: निगम आयुक्त श्री गहरवार ने किया सेठजी का बाजार क्षेत्र का निरीक्षण
Wed, Aug 9, 2023
रतलाम 9 अगस्त ।
सेठजी का बाजार क्षेत्र में नाले के क्रॉस ड्रेन के गढ्डे में बीती रात गाय के गिर जाने की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार ने स्थल का निरीक्षण कर नाले के क्रॉस ड्रेन के गढ्डे को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश संबंधित को दिये। निगम आयुक्त श्री गहरवार ने सायर चबुतरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया तथा पेयजल पाईप लाईन में लीकेज पाये जाने पर संबंधित को तत्काल लीकेज दुरस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर उन्होने नागरिकों ने आव्हान किया कि वे अपने घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री सलीम बागवान, पार्षद प्रतिनिधि श्री जलज सांखला, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के.जायसवाल, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह, श्री शैलेन्द्र गोठवाल आदि उपस्थित थे।
: कलेक्टर एवं सी.ई.ओ ने 102 आवेदनों पर की जिला स्तरीय जन सुनवाई
Tue, Aug 8, 2023
रतलाम 08 अगस्त 2023/
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने भी जनसुनवाई की। जिला स्तरीय जनसुनवाई में
102
आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजे गए।
जनसुनवाई के दौरान ताल तहसील के ग्राम केसरपुरा निवासी लक्ष्मनसिंह राजपूत ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी ताल स्थित एक काश्त भूमि पर कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करता है। रात्रि के समय कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए बिना अनुमति के निर्माण कर लिया है। प्रार्थी के खेत पर कब्जा करने की नियत से मेड पर पत्थर
,
बागड तथा कांटे डालकर अवरोध खडा कर दिया गया है तथा बात करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। निवेदन है कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रुप से किए जा रहे कब्जे को रोका जाकर प्रार्थी के खेत पर आने-जाने का रास्ता खोला जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ताल को प्रेषित किया गया है।
जावरा निवासी नागराज ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी पूर्व में नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ था और सेवानिवृत्ति के पश्चात् प्रार्थी के समर्पित अवकाश की राशि
2
लाख
17
हजार रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। समर्पित अवकाश की राशि दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए सीएमओ जावरा को प्रेषित किया गया है। ग्राम बांगरोद निवासी राजेश राठौड ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थी की बहू की समग्र आईडी में प्रार्थी की पत्नी का आधार नम्बर दर्ज कर दिया गया है जिससे प्रार्थी को शासन की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कृपया समग्र आईडी में सुधार करवाया जाए। आवेदन जनपद सीईओ को भेजा गया है।
ग्राम तालोद निवासी रोडसिंह सौंधिया ने आवेदन में बताया कि प्रार्थी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेतु आवेदन किया था तथा प्रार्थी को पहली किश्त वर्ष
2022
में प्राप्त हुई थी। उसके बाद आज दिनांक तक किश्त प्राप्त नहीं हुई है। कृपया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त प्रारम्भ की जाए। आवेदन तहसीलदार आलोट को निराकरण हेतु भेजा गया है। अम्बेडकर नगर रतलाम निवासी पंकज मेघवाल ने आवेदन दिया कि प्रार्थी के पास मकान का पट्टा होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रार्थी की स्थिति काफी दयनीय है तथा कच्चे मकान में निवासरत है। आवास का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।
इसी तरह दीनदयाल नगर निवासी नरेश परमार ने प्लाट पर अवैध कब्जा हटाने
,
मो. खालिक ने मकान नामान्तरण करने
,
जितेन्द्रसिंह सिसौदिया ने अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने तथा ग्राम हनुमंतिया निवासी सुरेसिंह ने जमीन पर अवैध कब्जा हटाने सम्बन्धी आवेदन दिए
,
जिन पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण के लिए प्रेषित किया गया है।
: जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा पंच रविवारीय प्रवचन उत्सव The Freedom का समापन समारोह संपन्न
Tue, Aug 8, 2023
रतलाम।
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा हृदय परिवर्तक गणिवर्य कल्याण रत्न विजय जी महाराज की निश्रा में पंच रविवारीय प्रवचन उत्सव का समापन विधायक श्री चैतन्य जी कश्यप एवं जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष वैभव राका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुभम बोराणा द्वारा मंगलाचरण के साथ की गई तत्पश्चात गणिवर्य श्री द्वारा प्रवचन के माध्यम से सभा को स्वयं की शक्ति का बोध करते हुए उसका उपयोग धर्म के लिए समाज के लिए राष्ट्र के लिए कैसे करना चाहिए इस और मार्ग प्रशस्त किया स्वागत भाषण वैभव राका ने दिया शिविर की जानकारी संजय चपरोट द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य लाभार्थी अनिल कोठारी सह लाभार्थी संजय चपरोट प्रकाश चंद्र राका धनपाल चपरोट सौरभ बोथरा कमल बोराणा आदि का बहुमान अतिथियों द्वारा करवाया गया।
मुख्य अतिथि चेतन जी कश्यप ने अपने उद्बोधन में फ्रीडम पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमें फ्रीडम हर चीज की है पर फिर भी हम एक प्रेम में बंधना होगा बंदिश ही ऐसी चीज होती है जो हमें पारिवारिक सूत्र सामाजिक सूत्र धार्मिक सूत्र आदि में बांधने का काम करती है जिससे हम कभी भी दिशाहीन नहीं होते हैं वह चरित्र निर्माण मार्ग की ओर चलते रहते हैं जैन सोशल ग्रुप से पुराना नाता होते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बंधुत्व से प्रेम की भावना से शुरू हुई यह संस्था आज बंधुत्व से सेवा व बंधुत्व से संस्कार का कार्य कर रही है वह अनुकरणीय है शिविर प्रशंसा करते हुए सभी शिविरार्थियों को प्रवचन के माध्यम से सुन अमृत वचनों को जीवन में उतारने की प्रेरणा भी दी।
https://youtu.be/FqYhZYrruNkमुख्य अतिथि चेतन कश्यप ने अपने उद्बोधन में फ्रीडम पर दिया जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रीतेश गादिया ने सभी बच्चों व युवाओं को 7 कुव्यसनों से दूर रहकर अपने जैन सिद्धांतों की पालना में कैसे चलना चाहिए उस पर जोर दिया साथ ही साथ बच्चों को इस अवसर पर 7 कुव्यसन से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर रतलाम के जॉन कोऑर्डिनेटर जयंती लाल डांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा व कई शिविर में बैठे भाइयों ने अपनी भाव प्रस्तुति के साथ-साथ शिविर के पल भी अतिथियों के समक्ष साझा किये।
अतिथियों का स्वागत राहुल छाजेड़ सौरभ नाहर सौरभ छाजेड़ अंकित जैन यतेंद्र मेहता वीरेंद्र कटारिया मयंक भटेवरा हर्ष जैन अमित नाहटा अर्पण गंगवाल अमित गोरेचा गर्वित गोखरू अभय लोढ़ा मुकेश बरमेंचा अभिषेक राका राजीव जैन शीतल चोपड़ा अर्पित दालमिल गौरव गादिया द्वारा किया गया। साथ ही पांच रविवार की शिविर में अलग-अलग प्रतियोगिता के माध्यम से कई पुरस्कार भाई बहनों को वितरित किए गए वह मुख्य परीक्षा के परिणाम में प्रिया चौधरी मीत छाजेड़ निखिल गांधी शेफाली चपरोट आदि कहीं बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय आने पर चांदी के सिक्के से सम्मानित किया गया आराधना भवन श्री संघ ट्रस्ट के अशोक जी लुनिया व पदाधिकारी एवं भोजन व्यवस्था संभाल रही टीम व भजन गायक शुभम बोराणा एवं टीम को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आराधना भवन संघ के अशोक लुनिया मुकेश जैन निर्मल लूनिया हिम्मत गेलड़ा प्रकाश मुंबई वाला धर्मेंद्र राका दिलीप गांधी प्रफुल्ल लोढ़ा पारस मंडोत संजय खिमेसरा रितेश मांडोत विप्लव जैन कांतिलाल चोपड़ा अमृत जैन दीपक कटारिया पंकज चपरोत लोकेश जैन कीर्ति कासवा अतुल दख शालीन जैन रूपेश मूणत अर्पित सुराना अभय जी सुराना मणिलाल जैन कमल जैन विकास चपरोट आदि ग्रुपो के पदाधिकारी व समाज जन मौजूद थे संचालन सचिन सौरभ मूणत ने किया व आभार शिविर संयोजक राहुल छाजेड़ ने माना।
वैभव रांका