29 जून 2025 रतलाम मप्र। CGST पखवाड़े के अंतर्गत रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन एवं वस्तु एवं सेवा कर विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस डायग्नोसिस सेंटर पॉवर हाउस रोड पर आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री शंकर जी परमार (असिस्टेंट कमिश्नर CGST रतलाम) उपस्थित रहे। शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्त मित्र नितिन माहेश्वरी, सद्दाम शाह, जयपाल मीणा, जावेद जैदी, प्रतीक चौरसिया, अनुज गंगवाल, CA अंकित कटारिया, भरत खराड़ी, संजय शर्मा, सौरभ मित्तल, दिनेश चौहान, अंशुल ऐरन, लवि रांका एवं मनोज राठौड़ द्वारा रक्त दान किया गया।
इस अवसर पर CGST विभाग तथा रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन से रामहेत मीणा, मुकेश माहेश्वरी, जसराम मीणा, विनोद कुमार मीणा, नीरज कुमार मीणा, प्रकाश कोठारी, पुरुषोत्तम पांचाल, हेमंत मूणत, सत्यनारायण राठौड़, यश पंवार, अखिलेश ओझा, शैलेन्द्र परमार, राजेन्द्र शर्मा, प्रमेन्द्र नाहटा, पंकज भंडारी, महेश पांचाल, दीपक अग्रवाल, आशीष राणावत, प्रकाश गेहलोत, प्रदीप शर्मा, राहुल भटेवरा, संजय अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमित धारवा एवं अन्य सदस्य उपस्रथित रहे।
सभी सहभागियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए इस पहल को सफल बनाया व आयोजन की सभी ने सराहना की एवं भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहभागी बनने का संकल्प लिया।