हर आँगन एक वीरांगना अभियान : बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए शुरू किया अभियान
Wed, Jul 30, 2025
रतलाम अमेचौर मार्शल आर्ट्स डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हर आँगन एक वीरांगना नाम से मुहिम की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियों को मुहिम से जोड़कर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरुक करना मार्शल आर्ट्स के साथ लाठी, तलवार बाजी और नानचाकू का प्रशिक्षण देना साथ ही क़ानूनी जानकारीयाँ देना जिससे बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपने साथ घटित होने वाली घटनाओं को नियंत्रण कर सके ।
रतलाम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सचिव जिला मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा । रतलाम जिले में 15 से अधिक प्रशिक्षण केन्द्र बनाए जाएँगे प्रत्येक केन्द्र पर आस पास छेत्रों की दो सौ से अधिक बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ।
जिसकी योजना बनाकर गांव गांव जाकर देवड़ा और उनकी टीम सदस्यरणवीर सिंह सोलंकी, प्प्रिया कुंवर सिसोदिया, सुमा, देवांश राठौड़ और माही हाड़ा ने घर घर संपर्क कर बालिकाओं की सूची तैयार करना प्रारंभ कर दिया है सर्वे के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस मुहिम में बलवंत सिंह देवड़ा के साथ 50 बालिकाएं मास्टर ट्रेनर और हर छेत्र के करीब 150 समाज सेवी कार्यकर्ता एवं संस्थाएं सहयोग करेगी।
जेएसजी यूथ का विशेष आयोजन : विवाह वर्षगांठ वृक्षारोपण के साथ मनाई गई
Mon, Jul 28, 2025
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ सतत अपने सेवा कार्यों के साथ हर माह एनिवर्सरी सेलिब्रेशन भी कर रहा है जुलाई माह के यूथ दंपति सदस्यों की विवाह वर्षगांठ का सेलिब्रेशन सागोद तीर्थ पर किया गया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर मैं युथ सदस्यों द्वारा सामूहिक चैत्यवंदन किया गया एवं छाप अर्पण की गई।
ततपश्चात तीर्थ परिसर में 5 बड़े गमलो के अंदर पौधारोपण किया गया जिसमें चंपा, विद्या आदि पौधों का रोपण किया गया आगे और भी पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण एवं तीर्थ परिसर मैं स्थापित गमलों के लाभार्थी यूथ पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा रहे।
तत्पश्चात केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया यहां पर सभी एनिवर्सरी कपल ने केक कटिंग की उसके तत्पश्चात ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर विनीत पीपाड़ा वैभव रांका एवं ऑफिस बैरियर द्वारा सभी एनिवर्सरी कपल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
स्वल्पाहार के पश्चात ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने प्रतिकूल मौसम में भी साथियों के आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आगे आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के साथ सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में सौरभ मूणत, गर्वित गोखरू, वीरेंद्र कटारिया, प्रतीक लोढ़ा, यतेंद्र मेहता, हर्ष जैन, ऋषभ पावेचा, विपिन छाजेड़, पंकज मालवी, विशाल धारीवाल, मनीष संघवी, विशाल पोरवाल, डॉ गौरव नाहर, सनी जैन, अरिहंत बोराणा, पीयूष जैन, प्रतीक कटारिया आदि दंपति सदस्य उपस्थित रहे।
नशे से दूरी है जरूरी : अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन : Video
Sat, Jul 19, 2025
20.07.2025 रतलाम। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत आज दिनांक 20.07.2025 को प्रातः 06 बजे रतलाम पुलिस द्वारा एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में आप सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, जैसे खेल और स्वास्थ्य पूर्ण जीवनशैली को अपनाना चाहिए और नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए क्योंकि नशा न केवल अपराधों को जन्म देता है, बल्कि समाज में अस्थिरता भी लाता है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
एसपी श्री अमित कुमार, एएसपी श्री राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान, डीएसपी श्री आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी सुश्री अनिशा जैन, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका चौहान, शहर के थाना प्रभारीगण, स्कूली छात्र, सामाजिक संगठन SYS फिटनेस के सदस्य, खेल प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा-मुक्ति संबंधी पोस्टर भी जारी कर वितरित कराये गये।
साइकिल रैली पुलिस लाइन रतलाम से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जनमानस को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए शीतल जैन तीर्थ धामनोद पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों द्वारा रैली में शामिल प्रतिभागियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया और पुलिस की नशा मुक्ति जागरूकता हेतु की जा रही इस पहल की सराहना की।
प्रतिभागियों ने साइकिलों पर “नशे से दूरी है जरूरी”, “सेहत से समझौता नहीं”, “नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो”, जो होगा नशे का आदी उसके जीवन की होगी बर्बादी जैसे नारों के साथ जागरूकता फैलाई।