: जोरदार आतिशबाजी के साथ हुई क्रिकेट स्पर्धा की धमाकेदार शुरुआत
Sun, Apr 16, 2023
रतलाम।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 धमाकेदार शुरुआत रविवार रात नेहरू स्टेडियम में हुई। क्रिकेट महोत्सव की विधिवत घोषणा होते साथ ही ग्राउंड के चारों ओर जोरदार आतिशबाजी हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा टीमों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच की शुरुआत की।
क्रिकेट के इस महाकुंभ में 205 टीमों ने भाग लिया है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता को 1 लाख का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी।
स्पर्धा में सेमीफाइनल की टीम को 30 हजार रुपए और क्वार्टर फाइनल की टीम को 15 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। रात्रि कालीन क्वालीफाइंग टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वॉच पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। मैदान पर पहला शुभारंभ मैच रतलाम इंडियन और एमआर 11 के बीच हुआ। कार्यक्रम में शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, अशोक जैन लाला उपस्थित रहे।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलांे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। खेल के कई आयाम होते हैं। खेल से मनोरंजन के साथ अनुशासन आता है और व्यायाम भी होता है। रतलाम की ख्याती सेव, सोना, साड़ी से है, वैसे ही खेल से भी हो यही उम्मीद करता हूं। भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि रतलाम शहर की बहुत सारी विशेषताएं हैं, यहां बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे गर्व है कि भाजपा में समाज को दिशा देने के लिए जिन जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है, वैसे यहां हैं। 200 टीमें इस बात को स्थापित करती है। मुख्यमंत्री जी रतलाम आए थे तो घोषणा कर गए है। रतलाम में नर्मदाजी आ रही है। दूसरी तरफ खेलों के ऐसे आयोजन हो रहे है, जो विधायक जी की चौतरफा विकास की कल्पनाओं को साकार कर रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कहा कि विधायक जी की खेलों के प्रति काफी रूचि है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी बीते कई वर्षों से खेल चेतना मेला आयोजित करते आ रहे है, जिसके माध्यम से वह स्कूली बच्चों को भी मैदान तक लाने का काम कर रहे है। आज क्रिकेट के इस महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोहत्साहित कर रहे है। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंचल चौहान ने किया जबकि आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना। शुभारंभ अवसर पर समिति के मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, निलेश पटेल भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
: सूरजमल जैन मंडल ने नर्मदा का पानी रतलाम लाने की घोषणा पर जताया विधायक श्री काश्यप को धन्यवाद
Sun, Apr 16, 2023
रतलाम 16 अप्रैल 2023।
नर्मदा का पानी पाइप लाइन के माध्यम से रतलाम लाए जाने की घोषणा पर सूरजमल जैन मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक श्री काश्यप की मांग पर गत दिनों रतलाम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा घोषणा की गई थी। नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ग्रामीण अंचल भी लाभांवित होगा।
श्री काश्यप के सम्मान के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ नेता अशाोक जैन लाला,आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा, गोपाल शार्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मोहनलाल धबाई, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि वर्तमान में बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आ रही है। वहां से रतलाम के धोलावड़ तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही उक्त योजना के माध्यम से 12 तालाबों में भी पानी भेजा जाएगा। नर्मदा का पानी आने से भविष्य में रतलाम में पानी की समस्या नहीं होगी और शहर की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सम्मान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।
: राजपूत समाज की मांग को किया गया मंजूर, समाज में खुशी की लहर
Fri, Apr 14, 2023
रतलाम।
नगर निगम तिराहे से महल वाडा मुख्य द्वार तक फोरलेन हेरिटेज रोड के नामकरण हेतु राजपूत समाज द्वारा पूर्व में नगर विधायक श्री चैतन्य कश्यप (भैया जी) से भी भेंट की गई थीं और पत्र के माध्यम से उन्हें भी राजपूत समाज की मांग के बारे में ज्ञापन सौंपा गया था नगर विधायक द्वारा समाज के प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया था कि रोड का नाम करण महाराज रतन सिंह जी के नाम पर परिषद की बैठक में पारित किया जाएगा तथा पारित किया गया।
जिसमें श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम एव समस्त राजपूताना संगठनों द्वारा नगर निगम परिषद द्वारा महाराजा रतन सिंह जी प्रतिमा स्थल से महल वाडा के मुख्य गेट तक का रोड का नामकरण महाराजा रतन सिंह जी के नाम करने पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल निगम,अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा,क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता नेता का सम्मान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर द्वारा महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर राजपूत समाज जनों के साथ माल्यार्पण किया गया ।
इस अवसर पर राजपूत समाज द्वारा प्रतिमा स्थल के आसपास आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद के भगत सिंह भदौरिया, शक्ति सिंह राठौर, कांग्रेस नेता शांति लाल वर्मा ,यास्मिन शेरानी, श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान, श्रीमती धीरज कुंवर किशोर सिंह राठौर ,राजपूत समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राठौड़ ,किशोर सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान, विशाल सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह गहलोत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, हार्दिक मेहता, सहित नगर परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
कल मनाया जाएगा महाराजा रतन सिंह जी का बलिदान दिवस
महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस आयोजन समिति द्वारा कल प्रातः 9:30 15 अप्रैल 2023 शनिवार को महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता ठाकुर धीरेंद्र सिंह राठौर सरवन करेंगे। जैसा कि आप सबको विदित है कि रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा श्री रतन सिंह जी ने 15 अप्रैल सन 1658 ईस्वी को धर्म चंद्रावतीगंज के मैदान में अदम्य साहस और शौर्य का प्राइस परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी उनके बलिदान को याद करते हुए संस्था द्वारा कई वर्षों से महाराजा श्री रतन सिंह जी बलिदान दिवस समारोह मनाने की परंपरा शुरू की है अतः संस्था द्वारा इस वर्ष भी नगर निगम किराए पर स्थित महाराजा श्री रतन सिंह जी स्मारक स्थल पर बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अतः रतलाम वासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रतन सिंह जी बलिदान दिवस पर महाराजा श्री रतन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।