: रतलाम नगर अब होगा ओर भी अधिक साफ और स्वच्छ 14 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का हुआ लोकार्पण
Fri, Sep 22, 2023
रतलाम 22 सितम्बर । रतलाम नगर को ओर भी अधिक साफ व स्वच्छ बनाने हेतु नगर निगम द्वारा क्रय किये गये 14 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों का लोकार्पण महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व निगम अधिकारियों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया व हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य स्थल के लिये रवाना किया।
महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को ओर अधिक साफ व स्वच्छ बनाये जाने हेतु 8 कचरा संग्रण वाहन 3.5 क्यूबिक मीटर व 6 कचरा संग्रहण वाहन 5.0 क्यूबिक मीटर क्षमता के क्रय किये गये। कचरा संग्रहण वाहनों में वृद्धि होने से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य को ओर अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित
,
दिलीप गांधी
,
धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या)
,
मनोहरलाल राजू सोनी
,
श्रीमती सपना त्रिपाठी
,
पार्षद श्री योगेष पापटवाल
,
श्रीमती प्रीति कसेरा
,
श्रीमती आयुषी सांखला
,
पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी
,
संजय कसेरा
,
राजेन्द्र चौहान
,
कर्मशाला अधीक्षक श्री ए.पी. सिंह
,
उपयंत्री श्री मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।
: विधायक श्री मकवाना ने किया औद्योगिक क्षेत्र सड़क का लोकार्पण
Fri, Sep 22, 2023
रतलाम 22 सितम्बर 2023/
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र में 1 करोड़ 39 लाख रुपए के लागत से निर्मित की गई लगभग 860 मीटर लंबाई की सड़क का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, महा प्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा, मालवा चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव श्री वरुण पोरवाल, उद्योगपति श्री आशीष पालीवाल, श्री धर्मेंद्र मारू श्री रिंकू कृष्णानी हरि उपस्थित थे।
: 18 सिंतबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, जिले में अब तक 46" वर्षा दर्ज
Sun, Sep 17, 2023
रतलाम 1
7
सितंबर 2023/
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी एवं जिले में लगातार हो रही तेज वर्षा को देखते हुए कक्षा पहली से कक्षा 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय (समस्त बोर्ड अन्तर्गत संचालित) शालाओं में 18 सितम्बर सोमवार का अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षाओं हेतु पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।
जिले में अब तक करीब
1185.63
मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 1122.10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गत 24 घंटो के दौरान रविवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 190.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा बाजना विकासखंड में 282 मिलीमीटर दर्ज की गई। आलोट में 39 मिलीमीटर, जावरा में 121 मिलीमीटर, ताल में 183 मिलीमीटर , पिपलौदा में 190 मिलीमीटर, रतलाम में 242 मिलीमीटर, रावटी में 262. मिलीमीटर तथा सैलाना में 205 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।