: अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक महासंघ का 19 वा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
Tue, Jun 11, 2024
रतलाम। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक महासंघ का 19 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 9 जून 2024 रविवार को श्री जैन श्वेताम्बर नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पर संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि सुनील सिंघी राष्ट्रीय चेयरमैन युवक महासंघ तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेन भाई शाह उपस्थित थे।
सम्मेद शिखर जी तीर्थ की रक्षा के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित : श्री सिंघी
: अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सिंघी ने कहा कि भारत वर्ष की सभी युवक शाखाओ के साथियों ने अपनी सहभागिता कर अधिवेशन को सफल बनाया साथ ही सम्मेदशिखर तीर्थ रक्षा आंदोलन के लिए सभी साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। श्री सिंघी ने कहा कि युवक महासंघ के आंदोलन एवं साथियों की बात मेरे द्वारा स्वयं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाकर बताई। अधिवेशन को राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेन भाई शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं स्वागत उदबोधन प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने दिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत रतलाम शाखा की ओर से मुकेश पगारिया, जितेंद्र चोपड़ा, राजेंद्र दरड़ा, हार्दिक मेहता ने किया।
कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दरड़ा, प्रदेश महामंत्री प्रसंग जैन, प्रदेश सचिव हार्दिक मेहता, रतलाम शाखा अध्यक्ष मुकेश पगारिया, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, जयवंत कोठारी, राजेश रांका, निलेश चौरडिया, जितेंद्र मेहता, अनिल कोठारी, कमलेश लोढ़ा, राजेश पोरवाल, राजेश खिमेसरा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
: 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर जानें इसका महत्व और इतिहास
Fri, May 3, 2024
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर साल 3 मई को मनाया जाता है. विश्वभर में यह दिन मीडिया के योगदानों को याद करने के लिए समर्पित किया जाता है. यह दिवस हमे मीडिया की आजादी के महत्व के बारे में बताता है और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है
।
मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, इससे समझा जा सकता है कि मीडिया कितना महत्वपूर्ण है. लेकिन पत्रकारिता बहुत जोखिम भरा पेशा है. दुनियाभर में आए दिन पत्रकारों पर जानलेवा हमले होते रहते हैं. मीडिया के महत्व और इस पेशे के खतरों को देखते हुए हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के सिद्धांतों का जश्न मनाना, मीडिया का मूल्यांकन करना और हमलों से उसकी रक्षा करना और साथ ही कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि देना है।
भारत में प्रेस की स्वतंत्रता :
भारत में प्रेस की स्वतंत्रता का एक समृद्ध इतिहास है. हालांकि, हाल के वर्षों में पत्रकारों को डराने-धमकाने और गिरफ्तार करने की घटनाए बढ़ी हैं. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रैंकिंग भी पिछले कुछ वर्षों में गिरी है. भारत में पत्रकारों को काम करते समय कई शारीरिक खतरों और सुरक्षा चिंताओं का सामना करना पड़ता है. संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्टिंग करना, भ्रष्टाचार को उजागर करना और सत्ता में बैठे लोगों से निडर होकर सवाल करना उन्हें धमकियों, हिंसा या उत्पीड़न के खतरे में डाल सकता है।
क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
: निर्भीक पत्रकारिता करने वालों को समय-समय पर धमकियां मिलती रहती हैं. ये धमकियां राजनीति से अधिक प्रेरित हैं और रेत और भूमि माफिया से आती हैं. पत्रकारों को कभी-कभी अपनी रिपोर्टिंग को विशिष्ट एजेंडे के साथ जोड़ने के दबाव का सामना करना पड़ता है, जिससे निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ कवरेज प्रदान करने की उनकी क्षमता प्रभावित होती है. पत्रकारिता की अखंडता बनाए रखने और जीवंत लोकतंत्र बनाए रखने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2024: महत्व
: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का महत्व समाज में प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व को उजागर करना है. यह सुनिश्चित करना है कि जनता की जानकारी तक पहुंच हो और सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करे. इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के पत्रकारों और मीडिया संगठनों के सामने आने वाली धमकियों, हिंसा और सेंसरशिप सहित चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सूचना के प्रवाह को बनाए रखने और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में पत्रकारों और मीडिया संगठनों के प्रयासों की सराहना करने का एक अवसर है. यह एक अनुस्मारक भी है कि मीडिया क्षेत्र के विकास और वृद्धि के लिए अनुकूल माहौल बनाना और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के मूलभूत सिद्धांतों और मीडिया को उनकी स्वतंत्रता पर हमलों से बचाने के लिए समर्पित है. यह सुनिश्चित करना है कि जनता की जानकारी तक पहुंच हो और सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करे. इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के पत्रकारों और मीडिया संगठनों के सामने आने वाली धमकियों, हिंसा और सेंसरशिप सहित चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
: दिल्ली मुंबई खंड को 160 km प्रति घंटा करेगा कर्व रिअलाइनमेंट
Mon, Apr 29, 2024
संरक्षा एवं गतिशिलता को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न खंडों में अधोसंरचनात्मक विकास का कार्य किया जा रहा जिसमें कर्व रिअलाइनमेंट, ट्रैक साइड फेंसिंग, ब्रिजों का मरम्मत कार्य आदि किए जा रहे हैं। इसी के तहत मुम्बई दिल्ली खंड को 160 किलोमीटर प्रति घंटा के अनुसार फिट करने का कार्य भी रतलाम मंडल के गोधरा से नागदा के मध्य किया जा रहा है जिसमें कर्व रिअलाइनमेंट का कार्य काफी महत्वपूर्ण कार्य है।
इसी क्रम में रतलाम गोधरा खंड में चंचेलाव-कांसुधी स्टेशन के मध्य किमी 477/21 से 478/13 अप लाइन पर कर्व संख्या 4 का रिअलानमेंट हेतु 6 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य आरंभ किया गया जिसमें इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं ऑपरेटिंग विभाग के आपसी सामंजस्य के कारण कार्य को सफलतापूर्वक निर्धारित समय में पूरा किया गया। पूर्व में इस खंड पर 2.20 डिग्री का कर्व था जिसे कम कर 1.5 डिग्री कर दिया गया है। कर्व कम होने से यहॉं पर जारी 110 किमीप्रघं की स्थाई गति प्रतिबंध को समाप्त कर इसका सेक्शनल स्पीड 120 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है।