: जिला परिवहन कार्यालय बना रहा विद्यार्थियों के लिए लर्निंग लाइसेंस
Thu, May 11, 2023
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय कैंप आयोजित कर रहा है जिनमें लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कैंप आयोजित हुआ। इस दौरान 67 विद्यार्थियों के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाए गए । जिला परिवहन जिला परिवहन अधिकारी श्री दीपक माझी और कॉलेज के प्राचार्य श्री वाई. के. मिश्रा उपस्थित थे। अपने लिए लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया पूर्ण होने पर विद्यार्थी बहुत खुश थे, शासन को धन्यवाद दे रहे थे।
: विधायक श्री काश्यप से क्यो मिले ? ई : रजिस्ट्री व स्टाम्प के सर्विस प्रोवाइडर
Thu, May 11, 2023
रतलाम। पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर में आ रही तकनीकी खामी से परेशान सर्विस प्रोवाइडर
विधायक चेतन्य काश्यप
से मिले। भाजपा के सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष एवं सर्विस प्रोवाइडर निलेश गांधी के नेतृत्व में मिलने आए सर्विस प्रोवाइडर ने विधायक श्री काश्यप को रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों में आने वाली परेशानी से अवगत कराया। इसमें बताया कि सर्वर बंद होने से उनके साथ उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी के द्वारा जल्द समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की गई।
सर्विस प्रोवाइडरों की परेशानी को समझते हुए विधायक श्री काश्यप ने प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर इस संबंध में चर्चा की। इसमें मंत्री श्री देवड़ा को बताया कि लंबे समय से रतलाम में सर्विस प्रोवाइडर पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर से परेशान है। सर्वर के अचानक बंद होने से इनके साथ उपभोक्ता भी परेशान होते रहते है। सर्वर के ठीक से काम नहीं करने के कारण कई बार दिनभर स्लॉट बुक नहीं हो पाते है।
इसी प्रकार ई-स्टाम्प निकालने की प्रक्रिया भी प्रभावित हेा रही है। स्टाम्प नहीं निकलने से बैंक वित्तीय संस्थाएं और अनुबंध करने वाले कई आमजन परेशान हो रहे है। उन्हे दिनभर स्टाम्प वेंडर के कार्यालय पर चक्कर खाना पड़ रहे है। स्टाम्प वेंडर्स को भी तकनीकी रूप से पैसा कट जाने एवं स्टाम्प नहीं निकलने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। पंजीयन कार्यालय में भी स्टाफ कम है, जिससे रजिस्ट्री करवाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्री काश्यप ने सर्वर से जुड़ी इस परेशानी को विभाग की तकनीकी टीम के माध्यम से जल्द दूर कराया जाए, जिससे कि पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री से जुड़ा यह कार्य आसानी से हो सके। मंत्री श्री देवड़ा से चर्चा के बाद श्री काश्यप ने सर्विस प्रोवाइडरों को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी जल्द दूर होगी। श्री काश्यप से मिलने आए सर्विस प्रोवाइडर में निलेश गांधी, प्रीतम मोहश्वरी, लोकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, वीरंेद्र पितलिया, नरेंद्रसिंह सोलंकी, ओम माली आदि उपस्थित रहे।
: 76 लाख से अधिक की निधि से बनने वाले C.C रोड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन
Wed, May 10, 2023
रतलाम 10 मई 2023।
ईश्वर नगर क्षेत्र के रहवासियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो चुकी है। क्षेत्र में 76 लाख से अधिक की विधायक निधि और नगर निगम निधि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, पार्षद देवश्री पुरोहित, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, बसंतीलाल धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि ईश्वर नगर क्षेत्र में सड़क बनने से यहां की जनता का स्वप्न पूरा हो रहा है। आज आपकी उपस्थिति बता रही है कि यह सड़क आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। आपकी पार्षद अनिता कटारा के आग्रह पर पूरी सड़क सीसी रोड बनेगी। यहां की सड़क बनने से क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। इस क्षेत्र से लगे बिबड़ौद में निवेश क्षेत्र आ रहा है। भाजपा का उद्देश्य रहा है कि सबसे पहले अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ मिले। श्री काश्यप ने बताया कि ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर आपकी मांग अनुसार अंडर ब्रिज भी स्वीकृत हो गया है। अंडर ब्रिज की डिजाइन फाइनल होगी तो इसका भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ईश्वर नगर में विधायक निधि और नगर निगम की निधि से 76 लाख रूपए में आपके क्षेत्र का यह रोड बनने जा रहा है। यह आपके क्षेत्र के विकास का मार्ग है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी इस क्षेत्र के लोगों को ज्यादा मिला है। आप झुग्गी मुक्त हो यहीं विधायक जी की भी कामना थी, जो लोग शेष रह गए है, उन्हे भी जल्द पक्के आवास मिलेंगे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में आपके लिए यह सड़क बहुत आवश्यक थी। विधायक जी और महापौर जी ने आपकी बात सुनी और आपकी मांग का त्वरित निराकरण किया है। यह दोनों ही शहर को नगर से महानगर बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण क्षेत्रीय पार्षद अनिता कटारा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना। कार्यक्रम के दौरान यशवंत परमार, विरेंद्र डोडिया, किशोर गेहलोत, शंकर चौहान, कन्हैयालाल, कैलाश पंवार, गोपाल कुंवर, देवकुंवर, कला भूरिया, ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।