: मिशन लाइफ के अंतर्गत 150 से अधिक शिक्षकों को शपथ दिलाई
Sat, May 20, 2023
रतलाम 20 मई 2023/
राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी
18
मई से
5
जून तक मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस तारतम्य में शनिवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों एवं प्राचार्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की नोडल श्रीमती सीमा अग्निहोत्री
,
श्री गिरीश सारस्वत
,
श्री अशोक लोढा, श्री कृष्णलाल शर्मा, प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत आदि उपस्थित थे।
मिशन लाइफ एक ऐसा अभियान है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर फोकस किया गया है। हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए उसकी जिम्मेदारी बताई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्लास्टिक छोड़ें, कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सिग्नल का गाड़ी को स्टार्ट रखकर वेट करने की जरूरत नहीं है, तेल बजाएं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है पैदल चलकर काम करें। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि। मिशन लाइफ में पानी बचाने पर भी बड़ा फोकस किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि दुनिया में जल संकट एक बड़े खतरे के रूप में नजर आ रहा है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जब स्थिति इतनी गंभीर है तो उससे बचने का उपाय तत्काल किया जाना चाहिए। पानी बचाकर पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाए, नल आदि से पानी की बर्बादी रोके। इसी तरह अन्न बचाने, उसका आदर करने की भी अपील की जा रही है।
मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत शनिवार को सैलाना अनुविभाग के नगरीय क्षेत्र एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण जागरूकता संबंधी पृथक-पृथक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैलाना में सफाईकर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पर्यावरण जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के साथ आयाम, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाओ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई वेस्ट प्रबंधन, हरित पर्यावरण तकनीक अपनाने पर चर्चा की गई।
अनुभाग स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम श्री मनीष जैन ने पर्यावरण विदेशी तकनीकों को अपनाने तथा पर्यावरण जागरूकता के संबंध में प्रत्येक आयाम पर विस्तृत चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ली तथा पर्यावरण संबंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
: देहदान में आई जागृति 5 लोगो ने सहमति पत्र सौपे : गोविंद काकानी
Sat, May 20, 2023
देहदान के प्रति जागृति के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के प्रयास सतत जारी है| रतलाम मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए देह का होना बहुत जरूरी है| उसकी कमी रहते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अनुभव में कमी आती है|
इस कमी को दूर करने के लिए संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय पार्षद ने अपने पुराने वार्ड शास्त्री नगर के लोगों से जब चर्चा की तो देखते-देखते एक महिला और चार पुरुष कुल पांच देहदान कर्ता तैयार हो गए |
समाजसेवी काकानी ने सभी के सहमति पत्र परिवार जन की स्वीकृति बनाकर मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौले को दे दिया गया| जहां से उन्हें देहदान परिचय पत्र मेडिकल कॉलेज डिन डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा काकानी को प्रदान किया गया जिसे उन्होंने देहदानकर्ता के घर~ घर पर जा कर दिया |
प्रथम प्रकरण~
दिव्यांग देवेंद्र कपूर उम्र 58 वर्ष निवासी आनंद मंगल अपार्टमेंट राजपूत बोर्डिंग|
दिव्यांग देवेंद्र कपूर के सेवा जज्बे ने अपने जीवन मैं दिव्यांगता को हरा दिया| जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद भी 32 वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में अध्यापन का कार्य किया| विगत 2 वर्षों से यह घर पर ही एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं|
दूसरा प्रकरण ~
इन्हीं की माताजी श्रीमती संतोष उम् 80 वर्ष ने भी देवेंद्र से प्रेरणा लेते हुए देहदान का संकल्प लिया है|
तीसरा प्रकरण~
कन्हैयालाल दवे उम्र 80 वर्ष निवासी राजस्व कॉलोनी जोकि कृषि विभाग से सेवानिवृत्त ने भी देहदान का संकल्प लिया है|
प्रकरण चार~
कन्हैयालाल दवे की प्रेरणा से छोटे भाई रूपेश दवे उम्र 76 वर्ष ने भी देहदान का संकल्प लिया है|
पांचवा प्रकरण~
राजेंद्र कुमार जैन उम्र 73 वर्ष निवासी न्यू रोड रतलाम द्वारा भी देहदान का संकल्प लिया है|
समाजसेवी काकानी ने बताया कि सभी देहदान करने वाले शास्त्री नगर वार्ड के निवासी हैं|इसी प्रकार शहर के अन्य भागों से भी देहदान के लिए मोबाइल पर सूचना प्राप्त होने पर घर जाकर उनके फॉर्म भर कर मेडिकल कॉलेज जमा किए जा रहे हैं|उनके परिचय पत्र बनने की प्रक्रिया जारी है|
: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा अधिकारियों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन
Sat, May 20, 2023
नवीन लाइसेंस को छोड़कर जिला दंडाधिकारी की समस्त शक्तियां, विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत जिला विवाह अधिकारी, ड्रग लाइसेंस लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना के अधिकार, अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपीलीय अधिकारी 25 लाख रुपए से अधिक मूल्य का हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सक्षम अधिकारी, जिला कार्यालय स्थापना के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न कार्य तंबाकू, धूम्रपान निषेध कार्य आकस्मिक व्यय के अंतर्गत 1 लाख रूपए तक की स्वीकृति के अधिकार, जिला सत्कार अधिकारी, मोबाइल टावर संबंधी अनुमति जारी करने, उत्तराधिकारी एवं संरक्षक प्रमाण पत्र, होमगार्ड जिला जेल रेडक्रॉस, शांति समिति, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, औद्योगिक सुरक्षा, जिला क्राइसिस ग्रुप, सिनेमैटोग्राफ प्रकरण, भारत निर्वाचन शाखा, कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा, जिला विभागीय जांच अधिकारी वर्जन, जिला सैनिक कल्याण, अग्रणी बैंक प्रबंधक, शस्त्र अनुज्ञा संबंधी प्रकरण, जिला मेला अधिकारी, पीसीपीएनडीटी आदि कार्य सौंपे गए हैं।
अपर कलेक्टर एवं भू प्रबंधन अधिकारी सुश्री निशा डामोर के पास कलेक्ट्रेट की प्रभारी जनगणना अधिकारी, ब्रिस्क, अल्प बचत, आवक जावक, लाइब्रेरी तथा स्टेशनरी शाखाएं रहेंगी। संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना के पास कलेक्ट्रेट की पुरातत्व, देवस्थान, वित्त शाखा, नजारत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण, सड़क दुर्घटना राहत प्रकरण, सीएम स्वेच्छानुदान, रीडर टू कलेक्टर, निष्क्रांत संपत्ति, अध्यात्म, धर्मस्व, राजस्व अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग, प्रतिलिपि, भूमि नीलामी की स्वीकृति, सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व अभिलेखागार, निर्वाचन के अंतर्गत स्थानीय निर्वाचन, जल उपभोक्ता, निर्वाचन, मंडी निर्वाचन, सहकारिता निर्वाचन अन्य निर्वाचन गतिविधियां कार्य सौंपा गया है।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील जायसवाल के पास कलेक्ट्रेट की जिला सतर्कता अधिकारी, लोकायुक्त, ईओडब्लू, विभिन्न प्रकार के आयोग, सांसद विधायकों के पत्र, शिकायत एवं सतर्कता, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन समाधान एक दिवस, मंत्री प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि, शाखा प्रभारी अधिकारी, ई गवर्नेंस प्रभारी अधिकारी, लोक सेवा गारंटी, लोक सेवा केंद्रों का प्रबंधन, संपत्ति, वाद व्यवहारवाद, सांख्यिकी शाखाओं का कार्य रहेगा। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा के पास कलेक्ट्रेट की सामान्य शाखा, लोक सूचना अधिकारी, सूचना का अधिकार, अधीक्षक प्रभारी अधिकारी, भू अभिलेख एवं भू अभिलेख से संबंधित समस्त कार्य, बाढ़ राहत, प्राकृतिक आपदा, जिला प्रबंधक भू प्रबंधन एवं सीलिंग, कृषि संगणना, पशु संगणना, फसल बीमा योजना के कार्य रहेंगे।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत के पास कलेक्ट्रेट की किराया निर्धारण, विधानसभा, लोकसभा सेल, सामान्य अभिलेखागार, सहायक अधीक्षक, सामान्य के कार्य रहेंगे। श्री हिमांशु प्रजापति एसडीएम जावरा तथा संबंधित दांडिक एवं राजस्व कार्य एवं अन्य कार्य संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे, एसडीएम रतलाम शहर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा एसडीएम आलोट, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष जैन, एसडीएम सैलाना, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन एसडीएम रतलाम ग्रामीण रहेंगे।