोल को परिवर्तित कर अन्य स्थान पर लगाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए डीई म.प्र. विद्युत मण्डल को प्रेशित किया गया है।
ग्राम नगरा निवासी तपन पाटीदार ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी की कृशि भूमि गांव में ही स्थित है जिसके समीप पेट्रोल पम्प स्थित है। पेट्रोल पम्प द्वारा समीप में बह रहे नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है और मेरी कृषि भूमि में गंदा पानी, अन्य सामग्री डाली जा रही है, जिससे कृषि भूमि प्रदूशण का शिकार हो रही है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार एवं सचिव को भी पूर्व में अवगत करवा दिया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। कृपया समस्या का समाधान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम रतलाम शहर को प्रेशित किया गया है।
ग्राम मोरवानी निवासी अजयसिंह ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि गांव के ही कुछ कतिपय व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए उस पर नानवेज की दुकान लगा दी गई है तथा वहीं पर व्यक्तियों द्वारा शराब सेवन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। इस सम्बन्ध में सी.एम. हेल्प लाईन पर शिकायत की गई थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार रतलाम शहर को भेजा गया है।
शैरानीपुरा निवासी अनवर खाँ ने बताया कि प्रार्थी द्वारा आईसीआईसी बैंक शाखा दो बत्ती रतलाम से दुपहिया वाहन फायनेंस करवाया गया था जिसकी समस्त राशि 29 फरवरी 24 को अदा कर दी गई थी, इसके बाद भी बैंक द्वारा प्रार्थी को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जा रहा है। कृपया अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए एलडीएम रतलाम को प्रेशित किया गया है।
ग्राम जडवासाकलां निवासी प्रकाश पिता गणेश ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी दिव्यांग है तथा आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है तथा कच्चे मकान में निवासरत है। मकान भी गिरने की स्थिति में है। अतः प्रार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन जिला पंचायत आवास शाखा में निराकरण के लिए भेजा गया है। ताल तहसील के ग्राम लूनी निवासी कैलाश ने बताया कि प्रार्थी का गांव में ही जामफल का खेत है तथा प्रार्थी को हर माह मस्टर्ड की मजदूरी मिलती थी। सरपंच व सचिव द्वारा मेरे जाब कार्ड से रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए हैं और मुझे राशि प्राप्त नहीं हो रही है। अतः राशि प्रदान करवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला पंचायत प्रेशित किया गया है।
: गांधी जयंती पर पशु वध करना व मटन विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा
Tue, Oct 1, 2024
रतलाम 1 अक्टूबर । मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है। निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।