रतलाम 02 मई 2023/
लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम रतलाम जिले में मंगलवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण के बिबड़ोद में विधायक श्री दिलीप मकवाना
,
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी सम्मिलित हुए। इस दौरान कन्या पूजन किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा सुना गया। लाडली लक्ष्मी कन्याओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को विधायक तथा कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक श्री मकवाना ने अपने उद्बोधन में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। लाडली लक्ष्मी योजना के महत्व पर विस्तार से बताया।
इस दौरान रमेश खदेड़ा
,
सरपंच श्री अंबाराम मईडा
,
श्री देवीलाल गुर्जर
,
श्री नारू जी डामर
,
श्री अशोक धाकड़
,
श्री सुरेश गुर्जर
,
विक्रम वाघेला
,
हरीश पाटीदार
,
विजय धाकड़
,
परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अनिल जैन
,
सुपरवाइजर श्रीमती रेखा व्यास
,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भाग्यवती सेन
,
श्रीमती डिंपल यादव
,
श्रीमती ममता सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनू गुर्जर द्वारा किया गया।