Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

चेक बाउंस मामले में कोर्ट सख्त : एक वर्ष के कठोर कारावास के साथ रुपये चुकाने के आदेश

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 23, 2026

उधार लिए गए पांच लाख रुपये न लौटाने और चेक बाउंस होने के एक मामले में माननीय न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती श्वेता शर्मा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 1 वर्ष के सश्रम कारावास (कठोर कारावास) की सजा सुनाई है। साथ ही, फरियादी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ब्याज सहित कुल 8 लाख 7 हजार 500 रुपये प्रतिकर (मुआवजा) देने के निर्देश दिए हैं।

​पूरा मामला : प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनगर निवासी मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद अजीज से आरोपी बसंतीलाल पिता संतोषजी पंवार ने घरेलू एवं पारिवारिक कार्यों के लिए 5 लाख रुपये नकद उधार लिए थे। राशि लौटाने के आश्वासन के तौर पर बसंतीलाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 5 लाख रुपये का हस्ताक्षरित चेक (दिनांक 26.03.2019) दिया था। जब मोहम्मद रफीक ने उक्त चेक बैंक में जमा किया, तो वह अपर्याप्त निधि (Insufficient Funds) की टिप्पणी के साथ अनादरित होकर वापस आ गया। राशि प्राप्त न होने पर फरियादी ने एडवोकेट चंद्रप्रकाश मालवीय के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया।

​ब्याज सहित राशि लौटाने का आदेश : मामले की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर आरोप सिद्ध पाए गए। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि परिवादी को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। कोर्ट ने आदेश दिया कि आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास भुगतना होगा। चेक राशि (5 लाख रुपये) पर 26 मार्च 2019 से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज (3 लाख 7 हजार 500 रुपये) जोड़कर कुल 8 लाख 7 हजार 500 रुपये प्रतिकर के रूप में फरियादी को देने होंगे। यह समस्त राशि 4 माह के भीतर न्यायालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

चेक बाउंस

कठोर कारावास

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें