: गर्मियों में स्पेशल किराये के साथ शुरू हुई 4 जोड़ी स्पेशल ट्रैन
Mon, Mar 6, 2023
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधा देने के लिए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09075/09076 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराया के साथ
- गाड़ी संख्या 09075 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल, 08 मार्च, 2023 से 28 जून, 2023 तक मुम्बई सेंट्रल से प्रति बुधवार को 11.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(20.15/10.25 बुधवार) होते हुए गुरूवार को 14.30 बजे काठगोदाम पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन, 09 मार्च, 2023 से 29 जून, 2023 तक काठगोदाम से प्रति गुरूवार को 17.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(10.30/10.40 शुक्रवार) होते हुए शुक्रवार को 20.55 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुऑं जंक्शन एवं हल्दवानी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ स्लीपर श्रेणी एवं दो सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे ।
गाड़ी संख्या 09185/009186 मुम्बई सेंट्रल कानपुर अनवर गंज मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराया के साथ
- गाड़ी संख्या 09185 मुम्बई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज स्पेशल सुपरफास्ट, 11 मार्च, 2023 से 24 जून, 2023 तक मुम्बई सेंट्रल से प्रति शनिवार को 11.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(20.15/20.25 शनिवार) होते हुए रविवार को 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज मुम्बई सेंट्रल स्पेशल सुपरफास्ट, 12 मार्च, 2023 से 25 जून, 2023 तक कानपुर अनवरगंज से प्रति रविवार को 18.40 बजे चलकर, रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(10.30/10.40, सोमवार) होते हुए प्रति सोमवार को 22.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं बिलहौर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
09091/09092 उधना हिसार उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ
-
गाड़ी संख्या 09091 उधना हिसार सुपरफास्ट स्पेशल , 08 मार्च, 2023 से 28 जून, 2023 तक उधना से प्रति बुधवार को 01.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(05.13/05.15 बुधवार) एवं रतलाम (06.45/06.50 बुधवार) होते हुए बुधवार को 22.25 बजे हिसार पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09092 हिसार उधना स्पेशल एक्सप्रेस, 09 मार्च, 2023 से 29 जून, 2023 तक हिसार से प्रति गुरूवार को 00.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(16.40/16.50, गुरूवार) एवं दाहोद (18.25/18.27, गुरूवार) होते हुए प्रति शुक्रवार को 00.05 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, चौमूं सामौद, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नरनौल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी एवं हांसी स्टेशनो पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक सेकंड एसी कम थर्ड एसी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09117 सूरत सुबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 09118 सुबेदारगंज सूरत स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन स्पेशल किराया के साथ
- गाड़ी संख्या 09117 सूरत सुबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस, 10 मार्च, 2023 से 30 जून, 2023 तक सूरत से प्रति शुक्रवार को 06.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(10.20/10.22), रतलाम(13.05/13.15) उज्जैन(15.15/15.25) एवं मक्सी(16.40/16.42) होते हुए शनिवार को 08.40 बजे सुबेदारगंज पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09118 सुबेदारगंज सूरत स्पेशल सुपरफास्ट, 11 मार्च, 2023 से 01 जुलाई, 2023 तक सुबेदारगंज से प्रति शनिवार को 19.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी(11.40/11.42, रविवार), उज्जैन(12.30/12.40), रतलाम(14.35/14.40) एवं दाहोद(16.01/16.03) होते हुए रविवार को 20.00 बजे सूरत पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पाचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भींड, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक सेकंड कम थर्ड एसी, चार थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया
www.enquiry.indianrail.gov.in
पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने तेजस एक्सप्रेस की तस्वीर की ट्वीट
Sun, Feb 26, 2023
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल.मुरुगन ने तांबरम में तेजस एक्सप्रेस के स्टॉपेज को झंडी दिखाकर रवाना किया और रेल मंत्री के ट्वीट को उद्धृत किया और यह वायरल भी हो गया।
श्री. अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने तेजस एक्सप्रेस की एक तस्वीर ट्वीट की और यह 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया, 48.4K लाइक और 4000 रीट्वीट के साथ वायरल हो गया।
तेजस एक्सप्रेस
: तेजस एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसे भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया गया है। तेजस का अर्थ है "तेज" और "प्रतिभा"।
ये ट्रेनें राजधानी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस के साथ भारत की सबसे तेज़ ट्रेनों में से हैं और भारतीय रेलवे नेटवर्क पर सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त करती हैं।
तेजस एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है जैसे स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और सीलबंद वेस्टिब्यूल, अलार्म के साथ स्वचालित धुआं और गर्मी का पता लगाना, ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, एर्गोनोमिक सीटें, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली और मॉड्यूलर शौचालय।
माननीय प्रधानमंत्री जी और तेजस एक्सप्रेस
श्री नरेंद्र मोदी, माननीय पीएम ने 1 मार्च 2019 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मदुरै और चेन्नई एग्मोर के बीच तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। "मैंने सबसे तेज़ ट्रेन तेजस को हरी झंडी दिखाई है और यह सबसे आधुनिक ट्रेन में से एक है और मेक इन इंडिया का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में ही किया गया है," माननीय पीएम ने टिप्पणी की।
प्रीमियम सेवा को हरी झंडी दिखाना
। चेन्नई-मदुरै-चेन्नई तेजस एक्सप्रेस मदुरै और चेन्नई के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करती है। तेजस एक्सप्रेस से इस खंड में दिन के समय यात्रियों को लाभ होगा। सेवा में शामिल होने वाली यह दूसरी तेजस एक्सप्रेस सेवा थी, सबसे पहले मुंबई से करमाली के बीच शुरू की गई थी। इस समय देश में 4 जोड़ी तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं।
तांबरम में ठहराव
: तांबरम में स्टॉपेज के उद्घाटन की शुरूआत को औपचारिक रूप से डॉ.एल.मुरुगन, माननीय केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, द्वारा श्री टी.आर.बालू सांसद, टीएमटी के वसंतकुमारी, तांबरम के माननीय महापौर, थिरु एस.आर.राजा, माननीय विधायक की उपस्थिति में आज, 26 फरवरी 2023 को ट्रेन नंबर 22671 चेन्नई एग्मोर - मदुरै तेजस सुपर फास्ट एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया
मंत्री एल.मुरुगन ने रेल मंत्री के ट्वीट का हवाला दिया
श्री. एल मुरुगन, माननीय केंद्रीय सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, जिन्होंने तांबरम में तेजस एक्सप्रेस के स्टॉपेज को हरी झंडी दिखाई, आज रेल मंत्री के ट्वीट को उद्धृत किया और यह 18.9 हजार से अधिक के साथ वायरल भी हो गया है और 400 से अधिक पसंद भी किया गया ।
: महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे की माननीय सांसदों के साथ हुई बैठक
Fri, Feb 17, 2023
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र एवं माननीय सांसदों के साथ बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय रतलाम के समिति कक्ष में किया गया। बैठक की शुरूआत माननीय अतिथियों के स्वागत से किया गया तथा उसके उपरांत पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा स्वागत उद्बोधन में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। माननीय अतिथियों द्वारा सर्वसम्मति से श्री गुमान सिंह डामोर माननीय सांसद रतलाम-झाबुआ को बैठक का अध्यक्ष चुना गया तथा बैठक का आयोजन श्री गुमान सिंह डामोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
माननीय सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों सहित संरक्षा, सुरक्षा एवं अधोसंरचनात्मक विकास के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों को बताया गया। माननीय सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा रतलाम मंडल द्वारा संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, अधोसंरचनात्मक विकास से संबंधित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को की सराहना की तथा कहा कि इस वर्ष बजट में रतलाम मंडल को 2200 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। जो अभी तक का रिकॉर्ड है, तथा आशा करते हैं कि मंडल द्वारा प्राप्त बजट का अच्छी तरह उपयोग किया जाएगा।
माननीय सांसदों द्वारा रतलाम मंडल के विभिन्न मुद्दों जैसे- नीमच-रतलाम खंड एवं इंदौर-देवास-उज्जैन खंड का दोहरीकरण, इंदौर दाहोद नई रेल लाइन, महू सनावद आमान परिवर्तन कार्य को शीघ्रता से पूरा करने, नीमच बड़ी सादड़ी एवं रतलाम बांसवाड़ा नई रेल लाइन पर विशेष ध्यान देने, उज्जैन में क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य की शुरूआत करने, उज्जैन एवं इंदौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को शीघ्रता से करने, रतलाम-इंदौर वाया फतेहाबाद के साथ उज्जैन-फतेहाबाद खंड का दोहरीकरण करने, कोटा नागदा मेमू ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने, भोपाल जयपुर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के डिब्बे बढ़ाने, उज्जैन स्टेशन के पास गदा पुलिया के पास नया अंडर ब्रिज का निर्माण करने, बामनिया स्टेशन पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करने, मेघनगर सहित अन्य स्टेशनों जहॉं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है, मेघनगर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 एवं 02 पर पूरे प्लेटफार्म पर कवरशेड लगाने, चित्तौड़गढ़-रतलाम ट्रेन का दाहोद स्टेशन तक विस्तार करने, उज्जैन-दाहोद मेमू में कोच की संख्या बढ़ाने, कोविड के दौरान रतलाम मंडल के जिन-जिन स्टेशनों पर ठहराव समाप्त किया गया है पुन: आरंभ करने, रामदेवरा के लिए वाया चित्तौड़गढ़ एक नई ट्रेन चलाने, गाड़ी संख्या 19023/24 मुम्बई सेंट्रल फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस को पुन: चालू करने, शंभूपुरा स्टेशन पर इंदौर उदयपुर ट्रेन का ठहराव देने, चंदेरिया स्टेशन पर मेवाड़ एक्सप्रेस का ठहराव देने, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर एस्केलेटर, समपार फाटक के स्थान पर आरओबी/आयूबी का निर्माण करने, स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने, खंडवा सनावद के मध्य ट्रेन सेवा शुरू करने, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जावरा स्टेशन को शामिल करने, इंदौर से साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक गाडियों को प्रतिदिन चलाने, इंदौर से गुना, सागर, गोरखपुर, आदि स्टेशनों के लिए नई ट्रेन शुरू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र ने माननीय सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों के मुद्दों को ध्यान पूर्वक सुनकर सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपके सुझावों पर विचार कर तथा उचित निर्णय लेकर आपको यथाशीघ्र सूचित किया जाएगा। इस बैठक में माननीय सांसद मंदसौर श्री सुधीर गुप्ता, माननीय सांसद रतलाम गुमान सिंह डामोर, माननीय सांसद इंदौर श्री शंकर लालवानी, माननीय सांसद पंचमहल श्री रतन सिंह राठौर के अतिरिक्त माननीय विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप कुमार मकवाना माननीय सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी के प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए। बैठक में माननीय सांसद खंडवा श्री ज्ञानेश्वर पाटील, माननीय सांसद धार श्री छतरसिंह दरबार, एवं माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ श्री सीपी जोशी के प्रतिनिधि इस बैठक के रूप में शामिल हुए।
रेलवे की ओर से महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार के अतिरिक्त मुख्यालय से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी(निर्माण), प्रमुख मुख्य इंजीनियर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शामिल हुए।