: धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम होते है : विधायक चेतन्य काश्यप
Sat, May 27, 2023
रतलाम, 26 मई 2023।
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक होने वाली महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कथा में सभी समाज और धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें आयोजन के संबंध में जिम्मेदारियां तय की गई। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी कन्हैयालाल मौर्य, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, समाज सेवी गोविंद काकानी, प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे एवं विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं के प्रमुखजन अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के समक्ष कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम है। जितनी कथाएं होती है, उनका एक उद्देश्य होता है कि अगली पीढ़ी में कुछ न कुछ संदेश जाए। पहले भी मेरे परिवार को पुरूषोत्तम मास में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस बार पुनः यह सौभाग्य मिला है। पुरूषोत्तम मास सावन में होने पर बारिश की अनिश्चितता के कारण कथा पहले आयोजित की जा रही है।
श्री काश्यप ने सभी धर्ममयी अनुरागी संस्थाओं के साथ विभिन्न समाज से जुड़े परिवारों को कथा के माध्यम से धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है। कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से आरंभ होगी। प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहने शामिल होगी। कलश यात्रा के अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचने के बाद यहां पूजा-अर्चना के साथ कथा की शुरूआत होगी।
यात्रा के संदर्भ में श्री काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं एवं बहने सिर पर कलश धारण कर चलेगी। इस दौरान स्वामीजी बग्गी में सवार होंगे। यात्रा में आगे बैंड-बाजे, घोडे़, बग्गी के साथ धर्म ध्वजा थामकर भक्तगण चलेंगे, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय बनेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मनोहर पोरवाल ने माना। बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। श्रद्धालुओं को कथा में लाने व ले जाने के लिए शहर में दो स्थानों से वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं स्वामी जी का स्वागत करेगी।
: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Fri, May 26, 2023
रतलाम 25 मई 2023/
जिले के शा उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया। उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य श्री कुमावत
,
शिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा
12
वी में कु. दीक्षिता जैन ने कला संकाय में
5
वा स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा
10
वी में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने
9
वा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में कु. प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।
कक्षा 10 वी का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में
90.7
प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में
43
प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
कक्षा
12
वी का परीक्षा परिणाम
85.25
प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में
71.4
प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में
13.8
प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल का बेसब्री से प्रतीक्षारत विद्यालय परिवार के प्रधान श्री सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदम
,
श्रीमती माया मौर्या
,
सुश्री यशस्वी वर्मा
,
डॉ. ललित मेहता
,
मनोज मूणत
,
श्रीमती रीना कोठारी
,
सुरेश राठौड़
,
ईश्वर सिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन आवेदन की अंतिम तिथि 31मई : ऑनलाइन लिंक से करे आवेदन
Fri, May 26, 2023
रतलाम
26
मई
2023/
जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के लिए सत्र
2023-24
के लिए कक्षा
11
वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली कक्षा
11
वीं (लेटरल इन्ट्री) चयन परीक्षा
2023
में भाग लेने के लिए आनलाईन आवेदन करे।
31.05.2023
तक
https:// cbseitms.nic.in/2023/jnvxi
के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के अन्तर्गत आलोट
,
जावरा एवं बाजना तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक
22
जुलाई
2023
शनिवार को पूर्वान्ह में निर्धारित केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। उक्त चयन परीक्षा में आलोट
,
जावरा एवं बाजना विकासखण्डों के कक्षा
10
वीं में सत्र
2022-23
में उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैं
,
जिनकी जन्म दिनांक
01.06.2006
से
31.07.2008
तक हो।