रतलाम 24 मई 2025/ रतलाम शहर में कस्तूरबा नगर रोड निर्माण कार्य में विसंगतियों की वजह से शहरवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी के बारे में शहरवासियों के माध्यम से संज्ञान में आते ही प्रदेश सरकार के संवेदनशीन कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने तत्काल समस्या का समाधान करवाया।
मंत्री श्री काश्यप ने कलेक्टर श्री राजेश बाथम को समस्या का निराकरण करवाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री बाथम के मार्गदर्शन में एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री.पी.के राय एवं नगर निगम के अमले द्वारा तत्काल आवागमन सुचारू करवाया।
अधिकारियों ने उपस्थित होकर रहवासियों की समस्या सुनी और गली नम्बर 4,5,6 और राजीव नगर की आपस में आमने-सामने जाने हेतु अप्रोच बनाने हेतु रास्ता समतल कर व्यवस्थित किया गया। जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री गोविंद काकाणी, श्री गोपाल काकाणी, श्री अभय जैन, श्री अनुराग लोखंडे, श्री काबरा एवं गली नम्बर 4,5,6 तथा राजीव नगर के रहवासी भी उपस्थित रहे।
समस्या का तत्काल समाधान हो जाने पर रहवासियों ने मंत्री श्री काश्यप, कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।