: गुरुदेव श्री आत्मानंद जी सरस्वती ने अपना घर का किया अवलोकन
Wed, Sep 13, 2023
रतलाम। आज दिनांक 12.09.23, मंगलवार को सगोद गांव के पास हरथली स्थित अपना घर आश्रम रतलाम जाकर श्री आत्मानंद जी सरस्वती ने वहां मानव की सेवा का अवलोकन किया। कार्यालय प्रभारी प्रदीप प्रभु जी द्वारा गुरु जी का स्वागत सत्कार किया गया। प्रदीप प्रभु जी द्वारा गुरुजी को अपना घर आश्रम का अवलोकन कराया गया। इसमें बताया गया कि वर्तमान में आज 23 प्रभु जी यहां है यहां पर लावारिस ,बीमार, बेसहारा, शारीरिक एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रभु स्वरूप मानव की सेवा की जा रही है अपना घर आश्रम रतलाम पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ है गुरु जी के हाथों से प्रदीप प्रभु जी का सम्मान वाघेला गो सेवा जीव दया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया द्वारा अष्टधातु से निर्मित गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया गुरुजी के हाथों से आश्रम की आवश्यकता अनुसार 100 किलो का इलेक्ट्रॉनिक काटा व पानी की एक छोटी मोटर वाघेला परिवार द्वारा दी गई।
संस्था प्रभारी ने बताया कि रतलाम नगर व आसपास में आपको कहीं भी कोई प्रभु स्वरूप मानव लावारिस, बीमारी, असहाय , अपाहिज स्थिति में तड़प रहे जिनका कोई पता नहीं बता पा रहे कृपया उनकी मदद करें उन्हें अपना घर आश्रम रतलाम धोलावाड़ रोड सगोद रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा देवे या हमारे मोबाइल नंबर 6266 600568 वह दूसरा नंबर 876 439 6811 पर संपर्क कर सकते हैं गुरुजी ने रतलाम नगर में प्रभु जी की सेवा से प्रसन्नता व्यक्त की वह नगर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया कि वह भी एक बार इस आश्रम में अवश्य पधारे और वहां पर प्रभु जी की सेवा के लिए ठाकुर जी के चरणों में आवश्यक सामग्री का बोर्ड लगा है उसका अवलोकन भी करें।
: पर्युषण पर्व के प्रथम दिन पशु वध करना व मटन विक्रय रहेगा प्रतिबंधित
Tue, Sep 12, 2023
रतलाम 11 सितम्बर । मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 12 सितम्बर मंगलवार को पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गौश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है। निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।
: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को : CMHO डॉ. आंनद चंदेलकर
Mon, Sep 11, 2023
रतलाम
11
सितंबर
2023/रतलाम जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष की आयु समूह के बच्चे एवं किशोरी बालक, बालिकाओं को सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, मदरसों, छात्रावासों, केंद्रीय विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट 12 सितंबर को खिलाई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि इस वर्ष अभियान के दौरान 12 सितंबर को 581802 बच्चों को गोलियां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 12 सितंबर को गोली से वंचित बच्चों को 15 सितंबर मॉपअप दिवस के दिन गोलियां खिलाई जाएंगी। प्रजनन आयु वर्ग 19 से 49 वर्ष आयु समूह की महिलाओं (गर्भवती एवं धात्री माताओं को छोडकर) 12 सितंबर से 30 सितंबर तक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाऐंगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरा करके पीसकर, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरा करके, 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खिलाई जाएंगी।
एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल यति ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, थकावट एवं बीमारियों की आशंका रहती है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से लाभ होता है जिनमें अनीमिया नियंत्रण प्रतिरक्षा में सुधार पौष्टिकता बढना समुदाय में कृमि संक्रमण को कम करने में मदद, स्कूल, आंगनवाडी में एकाग्रता एवं उपस्थिति में सुधार कार्यक्षमता में सुधार आदि मुख्य हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार पाल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचने के लिए नाखून साफ एवं छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिऐं, खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद अपने हाथ साबुन से धोंएं, साफ पानी से फल और सब्जियों को धोएं, खाने को हमेशा ढंककर रखें, खुले में शौच ना करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें, पैरों में जूते, चप्पल पहनें।