: जैन सोशल ग्रुप शाइन के नवीन सत्र के अध्यक्ष राहुल जैन व सचिव अजय घोटा
Tue, Jun 6, 2023
जैन सोशल ग्रुप रतलाम शाइन का तृतीय शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री श्रीमान हिम्मत जी कोठारी जेएसजी आईएफ मध्य प्रदेश रीजन के प्रेसिडेंट श्री प्रीतेश गादिया जेएसजी आईएफ मध्य प्रदेश रीजन सचिव मुकेश जी धोखा व रतलाम झोन कोऑर्डिनेटर श्री जयंतीलाल जी डांगी पूर्व अध्यक्ष अशोक मांडोत की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत जी कोठारी ने अपने आशीर्वचन में फरमाया कि हमे अपने आयोजनों में अन्न का अपव्यय बिल्कुल भी नहीं हो यह संकल्प करना चाहिए साथ ही गरीब उत्थान में सहयोग की प्रेरणा प्रदान की।
शपथ अधिकारी प्रीतेश जी गादीया द्वारा नवीन सत्र 2023–25 के अध्यक्ष राहुल जी जैन सचिव अजय घोटा उपाध्यक्ष सुशील कटारिया उपाध्यक्ष अतुल दख कोषा अध्यक्ष निर्मल भंडारी सह कोषाध्यक्ष पंकज मूणत सहसचिव निलेश मूणत प्रचार सचिव अनिल गांधी कार्यकारिणी सदस्य संजय घोटा, विकास कटारिया, पवन गोरेचा, नीलेश कोठारी, रितेश नागौरी ,अरुण कांसवा, ललित कटारिया, पंकज चाणोदिया ,राजेंद्र मूणत, राकेश पोरवाल, अजय पितलिया, संदेश कटकानी, आशीष राणावत को जैन सोशल ग्रुप संस्था की रीति नीति व सामाजिक धार्मिक कार्यों के कर्तव्य का बोध की शपथ दिलाकर पदग्रहण करवाया गया ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राहुल जी जैन ने नवीन सत्र की अपनी कार्य योजना सदन में प्रस्तुत की। जिसमें पीड़ित मानवता की सेवा का प्रकल्प सर्वे भवंतु सुखिनः के साथ संस्कार साधना व स्वाध्याय के प्रकल्प शाइनिंग स्टार व आध्यात्मिक चमकते सितारे प्रकल्प की कार्य योजना सदन में प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ अनेक संघों, संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। आभार सचिव अजय घोटा ने माना।
: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के आयोजन में अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहे सांसद श्री डामोर
Mon, Jun 5, 2023
रतलाम 4 जून 2023।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा में जो कुछ भी श्रवण किया है, उसे अपने आचरण में आत्मसात करेंगे। जीवन के सर्वांगीण विकास में भक्ति और ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे निरंतर बढ़ाते रहे। रतलाम में भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा। यह उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र में कहे।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहित पर व्यास पीठ से पौथी पूजन कर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर मुख्य अतिथि रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने भागवत जी को विदा किया। इस अवसर पर मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे। सांसद के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल ने स्वामीजी के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।
कथा के अंतिम दिन स्वामीजी ने कहा कि शरीर के साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रतलाम के विधायक चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज शुरू कराया है और मन को स्वस्थ रखने के लिए कथा करवा रहे है। इस प्रकार इनके द्वारा मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का काम किया गया है। जीवन की आपाधापी में आपका तन-मन स्वस्थ रहे, उसका इन्होने ध्यान रखा है। इसके साथ ही रतलाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है और सामाजिक समरसता के भाव से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया है।
स्वामीजी ने कहा कि रतलाम के लोगों में धर्म के प्रति बड़ी निष्ठा है। जैसे रतलाम की सेव का स्वाद कहीं नहीं मिलता है, वैसे ही यहां जैसे श्रोता भी कहीं नहीं मिलते है। विधायक काश्यप के प्रयासों से यह शहर अब सेव, साड़ी और सोना ही नहीं अपनी संस्कृति के लिए भी पहचाना जाएगा। स्वामीजी ने कहा कि कानों से अच्छा सुनो, आंखों से अच्छा देखो और मुंह से अच्छा बोलो, जिस मार्ग पर महापुरुष चले उस मार्ग पर चलो। मनमानी करोगे तो भटक जाओगे। आपको भटकाने वाले बहुत लोग मिलेंगे, ऐसे लोगों से बचना चाहिए। आप अच्छे काम करते जाओ, परिणाम की चिंता भगवान पर छोड़ दो। भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं।
स्वामीजी ने उन्होने सर्व कल्याण की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया। तत्पश्चात महाआरती की गई। इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि जिसने भागवत कथा का श्रवण किया है, उसे मोक्ष की प्राप्ती होना सुनिश्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, भगवान स्वयं वहां उपस्थित होते है, उनके दर्शन भले ही नहीं होते, लेकिन आशीर्वाद मिलता है। हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सके। चेतन्य काश्यप जिस तरह से रतलाम के विकास में लगे है, उसी तरह से भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का काम भी कर रहे है।
कथा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश - विधायक चेतन्य काश्यप
: कथा के समापन अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि स्वामीजी के मुखारविंद से 7 दिनों से ज्ञान की गंगा में यह संदेश मिला है कि वर्तमान समाज, धर्म, राजनीति, युवाओं के विकास में संस्कार जरूरी है। वर्तमान में परिवार तेजी से टूट रहे है, इसलिए संस्कारों से उन्हे जोडे़ रखना जरूरी है। सभी समाजों ने यहां एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता का उदाहरण दिया है, जिससे रतलाम का गौरव बढ़ा है। श्री काश्यप ने कहा कि उन्हे सबसे बड़ा संतोष रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से मिला है।
: जनजातीय कार्य विभाग ने कबीर जयंती मनाई
Sun, Jun 4, 2023
रतलाम
04
जून
2023/
कबीरदासजी ने सामाजिक समरसता का संदेश अपने लेखन के माध्यम से दिया। वे समाज को अपनी लेखनी से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे। उन्होंने विसंगतियों पर प्रहार किया और सही मार्ग पर चलने की सभी को सीख दी। उक्त विचारों का उल्लेख करते हुए कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में कबीर जयंती उत्सव आयोजित किया गया।
जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर रतलाम एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में कबीर जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक श्री प्रीति जैन के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कबीरदासजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कबीरदासजी ने अपनी साखियों के माध्यम से सामाजिक एकता का वातावरण निर्मित किया । उनके लेखन से आज भी हमें प्रेरणा मिलती है ।
सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन ने कहा कि कबीर दास जी आज भी हमारे बीच अपने लेखन के माध्यम से मौजूद हैं। यह साबित करता है कि उनका लेखन कालजयी था । प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने कहा कि कबीरदासजी ने धर्म समाज से ऊपर उठकर मनुष्यता की बात कही। वे मानवता के विचारों को आगे बढ़ाने की बात करते रहे । उनके विचार आज भी हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं । समारोह में उपस्थित संस्था सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संस्था के सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद थे।