: जिला स्तरीय जन सुनवाई में 89 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी
Tue, Mar 28, 2023
रतलाम 28 मार्च 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्य रूप से जन सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को शिकायत आवेदनों का निपटारा के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर के अलावा एसडीएम श्री संजीव पांडे तथा श्री त्रिलोचन ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई में
89
आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई में सैलाना के रहने वाले गोवर्धनलाल वाले ने आवेदन दिया कि नगर परिषद द्वारा उसको उसकी दुकान आवंटित नहीं की जा रही है। आवेदन पर सैलाना
,
एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया जनसुनवाई में बाजना की राजूबाई कालीबाई द्वारा बाजना के मिडिल स्कूल तथा प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन में अनियमितता की शिकायत की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत को परीक्षण करके समुचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार गणेश नगर नयागांव राजगढ़ रतलाम निवासी भागीरथ पंचाल द्वारा शिकायत की गई कि उसका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में है, उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा
80
हजार रूपए निकाल लिए गए हैं जबकि इसकी जानकारी प्रार्थी को नहीं थी। पासबुक एंट्री करवाने गया तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से बगैर अनुमति, बगैर डायरी लिए जाली हस्ताक्षर करके
80
हजार रूपए निकाल लिए। बैंक मैनेजर को बताया गया तथा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मांगे गए तो बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि डेढ़ वर्ष हो गए हैं, हमारे यहां कैमरे बंद हैं। मैनेजर ने कहा कि हम हमारे बैंक की तरफ से कार्रवाई कर रहे हैं, आप भी कार्रवाई करें। इस कारण जनसुनवाई में आया, शिकायत पर जांच हेतु कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया गया।
ग्राम झालवा तहसील जावरा निवासी शंकरलाल प्रजापत ने आवेदन दिया कि उसको पिछले
26
महीने से ग्राम पंचायत ने बकाया वेतन नहीं दिया है जबकि वहां
15
सालों से ग्राम पंचायत में भर्ती का काम ईमानदारी से करता आ रहा है। सरपंच पति एवं सचिव द्वारा परेशान किया जा रहा है। बकाया वेतन मांगने पर काम से निकालने की धमकी देते हैं। वीडियो बनाकर टॉर्चर करते हैं, शांति भंग करने के प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हैं। सरपंच पति सचिव दोनों रिश्वत की मांग करते हैं। आवेदन पर कार्रवाई के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया।
ग्राम खेरवाड़ा तहसील जावरा के प्रकाश पिता स्वर्गीय सीताराम ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि पर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है, उसकी भूमि दिलवाई जाए। आवेदन पर एसडीएम जावरा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत चंदेरा जनपद पंचायत सैलाना के सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया कि ग्राम बल्लीखेड़ा से चंदेरा तक पक्की सड़क नहीं होने से आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, अतः सड़क बनवाई जाए। आवेदन पर महाप्रबंधक एमपीआरडीसी को निर्देशित किया गया।
: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सजगता से हिमांशी को मिली नई जिंदगी
Mon, Mar 27, 2023
रतलाम 27 मार्च 2023/ कुम्हार मोहल्ला वार्ड क्रमांक 46 रतलाम में निवासरत साढ़े चार वर्ष की बालिका हिमांशी हिमोग्लोबिन 3.4 होकर गंभीर कुपोषित थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू वर्मा को आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के समय बालिका की स्थिति के बारे में बताया गया कि वे आंगनबाड़ी केंद्र की नियमित सेवाएं हिमांशी को दे रही है परंतु स्वास्थ परिक्षण के समय बालिका की कमजोर स्थिति के कारण डॉक्टर द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु रेफर किया है।
परंतु बालिका की माता आशा तथा पिता संजय पोषण पुनर्वास केंद्र में बालिका को भर्ती करने में आवश्यक सहयोग नहीं कर रहे है और न ही रुचि ले रहे है जिससे बालिका की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।पर्यवेक्षक तत्काल बालिका हिमांशी के परिजन से मिली एवं बालिका की गंभीर स्थिति से अवगत करवाते हुए तत्काल बालिका हिमांशी को पोषण पुनर्वास केंद्र रतलाम में भर्ती करने हेतु तैयार किया। परिजन द्वारा यह भी बताया गया कि वे ईट भट्ठे पर कार्य करते है एवं घर के अन्य बच्चों के साथ बालिका हिमांशी को मिट्टी खाने की आदत है जिसके कारण खाने में रुचि नहीं लेती है और उल्टी कर देती है।
बालिका हिमांशी को 12 अप्रैल से 27 अप्रैल .22 तक पोषण पुनर्वास केंद्र रतलाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की देखरेख में भर्ती रखा गया।बालिका को आंगनवाड़ी से मिलने वाले पोषाहार की निरंतरता, तृतीय मील का प्रदाय तथा नियमित फॉलोअप के कारण बालिका की स्थिति में सुधार होकर बालिका का हिमोग्लोबिन भी 9 ग्राम से अधिक होकर बालिका हिमांशी सामान्य हो गई है। बालिका हिमांशी के स्वास्थ्य में सुधार होकर ठीक से खाने लगी हैं जिससे परिजन अत्यधिक प्रसन्न है।
: बेहतर क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी तथा टीम को बधाई दी
Mon, Mar 27, 2023
रतलाम
27
मार्च
2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कर लिए जाएं।
इस दौरान रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी तथा टीम को बधाई दी। रतलाम एनआईसी कक्ष में विधायक जावरा डा. राजेंद्र पांडे
,
पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री प्रदीप गोगादे
,
एसडीओ श्री सुनील मेडा तथा अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। वीसी में विधायक डा. पांडे ने मुख्यमंत्री को रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री को जिले में जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
प्रमुख तकनीकी कार्य
,
पेटी कॉन्ट्रेक्टर को नहीं दिए जाएँ
,
घटिया और विलंब से हुए कार्य का भुगतान रोकें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले अपने कार्यों का रोडमेप बना कर सप्ताह वार लक्ष्य तय करें
,
कार्य को गति दें और जून-जुलाई तक पूर्ण होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवायें। योजनाओं के सुचारू संचालन और संधारण के लिए ग्राम पंचायतों
,
ग्राम
,
जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को जागरूक कर दायित्व सौंपा जाए। एल एंड टी सहित जिन फर्मों को कार्य सौंपे गए हैं
,
वे प्रमुख तकनीकी कार्य
,
पेटी कॉन्ट्रेक्टर को न दें। जिलों में कार्य कर रही फर्म
,
प्रदेश के विकास में हमारी सहयोगी हैं। जिले के अधिकारी
,
ठेकेदारों से निरंतर संवाद में रहें। जिन ठेकेदारों के कार्य गुणवत्तापूर्ण हैं और जो समय-सीमा का पालन करते हैं
,
उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें। घटिया और विलंब से कार्य करने वालों के भुगतान रोके जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक के प्रथम सत्र में इंदौर और उज्जैन संभाग की जिलेवार समीक्षा की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन संभाग की समीक्षा के दौरान रतलाम के बाजना क्षेत्र के कुछ गाँवों के पानी में फ्लोराइड की समस्या के आने से एकल योजना के स्थान पर समूह योजना बना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।