: श्री राम नवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Fri, Mar 31, 2023
रतलाम 31 मार्च 2023/
म.प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीराम नवमी के अवसर पर कालिका माता परिसर में प्राकट्य पर्व आयोजन किया गया। शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप
,
महापौर श्री प्रहलाद पटेल
,
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री काश्यप
,
महापौर श्री प्रहलाद पटेल
,
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा द्वारा कार्यक्रम में आए कलाकारों का स्वागत
,
अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराए जा रहे हैं। राज्य शासन संस्कृति और संस्कारों के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श रूप में शासन के कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल
,
श्री कृष्ण कुमार सोनी
,
पार्षदगण सर्वश्री धर्मेंद्र व्यास
,
सपना त्रिपाठी
,
संगीता सोनी
,
अनिल कटारा
,
देवश्री पुरोहित
,
गौरव त्रिपाठी
,
हेमंत राहोरी
,
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े
,
एसडीएम श्री संजीव पांडे
,
कविता चौहान
,
परमानंद योगी भी उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में सागर के राजकुमार ठाकुर एवं उनके साथियों के लोक गायन के अलावा इंदौर की हर्षिता दाधीच एवं ग्रुप द्वारा जटायु मोक्षम नृत्य नाटिका तथा मुंबई के तेजस मिताली विंचुरकर एवं साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन कवि श्री प्रवीण अत्रे द्वारा किया गया।
: किडनी दान : रतलाम मेडिकल कॉलेज बना एक परिवार के लिए वरदान
Fri, Mar 31, 2023
रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के द्वारा बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज रशीदा अली निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) को किडनी प्रत्यारोपण मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है | मरिज को गंभीर अवस्था में होने से लाया नहीं जा सकता | ऐसे में समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल बैठक कर स्वीकृति प्रदान कर रवाना किया |
समिति के प्रत्यक्ष किडनी दान करने वाले मजहर अली पिता अली हुसैन, उनकी पत्नी निवासी कोटा (राजस्थान) एवं श्रीमती रशीद अली की पुत्री रबाब शेख निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने बीमारी से संबंधित परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं | समिती ने दस्तावेज में कुछ कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता
ने बताया कि प्रकरण में तीन राज्यों की सहभागिता होने से प्रकरण को सूक्ष्मता से देखा गया | परिवार किडनी कीअनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त एवं बहुत त्रस्त होने से सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है |
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी
ने कहा कि आज अष्टमी माताजी पूजन होने से बैठक में सम्मिलित होना संभव नहीं था परंतु मरीज की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की |
संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति के समक्ष पुत्री रबाब शेख ने बताया कि हमारे परिवार में किडनी खराबी की अनुवांशिक बीमारी है | इसी के कारण हमारे परिवार के 3 सदस्य किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ही असमय काल के ग्रस्त बन गए | इस बार भी मेरी माता जी के किडनी खराबी में परिवार तीन महीने से इंदौर ,भोपाल, उज्जैन चक्कर लगाने के पश्चात जानकारी मिलने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया |
रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभाग प्रभारी डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर एवं डॉ अतुल कुमार के सामने प्रत्यारोपण का प्रकरण रखा | समिति द्वारा यहां मात्र 1 घंटे में स्वीकृति पाकर परिवार जन आश्चर्यचकित है| सभी समिति सदस्य का परिवार की ओर से धन्यवाद अदा करती हूं|
: रतलाम में 4 अप्रैल को उत्साह, उल्लास व परंपरा अनुसार मनेगी महावीर जयंती
Thu, Mar 30, 2023
रतलाम, 29 मार्च।
महावीर जयंती का पर्व इस वर्ष रतलाम में 4 अप्रैल को पूरे उत्साह, उल्लास एवं परंपरा अनुसार मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह प्रतिवर्षानुसार महावीर जैन युवा संघ के तत्वावधान में चल समारोह निकलेगा। इसके बाद जैन स्कूल में स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा। यह निर्णय बुधवार रात सैलाना वालों की हवेली (मोहन टाकिज) में आयोजित श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक में सर्वानुमति से लिया गया। बैठक श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में मार्गदर्शक श्री कोठारी ने कहा कि महावीर जयंती का पर्व सभी समाजजनों को मिल-जुल कर मनाना है। समाज में जो एकता आरंभ से चली आ रही है उसे कायम रखते हुए आगे बढ़ना है। सभी समाजजन 4 अप्रैल को अपनी एकता का परिचय दे। बैठक में मार्गदर्शक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में सामाजिक एकता के प्रयास सराहनीय है। एकता के यह भाव सदैव बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज एकजूट रहे तो उसका स्थान महत्वपूर्ण बना रहता है। इस दौरान श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मुणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना मंचासीन रहे।
श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक में सर्वानुमति से लिया निर्णय
सुबह निकलेगा चल समारोह, जैन स्कूल में होगा स्वामीवात्सल्य
श्री सकल जैन श्रीसंघ के निर्मल लुनिया ने बताया कि बैठक को झमक भरगट, सुदर्शन पिरोदिया, अशोक चत्तर, अशोक लुनिया, विनोद मूणत, ललित पटवा, दिलीप जैन माण्डोत, राजेन्द्र लुणावत, जितेन्द्र चौपड़ा, विजय पटवा, कीर्ति बड़जात्या, कमलेश पापरीवाल, जयन्तिलाल पाणोत, राजेश कुमार भुजियावाला ने संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती के अवसर पर प्रातः 8 बजे महावीर युवा संघ के तत्वावधान में मोती पूज्य जी मंदिर, चौमुखीपुल, हाथीवाला मंदिर एवं तोपखाना मंदिर से चल समारोह निकालने का निर्णय लिया गया। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन स्कूल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र चाणोदिया द्वारा किया गया।