: देखिये कलेक्टर ने किसके विरुद्ध दिए FIR के निर्देश
Tue, Apr 18, 2023
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा समीक्षा के दौरान पाया गया कि मैसर्स इंफ्रास्ट्रक्चर दलोदा तथा नानक इंफ्रा गुजरात द्वारा बार-बार संपर्क करने पर भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने उक्त दोनों ठेकेदारों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जानकारी मिलने पर कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के गोपालपुरा पंचायत में कतिपय व्यक्तियों द्वारा पाइप लाइन जलाने का प्रयास किया गया। कलेक्टर ने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
: जोरदार आतिशबाजी के साथ हुई क्रिकेट स्पर्धा की धमाकेदार शुरुआत
Sun, Apr 16, 2023
रतलाम।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 धमाकेदार शुरुआत रविवार रात नेहरू स्टेडियम में हुई। क्रिकेट महोत्सव की विधिवत घोषणा होते साथ ही ग्राउंड के चारों ओर जोरदार आतिशबाजी हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा टीमों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच की शुरुआत की।
क्रिकेट के इस महाकुंभ में 205 टीमों ने भाग लिया है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता को 1 लाख का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी।
स्पर्धा में सेमीफाइनल की टीम को 30 हजार रुपए और क्वार्टर फाइनल की टीम को 15 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। रात्रि कालीन क्वालीफाइंग टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वॉच पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। मैदान पर पहला शुभारंभ मैच रतलाम इंडियन और एमआर 11 के बीच हुआ। कार्यक्रम में शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, अशोक जैन लाला उपस्थित रहे।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलांे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। खेल के कई आयाम होते हैं। खेल से मनोरंजन के साथ अनुशासन आता है और व्यायाम भी होता है। रतलाम की ख्याती सेव, सोना, साड़ी से है, वैसे ही खेल से भी हो यही उम्मीद करता हूं। भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि रतलाम शहर की बहुत सारी विशेषताएं हैं, यहां बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे गर्व है कि भाजपा में समाज को दिशा देने के लिए जिन जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है, वैसे यहां हैं। 200 टीमें इस बात को स्थापित करती है। मुख्यमंत्री जी रतलाम आए थे तो घोषणा कर गए है। रतलाम में नर्मदाजी आ रही है। दूसरी तरफ खेलों के ऐसे आयोजन हो रहे है, जो विधायक जी की चौतरफा विकास की कल्पनाओं को साकार कर रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा कि विधायक जी की खेलों के प्रति काफी रूचि है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी बीते कई वर्षों से खेल चेतना मेला आयोजित करते आ रहे है, जिसके माध्यम से वह स्कूली बच्चों को भी मैदान तक लाने का काम कर रहे है। आज क्रिकेट के इस महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोहत्साहित कर रहे है। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंचल चौहान ने किया जबकि आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना। शुभारंभ अवसर पर समिति के मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, निलेश पटेल भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
: सूरजमल जैन मंडल ने नर्मदा का पानी रतलाम लाने की घोषणा पर जताया विधायक श्री काश्यप को धन्यवाद
Sun, Apr 16, 2023
रतलाम 16 अप्रैल 2023।
नर्मदा का पानी पाइप लाइन के माध्यम से रतलाम लाए जाने की घोषणा पर सूरजमल जैन मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक श्री काश्यप की मांग पर गत दिनों रतलाम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा घोषणा की गई थी। नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ग्रामीण अंचल भी लाभांवित होगा।
श्री काश्यप के सम्मान के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ नेता अशाोक जैन लाला,आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा, गोपाल शार्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मोहनलाल धबाई, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि वर्तमान में बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आ रही है। वहां से रतलाम के धोलावड़ तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही उक्त योजना के माध्यम से 12 तालाबों में भी पानी भेजा जाएगा। नर्मदा का पानी आने से भविष्य में रतलाम में पानी की समस्या नहीं होगी और शहर की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सम्मान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।