: लौट रहा अमृतसागर बगीचा का वैभव नगर निगम लगाएगा 49 हजार पौधे
Sat, Jun 10, 2023
रतलाम 9 जून । महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल द्वारा रतलाम नगर को हरियाली से आच्छदित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें वार्ड का बगीचा हो या सड़क का डिवाइडर, सभी स्थानों पर पर्याप्त ग्रीनरी की जा रही है। गत वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में 13500 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष भी 49000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अमृतसागर बगीचा का बैभव फिर से लौट रहा है। 49000 पौधों में 17000 पौधे छायादार एवं 32000 पौधे शौभादार शहर के बगीचों एवं डिवाइडर पर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में ग्रीन इंडेक्स सूचकांक की प्रतिस्पर्धा में भी रतलाम नगर निगम टाप 3 अपनी जगह बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। जिसके परिणाम आने वाले समय में आ सकते हैं। माननीय महापौर जी के ग्रीन रतलाम एवं क्लीन रतलाम के विज़न पर निगम तेजी से काम कर रहा है।
: अपडेट डाक्यूमेंट की नई सुविधा विकसित
Fri, Jun 9, 2023
रतलाम
09
जून
2023/
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की अधिसूचनानुसार प्रत्येक आधार नम्बर धारक जिसने आधार के लिए नामांकन की तारीख से 10 वर्ष पूरा होने पर आधार नामांकन एवं अद्यतन यथा विनिर्दिष्ट पहचान पत्र के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) को जमा कर न्यूनतम एक बार आधार में अपने सहायक दस्तावेजों का अप्डेशन करना है, ताकि उनके आधार की सुरक्षित जानकारी को अनवरत सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिला ई-गवर्नेस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में आधारधारकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपडेट डाक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को नागरिक आनलाईन एक्सेस कर 30 जून तक डाक्यूमेंट को निःशुल्क अपडेट किया जा सकता है। यह नई सुविधा आधारधारकों को इनके आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (पीओआई) और पते के प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त रहवासी आधार सेंटर पर जाकर भी डाक्यूमेंट अपडेट करा सकते हैं जिसका शुल्क 50 रुपए देय है।
: बाल श्रम की रोकथाम हेतु 30 जून तक चलाया जाएगा अभियान
Fri, Jun 9, 2023
रतलाम
09
जून
2023/
बाल संरक्षण अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल श्रम की रोकथाम हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाईल्ड लाईन का संयुक्त अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा।
8 जून को विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री सुधीर निगम, श्री रऊफ खान,, श्री गिरीश दुबे, श्री दुर्गा प्रसाद, लेबर इंस्पेक्टर सुश्रा निशा, बाल संरक्षण अधिकारी टीना सिसौदिया, सुनीता देवडा, श्री राहुल जैन, श्री अरुण भल्ला, ममता मौर्य, तथा सिटी चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन के समीप की होटलों की जांच की गई। सभी होटल मालिक को बाल श्रम हेतु समझाईश दी गई। साथ ही कालिका माता मंदिर के समीप की दुकानदारों को भी समझाईश दी गई।