: Video : रतलाम के साथ भारत की 68 अलग अलग जगह पर भी आयोजित हुई अहिंसा रन......
Sun, Apr 2, 2023
रतलाम में दिनांक 2 अप्रैल 2023 को अहिंसा रन (मैराथन दौड़) का आयोजन हुआ| जिसमें करीब 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार जीते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जीतो ग्रुप की लेडीज विंग रतलाम इकाई द्वारा किया गया। जीतो लेडीज विंग रतलाम इकाई की अध्यक्ष रितिका संघवी ने स्वागत भाषण दिया| स्पोर्ट्स कंविनर स्नेहा चोपड़ा और को- कंविनर आस्था बोथरा अहिंसा रन के बारे में बताया की पतियोगियो ने पहले जुम्बा किया उसके बाद फ्लैग ऑफ के लिए रतलाम निगम महापौर प्रह्लाद पटेल. इप्का से दिनेश सियाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया, एमआईसी सदस्य पार्षद विशाल शर्मा, अनुराग भरगट, दोस्ती फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया| वहीं, विश्व भर में अहिंसा और शांति का संदेश देने के लिए रतलाम के आम लोगों ने भी इस अहिंसा रन में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी दी है।
अहिंसा रन में 3 , 5 और 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें 3 किलोमीटर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में परमेश गरवाल और महिला वर्ग में कविता डोडिया विजेता बने। 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तरुण सिंह परमार और महिला वर्ग में संजीवनी डामोर और पुष्पा डामोर विजेता रहे। 10 किलोमीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में विनायक राव और महिला वर्ग में निकिता धाकड़ विजेता बने है।
पुरस्कार वितरण :
मुख्य अतिथि शहर विधायक चैतन्य कश्यप ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर बधाई दी है। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में जीतो रतलाम चैप्टर से चेयरमैन जयंत जैन, चीफ सेक्रेटरी राजकमल जैन, कोषाध्यक्ष मेघ कुमार लुनिया, फाउंडर संस्थापक अध्यक्ष इंदर मल जैन और एक्स चेयरमैन मुकेश जैन, अशोक जैन लाला, सुनील डोरा, अशोक बरमेचा, भरत पाटनी, अर्पित संघवी, संजय गोधा आदि उपस्थित थे| विजेता प्रतिभागियो को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार वितरित किये गए |
सभी प्रतिभागियो को सहभागिता का प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान दिया गया| प्रतिभागियो के लिए चिकित्सा सुविधा डॉ. अमित शाह द्वारा, दोस्ती फाउंडेशन द्वारा स्वल्पाहार, जैन सोशल ग्रुप यूथ द्वारा एनर्जी ड्रिंक और ड्रिंकिंग वाटर अभिषेक कोठारी द्वारा प्रदान की गयी| मैराथन के पहले सभी प्रतिभागियों को जुम्बा शुभम झाला द्वारा कराया गया| कार्यक्रम का संचालन सलोनी पावेचा और आभार जीतो लेडीस विंग सचिव श्वेता पाटनी द्वारा दिया गया| यह जानकारी अहिंसा रन मीडिया प्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने दी |
जीतो लेडीस विंग द्वारा इस अहिंसा रन का आयोजन किया गया, जिसमे संस्था की सीमा बोथरा, संगीता कोठारी, अलका पोरवाल, संगीता पोरवाल, पलक मूणत, कीर्ति गाँधी, राखी जैन, पायल बरबेटा, अर्चना मेहता, सुनीता मूणत, श्वेता गांधी, दीपा चोरडिया, प्रज्ञा बरमेचा, ललिता पाटौदी, संध्या गांधी, रीता नलवाया, रमिला सकलेचा, उषा भंडारी, ममता मन्डलेचा, नीतू छाजेड़, अलका कटारिया, आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
https://youtu.be/fDAhF-B7-QA
: JSGIF अवॉर्ड सेरेमनी में विनीत पिपाड़ा को बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड
Wed, Mar 29, 2023
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा को मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में बेस्ट प्रेसिडेंट के अवार्ड से नवाजा गया साथ ही ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया को बेस्ट इलेक्ट चेयरमैन का अवार्ड प्राप्त हुआ पूर्व में भी ग्रुप को उज्जैन में आयोजित रीजन के अवार्ड समारोह में भी विभिन्न श्रेणियों में 8 अवार्ड प्राप्त हुए जोकि मध्य प्रदेश रीजन में सर्वाधिक द्वितीय है।
ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप युथ समाज सेवा कार्य एवं अपनी शानदार मनोरंजन गतिविधियों के लिए जाना पहचाना नाम है ग्रुप द्वारा रविवार को आयोजित अपने सत्र 21-23 के समापन समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के वितरण के साथ सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने पूरे सत्र में विभिन्न अवसर पर तन मन धन से अपनी उपस्थिति प्रदान कि श्रेष्ठ सहयोग हेतु ग्रुप सदस्य सुयश कटारिया संजय गूगलिया गर्वित गोखरू एवं संजय पावेचा नामली का सम्मान किया गया।
बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड ग्रुप अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा की ओर से संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने मुंबई में आयोजित समारोह में प्राप्त किया ग्रुप को यह दोनों उत्कृष्ट अवार्ड प्राप्त होने पर ग्रुप आगामी अध्यक्ष वैभव राका एवं सचिव सौरभ मूणत द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रखा यहां पर सभी बोर्ड मेंबर्स द्वारा संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष का स्वागत कर अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन सचिव राहुल छाजेड़ अभिषेक राका अभय लोढ़ा गर्वित गोखरू यतेंद्र मेहता सुयश कटारिया वीरेंद्र कटारिया निपुण मेहता अरिहंत बोराणा मयंक भटेवरा रितेश छाजेड़ निलेश पावेचा मुकेश बरमेचा आदि की उपस्थिति रहै।
: वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के तहत पंद्रहवें फेज की 10.4.23 से होगी शुरूआत
Thu, Mar 23, 2023
रतलाम 22 मार्च 2023/ स्थानीय उत्पादों को आम जनता के मध्य प्रचारित करने के लिए वर्ष 2022-23 के सामान्य बजट में घोषित ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ के पायलेट प्रोजेक्ट को भारतीय रेलवे लागू किया गया है। इसके तहत भारतीय रेलवे संबंधित स्टेशन के आस-पास के स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करने के लिए 15 दिवसीय पायलट प्रोजेक्ट का प्रथम चरण का शुभारंभ 25 मार्च, 2022को किया गया था। इस पायलट प्रोजेक्ट को और प्रभावशाली बनाने के लिए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को विभिन्न फेजों के तहत विस्तार किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संस्था/संगठन को इसका लाभ मिल सके। इस योजना का अगला एवं पंद्रहवां फेज 10 अप्रैल, 2023 से आरंभ हो रहा है।
अभी तक विभिन्न फेजों में रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, शुजालपुर, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, मेघनगर, नागदा स्टेशनों पर कुल 140 स्टॉल लगाए जा चुके हैं तथा स्टॉल संचालकों द्वारा रू 30 लाख से अधिक के सामानों की बिक्री की गई है। पंद्रहवें फेज के लिए इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, दाहोद, चित्तौड़गढ़, नीमच, नागदा स्टेशनों पर स्टॉल का आवंटन दो महीने के लिए किया जाएगा।
इस योजना को और अधिक कारगर बनाने के लिए रेलवे द्वारा मंडल के आठ स्टेशनों पर उपयुक्त स्थान पर आकर्षक आउटलेट इलेक्ट्रिक कनेक्शन के साथ तैयार कर 15 दिन के स्थान पर 60 दिनों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह या स्थानीय संगठन द्वारा अपने उत्पादों का विवरण देकर स्टेशन पर दो महीने के लिए स्टॉल लगा सकते हैं । इसमें रजिस्ट्रेशन के रूप में उन्हें मात्र 4000/- रेल प्रशासन के पास जमा करने होंगे। इस योजना में स्थानीय खानपान के गुणवत्ता युक्त सामान(जैसे अचार, मुरब्बा, पापड़, खाखरा, गजक इत्यादि), हैंडिक्राफ्ट, हैंडलूम, स्थानीय कलाकृतियॉं, स्थानीय खिलौने, चमड़े का सामान, स्थानीय पोशाक, पारंपरिक उपकरण/सामान, प्रसंस्कृत/अर्द्ध प्रसंस्कृत फुड आयटम सहित अन्य वस्तुएं जो उस विशिष्ट क्षेत्र से संबंध रखते है, को शामिल किया गया। इस योजना के अंतर्गत सामग्री/उत्पाद के विक्रय के लिए आवेदक या विकास आयुक्त हस्तशिल्प/विकास आयुक्त हथकरघा या केन्द्र सरकार द्वारा जारी कारीगर/विवर कार्ड धारक/ट्राईफेड में पंजीकृत कारीगर/बुनकर/शिल्पकार या स्वयं सहायता समूह जो प्रधानमंत्री एम्प्लायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम में पंजीकृत या समाज के बीपीएल कार्ड धारक होने चाहिए।
इस योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति, संस्था या स्वयं सहायता ग्रुप संबंधित रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक को अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रकार के स्टॉल लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का अन्य शुल्क नहीं है।